फतेहपुर थाना क्षेत्र के चोढ़ी गांव के समीप से फतेहपुर पुलिस ने एक चारपहिया वाहन पर लदी 240 बोतल अंग्रेजी शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया की एसआई सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में गश्ती दल ने थाना क्षेत्र के झारखंड सीमा से सटे चोढ़ी गांव के समीप से मैकडॉल्स ब्रांड के 10 कार्टून में 240 बोतल कुल मिलाकर 90 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। साथ हीं पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शराब तस्कर कुन्दन कुमार पिता हरेन्द्र विश्वकर्मा ग्राम बैगोमन थाना परैया जिला गया का रहने वाला है। शराब तस्कर वर्तमान में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर मुहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था। फतेहपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
सरकार तुष्टिकरण की नीति को छोड़े। जबतक भाजपा सरकार में रही तबतक पूरे प्रदेश में एक भी सांप्रदायिक दंगे नही हुई। लेकिन सरकार से हटते हीं आज बिहार जल रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया ने शनिवार को चाकंद थाना क्षेत्र के ढकाइन गांव में लोगों से मुलाकात के बाद कही। रामनवमी जुलूस के दौरान चाकंद थाना क्षेत्र के ढकाईन कमालपुर और नवीनगर डब्बो गांव के बीच हुए सांप्रदायिक झड़प हो गई थी। इस दौरान हुई पथराव में पुलिस सहित दोनों पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए थे। घटना के बाद तत्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस दोनों पक्ष से बारह लोगों को गिरफ्तार किया था।
घटना के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ढकाइन और कमालपुर गांव पहुंचा। जिसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव संजीव चौरसिया के अलावे, गया नगर विधायक डा प्रेम कुमार और वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह। जहां पहुंचकर नेताओं ने दोनों गांव के लोगों से मुलाकात की। जहां लोगों ने बताया कि रामनवमी के अगले दिन चाकंद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रामनवमी की जुलूस निकाली गई थी। उसी दौरान ढकाईन और कमालपुर गांव के लोग भी जुलूस लेकर निकले। ज्यों हीं जुलूस डब्बो गांव के समीप पहुंची डब्बो गांव के कुछ लोगों ने जुलूस का रास्ता रोक लिया। रास्ता रोके जाने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में तू तू मैं मैं और धक्कामुक्की होने लगी। तभी एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे पुलिस के कई जवान और अधिकारी के अलावे ढकाईन और कमलापुर गांव के कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने दोनों गांव में कई निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चाकंद थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को संबोधित करते भाजपा प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया
लोगों से किए मुलाकात और वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि बिहार में जबतक सरकार में भाजपा रही एक भी सांप्रदायिक दंगे नही हुए। सरकार से निकलते हीं आज पूरा बिहार जलने लगा है। वहीं नगर विधायक डा प्रेम कुमार ने कहा कि आज जो स्थिति बिहार में बन रही है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। घटना पर उपस्थित सभी नेताओं ने गहरा खेद प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से एक पक्ष के लोगों द्वारा धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हुए बेवजह आक्रोश का महौल बनाया गया और पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों के साथ बर्बरता दिखाई गई वो निंदनीय है। नेताओं ने घटना की जांच उच्च अधिकारी के नेतृत्व में एनआईए की टीम से कराई जाय। मौके पर भाजपा नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार, कांशी यादव, सुबोध कुमार, राजेश कुमार, शशि भूषण सिंह आदि लोग मौजूद थे।
शुक्रवार 7अप्रैल 2023 को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन रफीगंज उप शाखा द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष , हाजीपुर सह पीएनएम प्रभारी, डीडीयू कॉमरेड मिथलेश कुमार का सम्मान समारोह किया गया। विगत वर्ष कॉमरेड कुमार को एआईआरएफ, नई दिल्ली का कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के बाद रफीगंज पहला आगमन था वे रफीगंज स्टेशन, इंजीनियरिंग पी° वे°ऑफिस, टी° आर°डी °ऑफिस एवं सिग्नल विभाग के कर्मचारियों से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने आए थे। साथ ही कामरेड रामप्रवेश प्रसाद का ईसीआरकयू शाखा गया का अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया। कॉमरेड मुकेश सिंह का गया शाखा सचिव बनने पर सम्मान किया गया। सभा की अध्यक्षता ईसीआरकेयू के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार ने किया ।
सर्वप्रथम अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर तथा डीहवार बाबा का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में कॉमरेड मिथिलेश कुमार ने रेलवे कर्मचारियों के समक्ष कहा कि किसी को सम्मानित करने से कर्मचारियों के प्रति उस व्यक्ति की जवाबदेही बढ़ जाती है और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि किसी भी कर्मचारी का शिकायत का निपटारा यथाशीघ्र करवा सकूं। कर्मचारियों की संतुष्टि से मुझे और अच्छी तरह कार्य करने में आत्म बल की प्राप्ति होती है। शाखा अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद ने कहा कि जहां प्रेम है वहां यूनियन हमेशा जिम्मेदारी लेने को तत्पर है। शाखा मंत्री मुकेश सिंह ने कहा कि कर्मचारी यूनियन कर्मचारियों के लिए है और कर्मचारियों के शिकायत को शीघ्र से शीघ्र दूर करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। आज के सम्मान समारोह से यूनियन की जवाबदेही कर्मचारियों के प्रति और बढ़ गई है। इस अवसर पर अवधेश कुमार, रामचंद्र यादव ,वरीय प्रशाखा अभियंता अनिल कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक रफीगंज रामविलास चौधरी, राजीव कुमार, स्टेशन अधीक्षक देव रोड मयूर कुमार, रविंद्र कुमार अनिल कुमार , शिवशरण कुमार, टी आरडी अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ,अजीत कुमार श्रीवास्तव ,रवि राज, अजय कुमार, राम भजन सिंह, मोहन कुमार यादव, राजेश कुमार एस आई एम, अवधेश यादव सहायक, नंदकिशोर संजय कुमार के अलावे बहुत सारे रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
पेयजल व्यवस्था में लापरवाही को लेकर पीएचईडी अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. एसएम त्यागराजन
फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डा. एसएम त्यागराजन ने पीएचइडी विभाग, प्रखंड के अधिकारी, प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक किए। बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियो ने बारी बारी से पंचायत में पीएचइडी द्वारा लगाई गई नलजल एवं चापाकल मरम्मती की लापरवाह ब्यवस्था को को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जेई को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रखंड की पेयजल ब्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी
वहीं उत्तरी लोधवे पंचायत मुखिया ने पेयजल समस्या को लेकर बताया की पहाड़ी क्षेत्र में गर्मी शुरू होने से पहले पेयजल की समस्या गहराने लगी है। लेकिन पीएचइडी द्वारा पंचायत में लगे एक भी चापाकल की रिपेयरिंग नही किया गया है वहीं नल जल का व्यवस्था भी ज्यादातर जगह फेल हो गई है। पेयजल की समस्या को डीएम ने गभीरता पूर्वक लेते हुए पीएचईडी के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की एक सप्ताह के भीतर समस्या को दूर किया जाए , नही तो अधिकारी एवं संवेदक के उपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लोधवे , उतरी लोधवे, नौडीहा सुल्तानपुर, डुमरीचट्टी, जयपुर, नौडीहा झुरांग, नगर पंचायत फतेहपुर, मतासो पंचायत में पेयजल समस्या एवं नल जल योजना की लचर व्यवस्था पर जानकारी लिए। जिसके बाद पानी की समस्या का निदान करने एवं पानी की वैकल्पिक ब्यवस्था करने का निर्देश पीएचइडी विभाग के अधिकारी को दिए। इस बैठक के दौरान जिला पंचायती राज अधिकारी, वरीय उप समाहर्ता , पीएचइडी के वरीय अभियंता, बीडीओ , प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
टिकारी संवाददाता: मगही को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञान भूमि गया से पटना के लिए निकली पदयात्रा के सदस्यों का गुरुवार की शाम टिकारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में संध्या काल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के कई शिक्षाविदों और युवाओं ने भाग लेते हुए मांग के समर्थन में अपने विचार रखे। सर्वप्रथम इतिहासकार व पुरातत्वविद डॉ शत्रुघन दांगी ने पदयात्रियों का अभिनंदन करते हुए मगही के सम्मान और आठवीं अनुसूची में शामिल करने के आंदोलन में सहयोग का वादा करते हुए पदयात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। समाजिक कार्यकर्ता सह लेखक हिमांशु शेखर ने इंटर, डिग्री एवं पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई में मगही को शामिल करने और प्रारंभिक स्तर पर मगही की पढ़ाई की व्यवस्था करने की सरकार से मांग की। मगही कवि नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहां कि जातीय जनगणना के फॉर्म में हम सभी को मातृभाषा में मगही का कोड 160 प्रयोग करना चाहिए। समाजवादी लोक परिषद के प्रधान महासचिव पेशे से वकील रिचा झा ने उपस्थित लोगों को बतलाया कि मगही के प्रति विशेष रूचि है। मगही के सैकड़ों पुस्तकों का अध्ययन करने के पश्चात ‘मैं मगही हूं’ नामक पुस्तक की रचना किया है। पदयात्रा के संयोजक व नेतृत्वकर्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांशु शेखर ने कहा कि मगही प्रेम विरासत में मिली है। पिता सतीश मिश्र जीवन भर मगही के अधिकारों के लिए लड़ते रहे। उन्हीं के प्रयासों की बदौलत आज रेडियो पर मगही के प्रसारण को अलग समय दिया गया था जो आज तक जारी है। उन्होंने कहां की यह दुर्भाग्य की बात है कि मगही भाषा को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मगही जनवासा के डॉ मुंद्रिका प्रसाद नायक ने कहा कि मगही के प्रसार के लिए युवाओं को मगही में लिखने की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने मगही व्याकरण को सरल भाषा में लिखने की आवश्यकता पर बल दिया है।
सुबह में कवि गोष्ठी के बाद अगले पड़ाव के लिए किया प्रस्थान
युवा कवि सुशील कुमार मिश्रा ने मगही में संगीत की रचना की आवश्यकता पर जोर देते हुए मगही को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वंही शुक्रवार की सुबह पदयात्रा टिकारी स्थित चिल्ड्रेन पार्क पहुंचा जहां मगही भाषा के महत्व पर संगोष्ठि व काव्य पाठ का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांशु शेखर ने कहा कि बिहार के 38 जिला में से 9 जिला में मगही भाषा बोली जाती है। नौ जिला के लगभग सवा तीन करोड़ जनता की भाषा, संस्कृति व अस्तित्व को नकारा जा रहा है। परिषद की प्रधान महासचिव ऋचा झा ने कहा कि बिहार विधानमंडल द्वारा मगही को अष्टम अनुसूची में शामिल कराने को लेकर संकल्प पारित किया गया था परंतु अब तक मगही उपेक्षा का शिकार है। इतिहासकर व पुरातत्वविद डा. शत्रुघ्न दांगी ने कहा कि पदयात्रा सफल होगी और मगही को निश्चित तौर पर अष्टम अनुसूची में शामिल करना होगा। मगही जनवासा के प्रो मुंद्रिका नायक ने कहा कि युवाओं का मगही के प्रति रुझान अब इस बात को दिखा रहा है कि मगही अष्टम अनुसूची में शामिल होकर ही रहेगी। संगोष्ठी के उपरांत पदयात्रा में शामिल कवियों द्वारा मगही भाषा में काव्य पाठ, सोहर देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुति पर लोग झूम उठे।
नेपा, पंचानपुर, सिंघापुर, सिमुआरा, मउ आदि जगहों में भव्य स्वागत
समाजवादी लोक परिषद द्वारा मगही को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञानभूमि गया से पटना राज भवन तक के लिए निकली महापदयात्रा टिकारी, कुर्था, किंजर, बिक्रम होते पटना राजभवन पहुंचेगी। शुक्रवार को देर शाम पदयात्रा कुर्था के समीप निघमा पहुंचेंगा। पदयात्रा में मनोज कुमार, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ भरत सिंह, डॉ. राकेश कुमार रवि, गौतम कुमार सरगम, राजेन्द्र सिंह, गीता वर्मा, सुमन्त कुमार, पारस सिंह, मुकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, पूनम कुमारी, मनोज कुमार, राम नरेश सिंह सहित कई लोग शामिल थे। मगही शिखर सम्मान से सम्मानित किए गए पदयात्री पदयात्रा में शामिल लोगों को टिकारी में मगही शिखर सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर, युवा कवि सुशील मिश्रा साहिल, नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्राचार्य अगस्त ऋषि, कमलेश कुमार कमल सहित अन्य लोगो ने समाजवादी लोक परिषद के प्रयास की सराहना करते हुए सफलता की कामना की।
बिहार सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली योजना धरातल पर दिखाएं तो देने लगी। इस योजना के सहायता से जल स्रोतों को पुनर्जीवन देने का काम जिले में तेजी से किया गया। जिसको चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए अपना हाथ साफ कर दिया। इसी कड़ी में डूमरिया प्रखंड के अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत के क़ासियाडीह में मनरेगा योजना के तहत हिबरी कब्रिस्तान मे पौधा के पटवन के लिए चापकाल लगाये गए थे। जिसे गुरुवार के देर रात चोरो ने तीन चापकाल सहित तीन मोटर को चुरा कर फरार हो गया। घटना के जानकारी तब मिली जब शुक्रवार के दोपहर पटवन के लिए गए तो देखा की चापकाल चोरी हो गया है। इसकी सूचना शनिवार को थाना में देने की बात पीड़ित द्वारा कही गई है।
डुमरिया प्रखंड के मैगरा में छाया वाद के महान कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का पुण्य तिथि उनके पैतृक गांव मैग रा में धूम धाम से मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया गया।कला और साहित्य की धरती मैग रा में कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ था।पद्म विभूषण से सम्मानित और देश विदेश में विख्यात कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का काब्य रचना सभी को प्रभावित करती है।हिंदी,संस्कृत के मूर्धन्य कवि जानकी बल्लभ शास्त्री के द्वारा सैकड़ो पुस्तक जो महाविद्यालय से लेकर स्कूल में पढ़ाया जाता है। ऊपर ऊपर पी जाते है जो पीने वाले होते है।जैसे कविता के माध्यम से बढ़ते भ्रष्टाचार पर प्रहार किया।उनके काब्य से प्रभावित होकर राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर और सुमित्रा नंदन पंत प्रभावित हुए थे।जानकी बल्लभ शास्त्री का अधिक जीवन काब्य रचना में बिता।पुण्य तिथि के अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह, परीखा सिंह,परमानंद मिश्रा,नागेंद्र पाठक,बालमुकुंद मिश्रा,महेंद्र गिरी, पुस्प पेंदू पाठक,गिरजा पाठक,राजीव मिश्रा,आनंद पाठक,राज मोहन पाठक,संतोष कुमार सुमन ,राजीव नयन पाठक इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।