गया में पुलिस ने तो पटना में पुलिस बनकर आभूषण कारोबारी के स्टाफ से 22.50 लाख रुपए लूटे

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image164941102 17519832015585180019373168677398 गया में पुलिस ने तो पटना में पुलिस बनकर आभूषण कारोबारी के स्टाफ से 22.50 लाख रुपए लूटे
इंटरनेट से ली गई तस्वीर

एक तरफ गया रेल थाना की पुलिस ने सोने के व्यवसायी के स्टाफ से करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये के सोना लूट लिया था। इस मामले में गया रेल थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पटना जंक्शन पर बदमाशों ने पुलिस बनकर आभूषण कारोबारी धीरज कुमार के स्टाफ दीपक कुमार से 22.50 लाख रुपए लूट लिये।

पीड़ित के बयान पर मामला हुआ दर्ज

इस मामले में पीड़ित धीरज कुमार ने पटना रेल थाना में केस दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के रहने वाले धीरज का बाकरगंज में सोने-चांदी का कारोबार है। जिन्होंने पुलिस को बताया है कि स्टाफ दीपक को चांदी के आभूषण के साथ बाकरगंज स्थित राज टंच के मालिक संतोष देवकर के पास डिलीवरी के लिए भेजा था। चांदी के आभूषण बेच कर मिली रकम लेकर दीपक पटना जंक्शन पहुंचे थे।

पुलिस बनकर बैग की जांच के नाम पर लूट लिए रुपए

धीरज ने इस घटना की जानकारी संतोष देवकर को दी। दीपक ने पुलिस को बताया है कि पटना जंक्शन पहुंचने के बाद दो लोग अपने को पुलिस बताया। इसके बाद बैग जांच करने लगे। दीपक ने चेकिंग से इनकार किया तो उसे पहले प्लेटफॉर्म संख्या-06 और उसके बाद 07 पर खड़ी गाड़ी की खाली बोगी में जाने को कह दिया। वहां पहुंचने के बाद एक और व्यक्ति वहां आया, जो सांवले रंग का था, हवाई चप्पल और नीले रंग का चीटर पहने हुए था। तीनों ने दीपक को डराया धमकाया और उसके बैग से 22.50 लाख रुपए लूट लिये।

लाइनर ने दीपक के पटना जंक्शन आने की दी थी सूचना

दीपक जब बाकरगंज से रकम लेकर गया तो किसी लाइनर ने लुटेरों को सूचना दे दी थी। यही नहीं उसका हुलिया और रुपयों से भरे बैग के बारे में बता दिया था। उसके बाद दोनों दीपक का बाकरगंज से ही पीछा करने लगे थे। जैसे ही दीपक पटना जंक्शन पर पहुंचा दोनों भी आ धमके। उसके बाद पुलिस बनकर बैग की चेकिंग करने लगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *