नेपाली गांजा के साथ नेपाल का तस्कर गिरफ्तार, कीमत चार लाख रुपए से ऊपर

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1411380941 17721198859203904476898617511678 नेपाली गांजा के साथ नेपाल का तस्कर गिरफ्तार, कीमत चार लाख रुपए से ऊपर

गया, 26 फरवरी 2026: पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया द्वारा ऑपरेशन नारकोश के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को 08.200 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत 410000 रुपये है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जाकिर हुसैन दिवान है, जो नेपाल का रहने वाला है। वह गया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-01 बी के दिल्ली इन्ड से गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में राजकीय रेल पुलिस थाना गया पर मु0अ0सं0-56/26 अन्तर्गत धारा-08/20(b) (ii) (B) NDPS Act दिनांक 26.02.26 कायम किया गया है। बरामद मादक पदार्थ गांजा का अनुमानित किमत चार लाख दश हजार रुपये है।

यह कार्रवाई निप्र. बनारसी यादव और नि. चन्दन कुमार के निर्देशन में की गई थी, जिसमें सउनि मृत्युन्जय कुमार अकेला, आ. शशिशेखर, आ. अमित कुमार, प्र.आ. संतोष कुमार, आ. आलोक कुमार सक्सेना, आ. मुकेश कुमार, आ. आर.के. सिंह और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *