एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार को मिली धमकी, बीएसपीएस की हुई आपातकालीन बैठक में गिरफ्तारी की मांग

Deobarat Mandal

संवाददाता,मानपुर

image editor output image1497749014 17729760356926367044349916182352 एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार को मिली धमकी, बीएसपीएस की हुई आपातकालीन बैठक में गिरफ्तारी की मांग
बैठक में शामिल पत्रकार व संघ के नेता


गया जी । भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक मानपुर के एक निजी रिसॉर्ट में रविवार की संध्या संपन्न हुई। बैठक में बीएसपीएस के संस्थापक शाहनवाज हसन विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के गयाजी जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार एवं बीएसपीएस जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह को लगातार दी जा रही जान से मारने की धमकी की पूरी जानकारी दी। पत्रकार को मिल रही धमकी को बीएसपीएस संस्थापक शाहनवाज हसन ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं आज गयाजी पहुंचे।
बीएसपीएस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार भूषण ने अपने सम्बोधन में मानपुर के दैनिक आज के पत्रकार अमित सिंह को अज्ञात नंबर से मिली धमकी को लेकर कहा कि हम सभी पत्रकार वरीय पुलिस अधीक्षक गयाजी से मिलकर धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने वालों को पत्रकारों के विरुद्ध साजिश रचने वाले साजिशकर्ता को या किसी भी तरह की बदतमीजी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष की बातों का सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक स्वर में समर्थन किया।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने बैठक में उपस्थित स्थानीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें मुख्यतः संगठन का विस्तार करनाए संगठन से जुड़े लोगों को संगठन का पहचान पत्र देना एवं सभी आंचलिक पत्रकारों को स्वास्थ बीमाएवं सुरक्षा मुहैया कराना इत्यादि शामिल हैं।
इस अवसर पर मायानाथ न्यूज के संस्थापक तथा स्वाब संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी डॉ रामानुज महाराज गया न्यूज के संचालक विवेक कुमारए संगठन के महासचिव दिलीप कुमार विकास कुमार रमेश कुमार राजु कुमार रविकांत पटेल संदीप कुमारए चुनूं कुमार चंदन कुमार इत्यादि पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *