पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से ₹9.55 लाख रुपए का गांजा बरामद, गंध से पकड़ा गया कि बैग में गांजा है

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1116208213 17709948302558028416979332072467 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से ₹9.55 लाख रुपए का गांजा बरामद, गंध से पकड़ा गया कि बैग में गांजा है
बरामद मादक पदार्थ के साथ कार्रवाई में शामिल टीम

गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर खड़ी गाड़ी संख्या 63330 (गया-पाटलिपुत्र मेमू एक्सप्रेस) से 19.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,55,000 (नौ लाख पचपन हज़ार रूपये) है।

कार्रवाई के दौरान

  • टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर खड़ी गाड़ी से तीन बैग और तीन झोले बरामद किए।
  • बैग से प्रतिबंधित सामान गांजा का गंध आ रहा था।
  • मौके पर वरिय पदाधिकारी को सूचना दी गई, जिन्होंने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए गांजा को जप्त किया।
  • उ.नि. जावेद एकबाल रेसुब पोस्ट गया के द्वारा घटना के सम्बन्ध में एक लिखित शिकायत के साथ जप्त गांजा को जीआरपी गया को सूर्पूद किया गया।

जीआरपी की कार्रवाई

  • जीआरपी गया द्वारा कांड संख्या 40/2026 दिनांक 13.02.26 अन्तर्गत धारा 08/20(b)(ii)(B)एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।
  • बरामद/जप्त गांजा का अनुमानित कीमत ₹9,55,000 (नौ लाख पचपन हज़ार रूपये) है।

क्या आपको ऐसा नहीं लगता है कि इस तरह के अवैध कारोबार रेलमार्ग से करना तस्करों के लिए आसान हो चला है। हालांकि यह पहली सफलता पुलिस को हाथ नहीं लगी है। इसके पहले भी इस तरह की कार्रवाई की है। लेकिन क्या इससे गांजा या अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ या अन्य वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगेगी?

आगे की कार्रवाई में पकड़े जा सकते हैं तस्कर

यद्यपि गया जंक्शन पर हाई रेजल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं तो इसके फुटेज को खंगाला जाता है तो इन बरामद गांजा(बैग) वाले व्यक्ति की पहचान हो सकती है और उन्हें चिन्हित करते हुए तस्करी में शामिल अपराधियों को पकड़ा जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *