गया में थानाध्यक्षों का फेरबदल, लोकसभा चुनाव को लेकर बदले गए 11 थानाध्यक्ष

Deepak Kumar
2 Min Read

गया: बिहार के गया जिले में बुधवार को थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया। इसमें 12 थानाध्यक्षों को नए थानों में तैनात किया गया। इस फेरबदल को 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है, जिसमें गया से दो सीटें लड़ी जाएंगी। गया जिले के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि इस फेरबदल में बाराचट्टी, बोधगया ,डुमरिया , महकार, वजीरगंज, शेरघाटी, डेल्हा थाना, टिकारी , अनु.जाति/जनजाति थाना गया सहित महिला थाना गया के थानाध्यक्ष बदले गए हैं।

एसएसपी आशीष भारती द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, म०वि०वि० थानाध्यक्ष पु०नि० उमेश कुमार को बाराचट्टी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। मैगरा थाना अध्यक्ष पु०नि० दिनेश कुमार को अब डुमरिया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० मनोज कुमार सिंह को बोधगया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० गोपाल कुमार सिंह को छकरबंधा थाने से तबादला कर अब महकार थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० मुन्ना कुमार बर्मा को वजीरगंज थाना अध्यक्ष बनाया गया। पु०नि० अजीत कुमार को शेरघाटी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० देवराज इंद्र को डेल्हा थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० चंद्रशेखर कुमार को टिकारी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। गहलौर ओपी अध्यक्ष पु०अ०नि० तनुजा को गया महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पु०अ०नि० रेखा कुमारी को कोतवाली थाना से तबादला कर गहलौर ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश कुमार को अनु०जाति/ जन जाति थाना के थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

एसएसपी ने कहा कि इस फेरबदल का उद्देश्य थानों में कार्य की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी इस फेरबदल को किया गया है, जिसमें गया से दो सीटें लड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Share This Article
Follow:
Deepak Kumar – A dedicated journalist committed to truthful, unbiased, and impactful reporting. I am the Founder and Director of Magadh Live news website, where every piece of news is presented with accuracy and integrity. Our mission is to amplify the voice of the people and highlight crucial issues in society. "True Journalism, Unbiased News" – This is our core principle!
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *