54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में गया के छात्र हर्षित ने लपका सोना, बिहार का बढ़ाया मान

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1182713979 17582039139922072248658007722898 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में गया के छात्र हर्षित ने लपका सोना, बिहार का बढ़ाया मान

तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित 54वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया के छात्र ने शानदार प्रदर्शन कर पटना संभाग का गौरव बढ़ाया। इस विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र हर्षित कुमार ने अंडर-14 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पटना संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को प्रथम स्थान दिलाया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
“हर्षित की सफलता हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम है। यह उपलब्धि सभी छात्रों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगी।” खेल शिक्षक भीमेश्वर कुमार ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है, जो आने वाले समय में और भी ऊँचाइयाँ छुएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *