गया में रेलवे सुरक्षा बल ने नवादा के एक युवक को 14.250 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image50056154 17740193663078964221678547420497 गया में रेलवे सुरक्षा बल ने नवादा के एक युवक को 14.250 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा

गया, 20 मार्च: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक युवक को 14.250 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। युवक की पहचान छत्तीश कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

आरपीएफ के उप निरीक्षक विकास कुमार, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी एस के राय, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी रौशन कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार और सीआईबी गया के आरक्षी दीपक कुमार ओझा की टीम ने यह कार्रवाई की।

आरपीएफ के अनुसार, युवक के पास से बरामद शराब में 09 अदद ब्लेंडर प्राइड 750 मि.ली. और 10 अदद रॉयल स्टेज 750 मि.ली. शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 18,800 है। युवक को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया है, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि युवक को उसके अपराध से अवगत कराते हुए निरूद्ध ज्ञापन तैयार करते हुए निरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय डीडीयू के दिशा निर्देशन में की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *