आईएमए के चुनाव में डॉ. वी.वी. सिंह अध्यक्ष व डॉ. विमलेंदु विमल सचिव निर्वाचित, सभी निर्विरोध निर्वाचित

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image957070057 1774102445508981445337594167186 आईएमए के चुनाव में डॉ. वी.वी. सिंह अध्यक्ष व डॉ. विमलेंदु विमल सचिव निर्वाचित, सभी निर्विरोध निर्वाचित
डॉ विश्व विजय सिंह

शनिवार को भारतीय चिकित्सा संघ, गया के सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा० अशोक कुमार सिंह एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डा० राकेश कुमार चन्देल के द्वारा निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डा० विश्व विजय सिंह अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष डा० यु० एस० अरुण, डा० प्रांशु कुमार तथा सचिव डा०, विमलेंदु विमल चुने गए हैं।

image editor output image146815638 17741024818138666779421285778934 आईएमए के चुनाव में डॉ. वी.वी. सिंह अध्यक्ष व डॉ. विमलेंदु विमल सचिव निर्वाचित, सभी निर्विरोध निर्वाचित
डॉ विमलेंदु विमल

जबकि कोषाध्यक्ष डा० ऋषिकेश कुमार, संयुक्त सचिव डा० नीरज कुमार, डा० राहुल सहाय, सहायक सचिव डा० अबू नोमान, डा० दीप शिखा एवं सदस्य कार्यकारिणी डा० अनुग्रह नारायण सिंह, डा० डी० के० सहाय, डा० विनोद कुमार सिंह एवं डा० जय प्रकाश सिंह पद पर निर्वाचित हुये। इस की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा० अशोक कुमार सिंह द्वारा दी गयी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *