गया सहित मगध वासियों की वर्षों की आस आज पूरी हो गई। गया से मुंबई के लिए नियमित रूप से ट्रेन का परिचालन बुधवार को शुरू हो गया। पहले ही दिन इस ट्रेन में बर्थ का टोटा दिखा। यानी कि पहले ही दिन इस ट्रेन में सीट(बर्थ) वेटिंग बता रहा था। डीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन पर बुधवार की शाम 7 बजे से इस ट्रेन को गया के पायलट पीके सिन्हा और सहायक लोको पायलट जैनेंद्र कुमार हटिया जंक्शन तक के लिए लेकर चले। साथ में चीफ लोको इंस्पेक्टर संतोष कुमार भी हैं। गया जंक्शन से इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन के खुलने से पहले चालक दल के साथ टीआरएस और परिचालन विभाग के सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर गया जंक्शन के चीफ क्रू कंट्रोलर एस. जेड. हक़ आदि उपस्थित थे। इधर, पहले ही दिन स्लीपर कोच में प्रतीक्षा सूची 83 रहा। जबकि अन्य एसी कोच और इकोनॉमी कोच में भी यात्रियों की संख्या अच्छी रही। इस ट्रेन में जनरल कोच की संख्या चार है। इसके अलावा स्लीपर कोच की संख्या चार है और एसी-1,2 एवं 3 एवं इकोनॉमी कोच की संख्या नौ है। पहले दिन यह ट्रेन निर्धारित समय पर शाम सात बजे खुली। बता दें कि गया से प्रत्येक बुधवार को जबकि मुंबई(लोकमान्य तिलक टर्मिनल) से यह ट्रेन शुक्रवार को चलेगी।
गया: बिहार में अवैध शराब के कारोबार से बड़ी कमाई के लालच में एक पति-पत्नी की जोड़ी झारखंड के हंटरगंज से शराब की तस्करी कर रही थी। मगर, मद्य निषेध विभाग की टीम ने डोभी में धिरजा पुल के पास अस्थायी चेकपोस्ट पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए मुकेश चौधरी और उनकी पत्नी पुटूर देवी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के केंदुआ इलाके के रहने वाले हैं। साथ ही, इस गिरफ्तारी में तीसरे आरोपी राहुल कुमार को भी पकड़ा गया, जो पटना के परसा बाजार का निवासी है।
हंटरगंज के ठेके से होती थी शराब की आपूर्ति
जांच के दौरान मुकेश चौधरी ने बताया कि वह झारखंड के हंटरगंज स्थित एक शराब ठेके से अंग्रेजी शराब खरीदता था। उसने जब्त की गई शराब को महज तीन हजार रुपए में खरीदा था और बिहार में इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि संभवतः यह जोड़ी पहले भी कई बार शराब की तस्करी कर चुकी है, लेकिन इस बार वे विभाग के हत्थे चढ़ गए।
मद्य निषेध विभाग, गया के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि उनकी टीम ने डोभी के धिरजा पुल के पास अस्थायी चेकपोस्ट पर छापेमारी की और तीनों आरोपियों को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
शराब कारोबार में शामिल और भी नामों का खुलासा
पूछताछ के दौरान मुकेश चौधरी ने शराब के अवैध कारोबार में शामिल कुछ और नामों का खुलासा किया, जिसके आधार पर मद्य निषेध विभाग अब आगे की कार्रवाई में जुट गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क के पर्दाफाश से गया और आसपास के इलाकों में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी चोट पड़ेगी।
कोंच: गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के डबूर गांव में एक पिता ने अपने शराबी बेटे की हरकतों से परेशान होकर उसे जेल भिजवाने का कठोर कदम उठाया। बुधवार को, गांव के 70 वर्षीय डोमन पासवान ने पुलिस को सूचना देकर अपने बेटे, रमेश पासवान, को गिरफ्तार करवाया।
डोमन पासवान ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनका बेटा रमेश शराब के नशे में धुत होकर घर आया और आते ही हंगामा करने लगा। उसने न केवल अपने पिता बल्कि अपनी मां देवकी देवी और भाभी रिंकी देवी के साथ भी गाली-गलौज की। रमेश की इन हरकतों से परेशान होकर, डोमन ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रमेश को गिरफ्तार किया और थाना ले गई, जहां ब्रेथ एनलाइजर मशीन से उसकी शराब की जांच की गई। जांच के दौरान रमेश के शरीर में 66 एमजी/100 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई, जो कानूनी सीमा से काफी अधिक थी। पुलिस ने कांड संख्या 451/24 के तहत रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
डोमन पासवान का कहना है कि उन्होंने रमेश की कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसकी शराब पीने की आदतें और बदसलूकी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं, जिससे परिवार का जीवन दूभर हो गया था।
डबूर गांव के इस घटनाक्रम ने एक बार फिर से यह साबित किया कि पारिवारिक तनाव और शराब का दुरुपयोग न केवल रिश्तों को तोड़ता है बल्कि ऐसे कदम उठाने पर भी मजबूर कर देता है, जिससे रिश्तों में हमेशा के लिए दरार आ जाती है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा हाजीपुर महाप्रबंधक कार्यालय में मान्यता प्राप्त के लिए 4 से 6 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने नॉमिनेशन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर मुख्यालय हाजीपुर परिसर में यूनियन द्वारा एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने सभा में उपस्थित हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय कर्मचारियों को पेंशन की गारंटी के लिए लागू होने जा रहे यूपीएस की सभी कमियाँ दूर कराई जाएंगी। कर्मचारियों के योगदान की राशि को लाभांश सहित वापस दिलाने का वादा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पेंशन के लिए सेवा अवधि में भी सुधार निश्चित रूप से करवाया जाएगा। एआईआरएफ ने आपके संघर्ष के बल पर एनपीएस के जगह पर यूपीएस लाने का काम किया है तो यूपीएस को ओपीएस तक ले जाने के संघर्ष के लिए तैयार है। इसके लिए आप सभी को फिर एक बार ईसीआरकेयू को मजबूत करना होगा ताकि फेडरेशन को भी नई ताकत मिल सके। उन्होंने सभास्थल पर उमड़ी जन सैलाब को उत्साहित करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति यह साबित कर रही है कि ईसीआरकेयू एकल संगठन के रूप में फिर तीसरी बार मान्यता प्राप्त करने में जरूर सफल होगा।
आमसभा की अध्यक्षता करते हुए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडेय ने युवा रेलकर्मियों को भविष्य के आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। मंच से महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने कहा कि केवल एआईआरएफ का ही संघर्ष और शहादत का इतिहास है। बाकी ने आंदोलन के नाम पर रेलकर्मियों की भावनाओं को छलने काम किया है। आज चुनाव के माहौल में कई संगठन रेलकर्मियों को विभिन्न कटेगरी के आधार पर बांटने का काम कर रहे हैं जो रेलकर्मियों के आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं। वरीय साथी बी के सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए ईसीआर जोन में फिर एकबार ईसीआरकेयू के लाल झंडे को बुलंद करने का आह्वान किया और कहा कि कठिन मांगों को मजबूत सरकार से मनवाने के लिए एक मजबूत संगठन का होना बहुत जरूरी है। इसी प्रेरणा के साथ ईसीआरकेयू को भारी मतों से विजयी बनाते हुए फिर एकल यूनियन बनाने का आह्वान किया। आमसभा के पूर्व एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डी के पाण्डेय, महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से औपचारिक मुलाकात की तथा आमसभा के पश्चात इन नेताओं के अगुवाई में ईसीआरकेयू का एक विशिष्ट प्रतिनिधिमण्डल प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बी के सिंह को ईसीआरकेयू का नोमिनेशन फाईल सौंपा। इसमें एसएस डी मिश्रा (दानापुर), मो ज़्याऊद्दीन (धनबाद), मिथिलेश कुमार (डी डी यू), मनोज कुमार (समस्तीपुर), बबलू कुमार (सोनपुर), बी बी पासवान ( डी डी यू प्लांट डिपो), मनीष कुमार ( मुख्यालय) तथा जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा सम्मिलित रहे।
यूनियन के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि डीडीयू मंडल से लगभग 1000 की संख्या में मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी डीडीयू डिविजन के नेतृत्व में रेल कर्मचारी हाजीपुर जोनल ऑफिस नामांकन के लिए पहुंचे। गया शाखा का नेतृत्व शाखा सचिव मुकेश सिंह कर रहे थे। जिनके नेतृत्व में लगभग 100 से अधिक रेल कर्मचारी साथ थे। आम सभा में डीडीयू मंडल से मुख्य रूप से ईसीआरकेयू के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी डीडीयू कॉमरेड मिथिलेश कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, केंद्रीय संगठन मंत्री श्रीराम सिंह सहित मुकेश कुमार सिंह,भईया लाल, संजय कुमार शर्मा, एसपी सिंह, यूसी मौर्या , सुल्तान अहमद, लक्ष्मण प्रसाद, राजेश कुमार, मुन्नी कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रमोद रंजन तिवारी, संजय कुमार, मीनू कुमारी,नितु कुमारी,मीनतारा, अमरनाथ नाथ सिंह, जेके सिंह, मनदीप कुमार, सोमनाथ सिंह, संजय कुमार सिंह, आइबी मिश्रा, कृष्ण कान्त पाल, राकेश कुमार, रविन्द्र कुमार,संजीत कुमार, सुनील कुमार, एके उपाध्याय, मोहन राम, महेश कुमार, रामजी यादव, केदार तिवारी, केशव ज्योति महेश कुमार, आर के सिंह सहित डीडीयू मंडल स्थित सभी शाखाओं से हजारों की संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिहार में आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है। पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने तरारी विधानसभा सीट से किरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बेलागंज सीट पर मो. अमजद को उतार कर सभी को चौंका दिया है। इस कदम को पार्टी द्वारा अपने जनाधार को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
बेलागंज में मो. अमजद की एंट्री ने बढ़ाई हलचल
मो. अमजद को प्रत्याशी बनाए जाने का फैसला अप्रत्याशित रहा, क्योंकि पहले पार्टी ने रिटायर्ड प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन पार्टी की हालिया प्रेस कांफ्रेंस में हुए हंगामे के बाद, जहां अमजद समर्थकों ने हुसैन के चयन पर विरोध जताया था, जनसुराज ने अपनी रणनीति बदल दी। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने इस फैसले के जरिए बेलागंज में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश की है, क्योंकि मो. अमजद का इस क्षेत्र में पहले से ही एक मजबूत जनाधार है और वह दो बार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की परंपरागत सीट पर पुत्र विश्वनाथ की चुनौती
फोटो: विश्वनाथ प्रसाद सिंह और सुरेंद्र यादव
बेलागंज सीट को सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की परंपरागत सीट माना जाता है, जहां से वे लगातार जीतते आए हैं। हाल ही में जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद चुने जाने के बाद सुरेंद्र यादव ने विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिससे यह सीट खाली हो गई। ऐसे में राजद ने उनके पुत्र विश्वनाथ प्रसाद सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे यहां का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 23 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के नतीजे इस बात का फैसला करेंगे कि राजनीतिक ऊंट किस करवट बैठेगा।
तरारी से किरण सिंह को दी गई कमान
तरारी सीट पर किरण सिंह को उतार कर जनसुराज पार्टी ने एक नया दांव खेला है। इस फैसले के पीछे की रणनीति भी पार्टी के व्यापक जनाधार को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।
बेलागंज सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
बेलागंज सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है, जहां जदयू ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है और राजद की ओर से विश्वनाथ प्रसाद सिंह मैदान में हैं। ऐसे में जनसुराज के मो. अमजद के मैदान में उतरने से यहां त्रिकोणीय मुकाबले की संभावनाएं तेज हो गई हैं।
प्रशांत किशोर का सधा हुआ दांव
मो. अमजद का चुनावी अनुभव और जनसुराज पार्टी की रणनीति को देखते हुए यह स्पष्ट है कि प्रशांत किशोर ने इस चुनाव में अपनी जीत की संभावनाओं को मजबूत करने का प्रयास किया है। इस फैसले से जहां पार्टी ने अपने समर्थकों की मांग को मानते हुए प्रत्याशी बदला है, वहीं एक मंझे हुए और अनुभवी उम्मीदवार को मैदान में उतारकर विरोधियों के लिए एक कड़ी चुनौती पेश की है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 23 नवंबर को जब परिणाम सामने आएंगे, तो क्या राजद अपनी परंपरागत सीट को बरकरार रख पाएगी या जनसुराज और जदयू इस क्षेत्र में नया इतिहास रचने में सफल होंगे।
वाराणसी: काशी के प्रसिद्ध छायाकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित ‘काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता’ के विजेता मारजित भास्कर गुप्त की ‘काशी की रामलीला’ पर आधारित एकल छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन आज गिरजाघर स्थित “जोगाई बनारस – द आर्ट गैलरी” में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष, प्रो. पं. विश्वंभर नाथ मिश्र उपस्थित थे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में काशी के प्रसिद्ध कलाकार मनीष खत्री ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रो. मिश्र ने काशी की सांस्कृतिक धरोहर और रामलीला की परंपरा पर प्रकाश डाला और गुप्त की छायाकृतियों को इस अनमोल धरोहर का सजीव दस्तावेज़ बताया। उन्होंने कहा, “काशी की रामलीला हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है, और गुप्त की छवियां इन क्षणों को अमर कर रही हैं।”
इस अवसर पर राजेश और उमेश जोगाई, गैलरी के अधिष्ठाता, ने कला की इस नई पहल को बढ़ावा देने के लिए आभार व्यक्त किया। अन्य गणमान्य अतिथियों में कन्हैया लोहिया, पवन शास्त्री, अजय शर्मा, उमाशंकर गुप्ता, और प्रकाशपति त्रिपाठी सहित कई रामलीला समितियों के प्रमुख पदाधिकारी एवं जाने-माने छायाकार जैसे बिनय रावल, राधाकृष्ण गणेशन, और सचिन सिंह उपस्थित थे।
गुप्त की इस प्रदर्शनी में काशी की विश्व प्रसिद्ध रामलीला के अलग-अलग रूपों को दर्शाने वाली छायाकृतियों का अनूठा संग्रह प्रस्तुत किया गया है। इस श्रृंखला में उन्होंने कई वर्षों के शोध और परिश्रम से काशी की रामलीला के विभिन्न पहलुओं को अपने कैमरे में कैद किया है। रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला से लेकर चेतगंज की नक्कटैया जैसी अन्य प्रमुख रामलीलाओं के अलौकिक दृश्य प्रदर्शनी का केंद्र हैं।
प्रदर्शनी का संयोजन प्रख्यात छायाकार राज सरकार और निर्देशन सौविक आचार्य द्वारा किया गया है। यह प्रदर्शनी 5 नवंबर तक सभी कला प्रेमियों और काशीवासियों के लिए प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी। प्रदर्शनी में बनारस और आसपास के छायाकारों की व्यापक भागीदारी रही, जिसमें वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा (गया) के साथ बोधगया में एक अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
जोगाई बनारस – दि आर्ट गैलरी का यह अनूठा प्रयास नए और स्थापित दोनों छायाकारों को एक मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस गैलरी की शुरुआत इसी महीने मनीष खत्री की छायाचित्र प्रदर्शनी से हुई थी।
बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो प्रमुख राजनीतिक दलों पर मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि अंचल अधिकारी बेलागंज के आवेदन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज पार्टी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि राजद के 50 से 60 समर्थकों ने बिना अनुमति के पार्टी का झंडा लेकर बेलागंज में जुलूस निकाला। वहीं, जन सुराज पार्टी द्वारा प्रखंड के रिसौद गांव में बिना सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमति लिए तम्बू लगाया गया। इन दोनों घटनाओं को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए बीएनएस की धारा 174 और 223 के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है, जिससे उपचुनाव के दौरान आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।
इधर कुछ दिनों से झारखंड के दौरे पर हूं। ट्रेन से झारखंड की राजधानी रांची के लिए सफर कर रहा था। इस दौरान सफर का आनंद उस वक्त सुखद अनुभूति करा गया जब कोडरमा स्टेशन पर हमें कुल्हड़ वाली चाय पीने को मिला। हालांकि चाय ज्योंहि मैंने सीट के सामने बने डेस्क पर रखा, यहां से ट्रेन खुल गई। कुल्हड़ डगमगा गया और छलक कर थोड़ी सी चाय डेस्क पर गिर गई और वह डेस्क से होते हुए कोच के फर्स(नीचे) पर जा गिरी। इसके बाद गर्म चाय को पीने के लिए कुल्हड़ को होंठों पे लिया तो इसकी भीनी भीनी सोंधी खुशबू के साथ चाय की चुस्की का आनंद लेना शुरू किया।
ट्रेन पहाड़ों की कंदराओं और जंगलों को चीरती हुई आगे बढ़ रही थी। इस रेलखंड पर बने गुफाओं से होकर ट्रेन का गुजरना रोमांच से कम नहीं था। ऐसा नहीं कि पहली बार इस रेलखंड पर सफर कर रहा था। कई बार आना जाना हुआ है लेकिन इस बार झारखंड जाने का मकसद यहां की राजनीतिक सरगर्मियां को करीब से देखना था।झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में यहां के मतदाता और जनता क्या चाहती है इसका एक सैंपल टेस्ट लेने के लिए झारखंड आना हुआ था। यहां चुनावी बयार इस बार अंदर अंदर बह रही है। ऊपर में जो बहती दिखाई दे रही है वो केवल नेताओं के भाषणों तक ही सिमटी हुई नजर आई।
यहां के मूल आदिवासी समुदाय के लोगों से भी हमारी बात हुई तो कई ऐसे लोगों से भी जो यहां की चुनावी राजनीति को हवा देकर रुख मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कोई बाबूलाल मरांडी की पुरानी बातों को याद कर जनता को समझाने की कोशिश कर रहे हैं तो कई शिबू सोरेन के अवदानों की चर्चा कर रहे हैं। प्राकृतिक संपदा इस राज्य के आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है तो कल कारखाने राज्य की आर्थिक धमनियों में बहने वाले रक्त के समान। यहां की साधारण और भोली भाली जनता यही कह रही है कि जब वोट डालने की बारी आएगी तो समझकर वोट कर आएंगे। एक सेवानिवृत्त राज्यकर्मी तो यह कह गए कि पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे को देख लें, इससे ज्यादा हम क्या कहें। एक ई रिक्शा चालक ने कहा-जिंदगी यूं ही चलती रहेगी, वोट देने से पहले इन बातों में उलझने से क्या फायदा? आदिवासी समुदाय के कुछ लोग मिले तो इनका कहना था-जोहार झारखंड!
यहां बिहारियों की भी संख्या काफी अच्छी है। जो झारखंड बंटवारे के पहले से रह रहे हैं तो काफी बिहारी यहां बंटवारे के बाद भी आकर रहने लगे हैं। लेकिन इन्हें झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इन सभी में से कुछ लोगों ने कहा-बिहार से अच्छा झारखंड है। रोजी रोटी का जुगाड़ के साथ अब तो जमीन भी खरीद कर घर मकान बना लिए हैं। शेष अगली कड़ी में….
गया। 47 बटालियन सीआरपीएफ, गया (बिहार) ने सोमवार को जेल कॉम्प्लेक्स में पुलिस स्मरण दिवस मनाया। इस अवसर पर 47 बटालियन के कमांडेंट जियाऊ सिंह ने अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अमरेश कुमार, सुबेदार मेजर गुलाब सिंह सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
कमांडेंट जियाऊ सिंह ने इस अवसर पर 1959 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया जब सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक छोटी सी कंपनी के 21 जवानों ने हॉट-स्प्रिंग, लद्दाख में चीनी सेना के एक बड़े दस्ते का मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस साहसिक घटना में हमारे 10 वीर जवान शहीद हुए थे, और उनके बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा, “यह हमारे बल के लिए गौरव की बात है कि हमारे बहादुर जवानों के बलिदान ने सीआरपीएफ के इतिहास और वर्तमान को गौरवपूर्ण बना दिया है। हमारा बल एक बहती नदी की तरह हर चुनौती को पार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहता है। देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी और जनता का विश्वास हमारे साथ है, जो हमें निरंतर संबल प्रदान करता है। चाहे हमें अपनी जान की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े, हमें हर कीमत पर देश के विश्वास को बनाए रखना है।”
कमांडेंट ने कहा कि बलिदान करने वाले जवानों का सर्वोच्च समर्पण हमें गर्वित करता है और कर्तव्यपथ पर शौर्य व बलिदान की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
स्मार्ट फोन के जबरदस्त परफॉमेंस के कतार में वन प्लस एक अलग ही स्थान रखता है वही कंपनी के द्वारा ये आधिकारिक तौर पर Oxygen OS 15 अनाउंसमेंट कर दिया गया है इस पोस्ट में अपडेट से संबंधित सारे पहलुओं को जानेंगे।
OnePlus Oxygen OS 15 Update Date
OnePlus कंपनी के द्वारा दिवाली से पहले अपने यूजर्स के लिए बेहद ही अच्छा खबर निकल के सामने आ रहा है जिसमें OnePlus कंपनी के वैसे सारे न्यू फोन जिसमें अभी अपडेट बाकी है सबमें Oxygen OS 15 ka अपडेट देखने को मिल सकता है One Plus Company के द्वारा इसका आधिकारिक दिनांक और समय 24 अक्टूबर को शाम 3:30 को लॉन्च कर दिया जाएगा।
OnePlus Oxygen OS 15 Update Features
OnePlus का यह अपडेट डायरेक्ट Android 15 से प्रभावित होगा इसमें वो सारे फीचर के होने के संभावना है जो कि Android 15 में होने वाले है। आज कल Android 15 के सारे फीचर Google Pixel के मोबाइल में देखे जा रहे है इसलिए आप यदि Android 15 के फीचर देखना चाहते है तो हमारे इस पोस्ट लिंक है पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करे।
फिलहाल हमलोग अब थोड़ा देखते है Oxygen OS 15 के फीचर्स के बारे में –
OnePlus Oxygen OS 15 Animation
OnePlus जैसे हैप्टिक्स के मानने के बेहतरीन अनुभव देता है वैसे ही अब Oxygen OS 15 में animation के नए अपडेट को improve कर दिया गया है जो कि बहुत ही स्मूथ फीलिंग देगा। यदि एनीमेशन के स्पीड की बात करे तो बहुत ही फास्ट कर दिया गया है। इसमें खासकर किसी ऐप को ओपनिंग और क्लोजिंग के Animation को ज्यादा स्मूथ और फास्ट बनाया गया है।
Oxygen OS 15 Application Icon
नए वाले फोन में एप्लीकेशन icons को चेंज करने के कोशिश किया गया है, शेप वही है लेकिन थोड़ा कस्टमाइजेशन है।
Oxygen OS 15 AI Features
वर्तमान में जो भी फीचर्स है OS 15 के वो चीन में आम लोगों के बीच दिख रहा है जिसमें बेहतरीन परफॉमेंस के साथ AI chat और कुछ एनीमेशन क्वालिटी को बिल्ड किया गया है जिसमें स्क्रीन कस्टमाइजेशन में चेंजिंग दिख रहा है।
नीचे देखें OxygenOS 15 अपडेट के लिए एलिजिबल डिवाइस की लिस्ट: