देवब्रत मंडल

गयाजी में इस वर्ष रामनवमी पर्व दिनांक- 26.03.2026 से दिनांक-27.03.2026 तक मनाया जाएगा। इस पर्व के अवसर पर शोभा यात्रा / जुलुस वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं/महिलाओं एवं बच्चों की काफी भीड़ होने की संभावना रहती है। अतएव यातायात नियंत्रण/संधारण हेतु उक्त अवधि में वाहन परिचालन/मार्ग से संबंधित यातायात प्लान तैयार की गई है, जो निम्न प्रकार है:-
- वाहनों के लिए नो इण्ट्री (प्रवेश वर्जित) गया शहरः- (दिनांक-26.03.26 एवं दिनांक-27.03.26 के अपराहन 01:00 बजे से जुलुस / शोमा यात्रा समाप्ति तक)
(1) शहर में सभी प्रकार के बड़ी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
(ii) कंडी से रामशिला मोड़ होते हुए किरानी घाट स्थित पेट्रौल पम्प तक सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
(iii) किरानी घाट से रामशिला मोड़ की ओर सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
(iv) चाकन्द की ओर से गया शहर की ओर जाने वाली सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः कन्डी नवादा से रामशिला की ओर पूर्णतः वर्जित रहेगा।
(v) आजाद पार्क, नई गोदाम, पीपरपॉती रोड़ से बाये, रंग बहादुर मोड, तेल बिगहा मोड़ के बाये मुरारपुर रोड, खैरात अहमद रोड, फतेहबहादुर रोड, नसिंग स्थान रोड, टेकारी मोड रोड, स्वराजपुरी रोड, ढोलकिया गली रोड, पुरानी गोदाम रोड, कोतवाली थाना रोड, जी०बी० रोड, छत्ता मस्जिद रोड, पीरमंसूर रोड, कोयरीबारी रोड, नादरागंज रोड, चॉदचौरा रोड एवं विष्णुपद मंदिर रोड में सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
- वाहनों का वैकल्पिक मार्गः-
(i) चाकन्द की ओर से गया शहर की ओर जाने वाली सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिय वाहन N.H-22 बाईपास से होकर अग्रेली ओवरब्रीज के नीचे से (गया-प्रेतशिला) रोड होकर रेलवे गुमटी 64बी० होते हुए= छोटकी नवादा= वागेश्वरी गुमटी= गया रेलवे स्टेशन एवं अपने गन्तव्य को जाएंगे। (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।
(ii) पटना की ओर से बोधगया, डोभी, शेरघाटी की ओर जाने वाली सभी चार पहिया वाहन चाकन्द से ही N.H-22 पकड़कर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
अथवा
(iii) कन्डी नवादा से बुनियादगंज/ मानपुर पुल= कुकरा मोड़= मेहता पेट्रौल पम्प= भुसण्डा मोड़= घुघड़ीटॉड़ बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।
(iv) गया शहर से चाकन्द की ओर-किरानी घाट= मुफसिल मोड़ = मानपुर बाईपास पुल= कण्डी नवादा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
नोटः-उक्त ट्रैफिक प्लान रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर दिनांक-26.03.26 एवं दिनांक-27.03.26 के अपराहन 01:00 बजे से जुलुस / शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
