ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1713194321 1775732225742417334517873399194 ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी के साथ बल के पदाधिकारी व जवान

गया, 09 अप्रैल 2026: रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम की सतर्कता और सक्रिय गश्ती के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट गया, सीआईबी, सीपीडीएस एवं जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे परिसर एवं यार्ड में नियमित गश्ती की जा रही थी। इसी क्रम में गया रेलवे एनओसी यार्ड (किमी 468/4T) के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन जिसमें एक Realme 15 Pro 5G और दूसरा Samsung कंपनी का बरामद हुआ।
दोनों मोबाइल बिना किसी वैध कागजात के पाए गए तथा प्राथमिक जांच में इन्हें चोरी का बताया गया। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सद्दाम (28 वर्ष), निवासी पंचायती अखाड़ा, थाना कोतवाली गया के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया, जहां उसके खिलाफ कांड संख्या 99/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।
रेल प्रशासन ने इस कार्रवाई को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। साथ ही, यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *