शराब के धंधे में माफियाओं ने अब बच्चों को लगाया, गया में रेलवे सुरक्षा बल ने दो नाबालिगों को शराब के साथ पकड़ा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image47285591 17740171124163943372818019171511 शराब के धंधे में माफियाओं ने अब बच्चों को लगाया, गया में रेलवे सुरक्षा बल ने दो नाबालिगों को शराब के साथ पकड़ा

शराब माफिया अब अपने धंधे में नाबालिग बच्चों को शामिल कर लिया है। ये किसी तरह अपने माल को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन पुलिस की सतर्कता से गया जंक्शन पर शराब की कई बोतलों के साथ आरपीएफ ने दबोच लिया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत दो नाबालिगों को 30.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। दोनों नाबालिग नवादा जिले के रहने वाले हैं और उन्हें गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 बी के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ के उप निरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राजू, उप निरीक्षक अजय कुमार तिग्गा, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राकेश कुमार सिंह और अपराध आसूचना शाखा गया के प्रधान आरक्षी सर्वजीत राय की टीम ने यह कार्रवाई की।

आरपीएफ के अनुसार, दोनों नाबालिगों के पास से बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹ 49,200 है। दोनों के खिलाफ जीआरपी थाना गया में मामला दर्ज किया गया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि दोनों नाबालिगों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए निरूद्ध ज्ञापन तैयार करते हुए निरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू के दिशा निर्देशन में की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *