गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ी शराब

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image801751985 17724577923386361350169236321665 गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ी शराब
बरामद शराब व कार्रवाई में शामिल टीम

गया, 2 मार्च 2026: पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में गया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक लावारिस पिट्ठू बैग और एक बलू रंग का झोला बरामद किया गया है, जिसमें 5 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, 13 बोतल रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट व्हिस्की और 18 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस व्हिस्की शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 13.490 लीटर है और इसकी कीमत ₹13740 है। इस मामले में जीआरपी थाना गया में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 59/26 दिनांक 02.03.26 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद, आरक्षी अनिल प्रसाद, आरक्षी विकाश कुमार, आरक्षी आर के सिंह, आरक्षी शशि शेखर और अन्य अधिकारियों ने की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *