संस्मरण: शराब कारोबारियों पर नकेल डालने में जानें कैसे सफल रहे सीनियर डीएससी जेथिन बी. राज

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1999210256 17675001812337887726348091483764 संस्मरण: शराब कारोबारियों पर नकेल डालने में जानें कैसे सफल रहे सीनियर डीएससी जेथिन बी. राज
विदाई सह स्वागत समारोह की तस्वीर

अब डीडीयू मंडल से विदाई ले चुके हैं सीनियर कमांडेंट जेथिन बी. राज। रेलमार्ग से शराब की तस्करी परेशानी का सबब बन गया है। आज भी शराब की तस्करी की जा रही है। चर्चा है कि शराब की तस्करी में कुछ खाकी वर्दी पहने हुए कथित कुछ लोग इसे अपरोक्ष रूप से पनाह देने में लगे हुए हैं। हाल ही गया रेल थाना में जो कथित एक किलोग्राम सोने की लूट की घटना सामने आई है। जिसमें वर्दी पर गहरे दाग लग चुके हैं। जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

शराब रोकथाम हेतु विशेष योजना बनाते हुए कार्रवाई की

ऐसे में उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में रेल के माध्यम से की जा रही शराब तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, डीडीयू मंडल जेथिन बी. राज द्वारा डीडीयू जंक्शन परिक्षेत्र से बिहार राज्य जाने हेतु शराब तस्करों द्वारा चलाये जा रहे सिंडिकेट पर प्रभावी अंकुश लगाने में काफी हद तक सफल रहे।

समन्वय स्थापित करते हुए धंधे पर गहन अध्ययन किया

इसके लिए श्री राज ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे (आईपीएस) से समन्वय कर शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा शराब तस्करी के लिए अपनाये जाने वाले विभिन्न तरीकों पर गहन अध्ययन किया। गहन अध्ययन करते हुए शराब तस्करों के विरूद्व प्रभावी कदम उठाये जाने हेतु योजना बनाई।

सूचना देने वाले लोगों पर जताया भरोसा, मिली कामयाबी

उस पर अमल करते हुए निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, यात्री सुरक्षा सेल, डीडीयू, गणेश सिंह राणा के नेतृत्व में डीडीयू मंडल के विभिन्न रेसुब पोस्टों से युवा व दक्ष जवानों का चयन करते हुए सीपीडीएस टीम का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली व क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में सीपीडीएस टीम द्वारा शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों की हर गतिविधि पर सटीक आसूचना के माध्यम से निगाहें रखी जाने लगी।

शराब सिंडिकेट को ध्वस्त करने हेतु अभियान चलाया

निगाहें रखते हुए निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, डीडीयू पोस्ट, प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में गठित रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू की विशेष टीम तथा स्थानीय पुलिस, अलीनगर के सहयोग से रेलगाड़ियों के माध्यम से शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करने तथा शराब तस्करी के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया।

डीएफसीसीएल लाईन की मालगाड़ी से भी शराब तस्करी

सीपीडीएस टीम, रेसुब पोस्ट तथा स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे अभियान का यह प्रभाव रहा कि शराब तस्करों द्वारा तस्करी हेतु अपनाये जाने वाले परम्परागत तरीकों में परिवर्तन करते हुए बिहार राज्य की ओर जाने वाली रेलवे की डीएफसीसीएल लाईन की मालगाड़ी के माध्यम से शराब तस्करी की जाने लगी, किन्तु यहाँ भी शराब तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए विगत माह जून में दो मामलों में रेसुब मानसनगर क्षेत्राधिकार से मालगाड़ी से कुल रू 9,56,000/ मूल्य की शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को पकड़ा व कानूनी कार्यवाही की गयी।

सीपीडीएस टीम में महिला बल सदस्यों की तैनाती

तस्करों द्वारा शराब तस्करी हेतु महिलाओं का भी प्रयोग किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा अपने वस्त्रों में छिपाकर शराब तस्करी की जा रही है, जिसके लिए पूर्व वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज द्वारा सीपीडीएस टीम में महिला बल सदस्यों की तैनाती की गयी, परिणामस्वरूप कई महिलाओं को शराब तस्करी करते हुए पकडा गया व कानूनी कार्यवाही की गयी।

इसके अलावा और कई उपलब्धि हासिल की

यात्री सुरक्षा सेल द्वारा किये गये सटीक विश्लेषण तथा प्राप्त आसूचना पर डीडीयू में सीपीडीएस टीम तथा स्थानीय थाना अलीनगर द्वारा किये जा रहे त्वरित कार्यवाही का यह परिणाम रहा है कि माह जून से लेकर अब तक स्थानीय थाना अलीनगर के सहयोग से संयुक्त कार्यवाही करते हुए रेसुब सीपीडीएस टीम व रेसुब पोस्ट डीडीयू टीम द्वारा करीब दो दर्जन मामलों में कुल 1584.76 लीटर शराब (मूल्य 22,68,405) बरामद करते हुए कुल छः दर्जन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा और कई उपलब्धि हासिल की।

स्थानीय थाना से सहयोग लेना भी कारगर साबित हुआ

इसके अतिरिक्त श्री राज ने स्थानीय थाना धीना के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए एक मामले में छः शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए रू 1,00,000.00/ मूल्य की कुल 108.04 लीटर शराब बरामद की गयी तथा राजकीय रेल थाना डीडीयू के साथ मिलकर दो मामलों में 22,000/ मूल्य की 53 लीटर शराब की बरामदगी की।

शराब तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगी

शराब तस्करी के विरूद्ध सीपीडीएस टीम व रेसुब टीम द्वारा तथा स्थानीय पुलिस के सराहनीय सहयोग से उठाये जा रहे ठोस व प्रभावी कदम का ही यह प्रभाव है कि वर्तमान में डीडीयू स्टेशन से लेकर अन्य स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर होने वाली शराब तस्करी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी।

उम्मीद है कि नए कमांडेंट भी इस अभियान को जारी रखेंगे

डीडीयू रेलवे स्टेशन से गैंग बनाकर भारी मात्रा में होने वाली शराब तस्करी की घटनायें अब छुटपुट तस्करों तक ही सीमित होकर रह गयी हैं। उम्मीद है कि डीडीयू के नए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में भविष्य में भी रेलवे सुरक्षा बल तथा स्थानीय पुलिस द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध चलाया जाने वाले अभियान अनवरत जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *