गया जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर चला सघन टिकट जांच अभियान: 1737 यात्री धराए, ₹10.45 लाख की वसूली

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image228019036 17731479872813353756513422053026 गया जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर चला सघन टिकट जांच अभियान: 1737 यात्री धराए, ₹10.45 लाख की वसूली
जांच में पकड़े गए लोगों से जुर्माना भरवाते चेकिंग स्टाफ

डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीडीयू-गया रेल खंड में दिनांक 10.03.2026, मंगलवार को डीडीयू जंक्शन, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

जांच अभियान के परिणाम

  • 1737 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए
  • जुर्माने के रूप में लगभग दस लाख पैंतालीस हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया गया

रेल प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, रेलवन मोबाइल एप एवं एटीवीएम के माध्यम से टिकट लेना अब और भी सरल हो गया है। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *