अचानक पहुंचे डीआरएम, मेगा ब्लॉक के दौरान सावधानी, संयम, गुणवत्तापूर्ण कार्य और अनुशासन बनाए रखने का निर्देश

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1610518356 17702577793248934464883789510091 अचानक पहुंचे डीआरएम, मेगा ब्लॉक के दौरान सावधानी, संयम, गुणवत्तापूर्ण कार्य और अनुशासन बनाए रखने का निर्देश

गया जंक्शन पर पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा हेतु मंडल रेल प्रबंधक का निरीक्षण,प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

अपील:यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों से संबंधित अद्यतन स्थिति सुनिश्चित कर लें

पूर्व मध्य रेलव के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 के उन्नयन कार्य 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक निर्धारित ब्लॉक कार्यक्रम के अनुसार किए जा रहे हैं। इन कार्यों के सुचारू निष्पादन को लेकर बुधवार की देर शाम मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना अचानक गया जंक्शन पहुंच गए। उनके साथ मंडल स्तर के पदाधिकारी व रेलकर्मियों का अमला भी था। गया जंक्शन पर आते हीं लगे वे निरीक्षण करने। एक एक चीजों को उन्होंने बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 संबंधी कार्य योजना की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यात्रियों से अपेक्षित सहयोग की उन्होंने की उम्मीद

उन्होंने बताया कि इस 45 दिन के ब्लॉक के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा। इन पर आवागमन वाली ट्रेनें अन्य प्लेटफार्म से परिचालित की जाएंगी। इस दौरान संरक्षा-सुरक्षा हेतु यात्रियों से सहयोग अपेक्षित है। बनाए गए बैरिकेडिंग आदि का पालन करें, स्टेशन पर आवागमन हेतु संकेतों वं निर्देशों का अनुसरण करें, ट्रेनों संबंधी अनाउंसमेंट का ध्यान रखें।

image editor output image1609594835 17702579579795778678718555257866 अचानक पहुंचे डीआरएम, मेगा ब्लॉक के दौरान सावधानी, संयम, गुणवत्तापूर्ण कार्य और अनुशासन बनाए रखने का निर्देश

यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष बल

निरीक्षण के दौरान संरक्षा, सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य प्रणाली तथा यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्नयन कार्यों का उद्देश्य गया जंक्शन को अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाना है, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

यात्रा प्रारंभ करने से पहले इस माध्यम से लें अद्यतन स्थिति

इस उन्नयन कार्य के चलते 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक कुछ ट्रेनों के परिचालन में आवश्यकतानुसार बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि टिकट बुकिंग एवं यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन से संबंधित नवीनतम जानकारी रेल हेल्पलाइन 139, RailOne ऐप, NTES ऐप/वेबसाइट अथवा स्टेशन इंक्वायरी के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

स्टेशन प्रबंधक सहित तमाम सुपरवाइजर स्तर के कर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के अवसर पर डीडीयू मंडल के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। गया जंक्शन पर उनका स्वागत स्टेशन प्रबंधक बिनोद कुमार सिंह ने किया। साथ में एसएस-2 मिथलेश कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव सहित निर्माण कार्य की देखरेख व निगरानी कर रहे मंडल सहायक अभियंता सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *