टिकारी में कांग्रेस पार्टी का प्रखण्ड कमिटी कार्यालय का उद्घाटन, सुमन्त कुमार ने सरकार पर साधा निशाना

Written by

in

टिकारी संवाददाता: टिकारी के किला अंदर मुहल्ले में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखण्ड कमिटी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी के जिला चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी रहे सुमन्त कुमार, जिला महासचिव जगरूप यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में सुमन्त कुमार ने कहा कि लंबे अरसे के बाद टिकारी प्रखण्ड में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। कार्यालय के उद्धाटन हो जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं का जुड़ाव अधिक होगा। श्री कुमार ने मौजूदा सरकार पर भी हमला बोला व आये दिन बढ़ रही अपराध पर लगाम लगाने में सरकार को विफल बताया। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः पार्टी कार्यकर्ता सुमन्त कुमार की उम्मीदवारी की मांग करते है।

कार्यालय की शुरुआत हो जाने के उपरांत क्षेत्र में पार्टी की गतिविधि को गति मिलेगा। जिला महासचिव जगरूप यादव ने कहा कि वर्षों बाद प्रखण्ड में पार्टी का स्थायी कार्यालय की शुरुआत हुई है। कार्यकर्ताओं को कार्यालय में आकर पार्टी की गतिविधि में सहभागी बनने की अपील की गई। साथ ही साथ पार्टी की विचारधारा से लोगो को जोड़ने की भी अपील की। मौके पर डॉ राजीव कुमार, सियाराम शर्मा, राजधारी यादव, कृष्ण मुरारी शर्मा, चुन्नू शर्मा, धीरज कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, चंदन सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *