Blog

  • शिवेंद्र G-20 के आधिकारिक सहभागी समूह Y-20 में करेंगे अपने देश का प्रतिनिधित्व

    शिवेंद्र G-20 के आधिकारिक सहभागी समूह Y-20 में करेंगे अपने देश का प्रतिनिधित्व

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    शिवेन्द्र मालवीय 20 के आधिकारिक सहभागी समूह Y20 में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुनिया के 20 ताकतवर देशों के समूह जी-20 की अध्‍यक्षता भारत के पास है। भारत वसुधैव कुटुम्बकम या एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विषय के साथ अध्यक्षता कर रहा है।
    यूथ 20 (Y20) G20 देश के सरकारों और उनके स्थानीय युवाओं के बीच एक संपर्क बिंदु बनाने का एक प्रयास है। युथ 20 सहभागी समूह में भारत का मुख्य ध्यान G20 देश के युवाओं में अपने मूल्यों और नीतिगत उपायों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ युवा नेतृत्वकरता को मंच प्रदान करना है। इसी क्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संरक्षण में कलिंगा इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित होने वाले युवा परामर्श कार्यक्रम हेतु केंद्रीय विद्यालय संख्या 2 गया में कार्यरत शिक्षक जैनेन्द्र कुमार मालवीय के सुपुत्र शिवेन्द्र कुमार मालवीय को उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए मंत्रालय द्वारा प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है तथा दिनांक 14 एवं 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले Y20 परामर्श कार्यक्रम में G20 में सम्मिलित देशों के प्रतिनिधि गण के साथ मुख्य विषय काम का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल के अंतर्गत डिज़ाइनिंग डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी पर वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे । कार्यक्रम के उद्घघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्र, भारत सरकार अश्वनी कुमार चौबे उपस्थित रहेंगे साथ ही इस अवसर पर अमेरिकी संसद के मननीय सदस्य डॉ. रोवर्ट्ज पिटिनज़र, स्विजेरलैंड के संसद मननीय सदस्य नइकोलस सैमुअल गुगेस , भारतीय संसद सदस्य एवं कलिंगा इंस्टीचयूट् ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक श्री अच्युत समनथा, सचिव युवा मामले एवं खेल मंत्रालय मीता राजीव लोचन तथा सचिव खेल मंत्रालय सुजाता चतुर्वेदी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

    शिवेंद्र मालवीय

    शिवेंद्र ने बताया कि उनका लगाव बाल्यावस्था से ही कला, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में है तथा इसका बीजारोपण उनके दादा जी स्व० नवरत्न प्रसाद मालवीय तथा पुष्पित एवं पल्लवित पिता जी के द्वारा किया जा रहा है साथ ही मेरी माँ जयंती मालवीय, बड़े भाई जीवेंद्र मालवीय बहन जागृति मालवीय का सहयोग इस क्षेत्र में निरंतर प्राप्त होते आ रहा है। इन्होंने बताया कि यूथ 20 परामर्श कार्यक्रम में डीजाइनिंग डिसरपटीव टेक्नोलॉजी विषय पर प्रस्तुत वक्तव्य का मुख्य उद्देश समस्त विश्व को वसुधैव कुटुंबकम के ध्येय पर चलते हुए टेक्नोलॉजी एवं अन्य क्षेत्र में एक दूसरे के सहयोगी बन “सर्वे भवंतु सुखिनः” का मूल मंत्र अपनाना होगा।
    शिवेंद्र के इस उपलब्धि पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुरेंद्र नाथ बहेरा, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तरुण कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान असघर आलम खाँ, आई ० टी० एस ग़ाज़ियाबाद के निदेशक सुनील कुमार पांडेय,सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के प्राध्यापक आदित्य मोहंती, शिक्षा विभाग के लेखापाल असित राज, नेटवर्क इंजीनियर मनोज, पीयूष एवं धीरेंद्र ने शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा कार्यक्रम के सफलता की कामना की है।

  • #Gaya news: आग लगने से दस बीघा जमीन में लगी गेंहू की फसल जलकर राख

    #Gaya news: आग लगने से दस बीघा जमीन में लगी गेंहू की फसल जलकर राख

    नगर प्रखंड के अमराहा पंचायत के महमूदाबाद के बधार में गेहूं के खेतों में लगी आग से लगभग दस बीघा जमीन में लगे फसल जलकर राख हो गया। घटना बुधवार की दोपहर लगभग बारह बजे की बताई जाती है।आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं मिल पाईं है। आगलगी में लगभग दो लाख रुपए मूल्य के फसलों का नुक़सान होने का अनुमान है। आगलगी के बारे में जानकारी देते हुए अमराहा पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि मो मोंतरिश ने बताया कि आगलगी में कटहरी गांव के मो नौशाद का डेढ़ बीघा,मो क्याम एक बीघा,मो नेयाज का डेढ़ बीघा, महमूदाबाद के मो रब्बानी का ढाई बीघा सहित लखनो गांव के दो किसानों के खेतों में लगे गेंहू के फसल देखते देखते जलकर भस्म हो गया। इसके अलावा महमूदाबाद के तीन किसानों के लगभग पचास मन गेहूं का भूसा भी आग की आगोश में आ गए। एक अनुमान के तहत आग लगने से दो लाख रुपए मूल्य की संपत्ति का नुक़सान हुआ है।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

  • Big Breaking: कई कांडो में संलिप्त वांछित कुख्यात अपराधी उमेश पहलवान को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

    Big Breaking: कई कांडो में संलिप्त वांछित कुख्यात अपराधी उमेश पहलवान को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

    इस वक्त की बड़ी खबर गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां कई कांडो में संलिप्त कुख्यात अपराधी उमेश यादव उर्फ उमेश पहलवान तथा उसके भाई ब्रह्मदेव यादव को एसटीएफ ने उसके घर ठेकही गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उमेश यादव उर्फ उमेश पहलवान तथा उसके भाई के विरुद्ध फतेहपुर थाना तथा टनकुप्पा थाना में आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी, हत्या सहित कई अन्य मामले में दर्जनों एफआईआर दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को एसटीएफ ने फतेहपुर थाने लाई है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ को कड़ी मशक्कत के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। बताया जा रहा है की गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के द्वारा एक फायरिंग भी किया गया। फतेहपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक रिवाल्वर तथा 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

    L

  • डुमरिया में नई शिक्षक नियमावली के खिलाफ शिक्षको में आक्रोश , नियमावली की प्रतियां जला किया विरोध प्रदर्शन

    डुमरिया में नई शिक्षक नियमावली के खिलाफ शिक्षको में आक्रोश , नियमावली की प्रतियां जला किया विरोध प्रदर्शन

    प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरिया के प्रांगण में बिहार सरकार द्वारा जारी नई शिक्षक नियमावली 2023 की प्रतियां जलाकर सरकार के वादाखिलाफी का विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ शाखा डुमरिया के अध्यक्ष धनंजय प्रजापति सचिव संजय कुमार सिंह  अन्य शिक्षकगण मो.  जहीरुद्दीनअंसारी सुधीर कुमार चंद्रकांत प्रसाद वर्मा, महेश मिश्र, प्रमोद कुमार ,रंजीत कुमार ,रामरूप पासवान ,सुजय कुमार ,प्रमोद पाल ,योगेश्वर यादव ब्रजेंद्र मिश्र ,बृहस्पति यादव विनोद पासवान आदि कई शिक्षक उपस्थित हुए।

  • मैगरा में कस्तूरबा दिवस सह बिदाई समारोह का किया गया आयोजन

    मैगरा में कस्तूरबा दिवस सह बिदाई समारोह का किया गया आयोजन

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

    कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मैगरा में मंगलवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती धूम धाम से मनाया गया।स्वागत गान से राखी कुमारी ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा कुमारी ने छात्राओं को अच्छी शिक्षा पाकर उच्च पद पर आसीन होने का आशीर्वाद दिया।सेवरा पंचायत के सरपंच पति पिंकू लाल,नवल किशोर सिंह,परमा नंद मिश्रा,ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा।महात्मा गांधी के जीवन संगनी कस्तूरबा गांधी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी।कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अष्टम उर्तिन छात्राओं को बिदाई किया गया।विद्यालय के वार्डन और मध्य विद्यालय मैग रा के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से छात्राओं को स्कूल बैग,पाठ्य पुस्तक,स्टोमेन बॉक्स,इत्यादि देकर बिदाई किया गया।पूर्व प्रधानध्याक राम कुमार प्रसाद, परी खा सिंह,संतोष सुमन,अनुराधा कुमारी इत्यादि ने कस्तरूबा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला।दहेज प्रथा पर नुक्कड़ नाटक,देश भक्ति गीत, बाल विवाह गीत इत्यादि पर गीत गाकर छात्राओं ने गीत गाकर दर्शको का मन मोह लिया।

  • सास ससुर के झगड़े से तंग आकर महिला ने बेटे के साथ ट्रेन से कटकर दी जान , एक बच्चे की बाल बाल बची जान

    सास ससुर के झगड़े से तंग आकर महिला ने बेटे के साथ ट्रेन से कटकर दी जान , एक बच्चे की बाल बाल बची जान

    घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

    अजीत कुमार , बेलागंज

    गया -पटना रेलखंड के बेला स्टेशन से उत्तर ट्रेन से कटकर मां- बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वही एक बेटे की जान बाल बाल बच गई ।घटना का कारण सास ससुर के कारण बताया जाता है।
    मंगलवार को गया- पटना रेलखंड के बेला मखदुमपुर रेलवे स्टेशन के बीच पाली गांव के समीप एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रेल ट्रैक पर जा बैठी। इस दौरान गया की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई जहां महिला सहित एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही एक बच्चे की जान रेल ट्रैक से बाहर फेंका जाने के कारण बाल बाल बच गई। मृतक महिला की पहचान महाकार थाना क्षेत्र के वौध विगहा गांव निवासी विवेक यादव की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई ।

    घटना के बाद बाल -बाल बचे 8 वर्षीय अंकित कुमार ने बताया कि मामा बाबा और मम्मी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था इसी दौरान बाबा ने मां के साथ मारपीट किए थे। इसके बाद महिला अपने 8 साल के बड़े बेटे और 3 साल के छोटे बेटे को ले सुबह घर से ऑटो के माध्यम से बेला स्टेशन की उतरी गुमटी के रेलखंड पर पैदल उत्तर दिशा की ओर बढ़ने लगी। इसी दौरान गया की ओर जा रहे आ रहे ट्रेन को देखकर महिला ने छोटे बेटे को गोद में ले लिया और बड़े बेटे को बगल में लेकर ट्रैक पर बैठ गई हालांकि ट्रेन के झटके से महिला का बड़ा बेटा ट्रैक से बाहर फेंका गया। वही महिला और 3 साल का बेटा ट्रेन की चपेट में आ गए जहां दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना बेलागंज थाने की पुलिस को दी गई ।इसके उपरांत मौके पर पहुंचे बेलागंज पुलिस ने रेल थाना जहानाबाद को सूचित किया। वही रेल थाना के पहुंचने से पूर्व ही मृतक के परिजनों ने शव को अपने घर ले जाने में सफल रहा।

  • एक बार फिर महाबोधि मंदिर के पास हुए ब्लास्ट, धू धूकर जल गई दुकानें

    एक बार फिर महाबोधि मंदिर के पास हुए ब्लास्ट, धू धूकर जल गई दुकानें

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर के पास मंगलवार को एक साथ कई ब्लास्ट हुए। इस बार बम नहीं बल्कि एलपीजी सिलेंडर के फटने से ब्लास्ट हुए हैं। ब्लास्ट के कारण आसपास के लोग इतने भयभीत हो गए कि कोई इधर तो कोई उधर भागने लगे। ब्लास्ट की आवाज क्रमवार जारी थे। इसके बाद लगी आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें आसमान को छूती नजर आ रही थी। दरअसल, घटना महाबोधि मंदिर से कुछ दूरी पर सब्जी मंडी के पास फास्टफूड की दुकान में हुई। यहां एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद धमाके के साथ आग फैलने लगी। एक एक कर कई दुकानों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। जब तक लोगों को कुछ समझ आता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। कई दुकानें जलकर खाक हो चुकी है। फायर स्टेशन को सूचना दी गई, आने में समय लगा। टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।

    आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया में एलपीजी सिलेंडर में आग लगना बताया गया है। फिलहाल नुकसान का जायजा से पहले आग पर काबू पाने की कोशिशें की गई। महाबोधि मंदिर और इसके आसपास का संपूर्ण क्षेत्र संवेदनशील है। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान व अधिकारी भी कुछ देरी के लिए असहज महसूस करने लगे थे।जब ज्ञात हुआ कि आग सब्जी मंडी के पास एलपीजी सिलेंडर के फटने से लगी है तो राहत की सांस ली। इधर, स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि फ़ास्ट फूड की कई दुकानें यहां चलती है, जिसमें एलपीजी सिलेंडर का उपयोग धड़ल्ले से किया जाता है। अब ये जांच का विषय है कि तय मानक का उपयोग दुकानदार कर रहे या नहीं। बहरहाल, महाबोधि मंदिर से करीब 500-600 मीटर की दूरी पर हुए अचानक ब्लास्ट और लगी आग के बाद स्थानीय प्रशासन हर बिंदुओं पर गौर कर रही है, ताकि आगे से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। बता दें कि बोधगया के महाबोधि मंदिर के आसपास भी कई बौद्ध देशों के विहार और मंदिर हैं।यहां सालों भर देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। महाबोधि मंदिर परिसर में धमाके भी हो चुके हैं।

    वहीं इस मामले में गया जिलाधिकारी ने कहा कि बोधगया अवस्थित सब्जी मार्केट में आज सुबह लगी जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी सदर इंद्रवीर कुमार द्वारा घटनास्थल पर उपस्थित रहते हुए लगातार नजर रखी जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पा ली गई है। फायर ब्रिगेड की वाहन पूरी मुस्तैदी से अगलगी वाले स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया है।जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अगलगी में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित दुकानदारों को जो संभव मदद है, वह जरूर की जाएगी।

  • सात टैक्स कलेक्टर के भरोसे गया नगर निगम, इस वर्ष एक हो जाएंगे सेवानिवृत्त

    सात टैक्स कलेक्टर के भरोसे गया नगर निगम, इस वर्ष एक हो जाएंगे सेवानिवृत्त

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    नगर निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने के लिए राजस्व को मजबूत करने की जरूरत होती है। लेकिन, गया नगर निगम में होल्डिंग टैक्स के निर्धारण व वसूली के लिए केवल सात टैक्स कलेक्टर पदस्थापित हैं। बाकी कमी को एक निजी ऐजेंसी के टैक्स कलेक्टर पूरा कर रहे हैं। जिनकी संख्या लगभग 35 बताई जा रही है। अब ऐसे में 53 वार्ड वाले गया नगर निगम में बने आवासीय और व्यवसायिक भवनों से होल्डिंग टैक्स का लक्ष्य हासिल करना एक बड़ी चुनौती है। गया नगर निगम के राजस्व शाखा में कार्यरत एक एक टैक्स कलेक्टर को कई वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें मनोज कुमार को वार्ड नं 01-07 तक, कुंदन कुमार को वार्ड नं 08-13 तक, वार्ड नं 14-20 तक प्रमोद कुमार, वार्ड नं 21-27 तक अनिल कुमार को, वार्ड 28-36 तक इन्द्रदेव को, वार्ड नं 37-46 तक सियाधार सिंह को जबकि 47 से 53 तक की जिम्मेवारी उमेश वर्मा को सौंपी गई है। निगम सूत्रों की मानें तो इनमें से एक प्रमोद कुमार इस वर्ष सिंतबर महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। देखा जाए तो एक टैक्स कलेक्टर को कई वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे होल्डिंग टैक्स के निर्धारण से लेकर शत प्रतिशत वसूली एक टेढ़ी खीर है। हालांकि सरकार ने होल्डिंग टैक्स के निर्धारित लक्ष्य की वसूली के लिए एक निजी एजेंसी को भी जिम्मेदारी दी है। इनके कर्मचारियों की संख्या करीब 35 के आसपास रहने की बात बताई जाती है। निगम में कार्यरत टैक्स कलेक्टर के वनिस्पत निजी टैक्स कलेक्टर को मासिक मानदेय के रूप में आधी से भी कम राशि का भुगतान किया जाता है। ऐसे में दो बातों पर ध्यान देने की जरूरत है कि यदि होल्डिंग टैक्स की शत प्रतिशत वसूली करने के लिए या तो टैक्स कलेक्टर की बहाली करने की जरूरत है या नहीं तो निजी कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि के साथ साथ इनके मानदेय में वृद्धि की जरूरत है। ताकि निजी कर्मचारी तन्मयता से सिद्दत के साथ निगम के प्रति समर्पित होकर कार्य निष्पादन कर सकें। वहीं हर महीने राजस्व शिविर आयोजित किया जाना चाहिए। ताकि छूट रहे मकानों को भी टैक्स के दायरे में लाया जा सके।

    मिल रही जानकारी के अनुसार 2019-21 तक कराए गए भवनों और परती जमीन के करों के पुनर्निर्धारण के बाद कई भवनों के मालिकों से तो टैक्स लिए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों का होल्डिंग कायम नहीं हो सका है। इधर, निजी ऐजेंसी के स्थानीय पदाधिकारी द्वारा अपने कर्मचारियों पर दो बातों के लिए बराबर दवाब बनाया जाता है कि शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें और जिन मकानों में किराएदार रखा गया है उनके टैक्स में 1.5% की वृद्धि करते हुए वसूली की जाए। लेकिन केवल यह मौखिक रूप से है, लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता है। वहीं कई निजी टैक्स कलेक्टर का कहना है कि किसी मकान में एक बार किराएदार के हिसाब से टैक्स निर्धारित कर वसूली शुरू कर भी दिया जाए तो इस बात की कौन गारंटी लेगा कि अमुक मकान को किराएदार द्वारा खाली कर दिया गया है और किस नए मकान में किराएदार आकर रहने लगे हैं। यह एक जटिल प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
    अब सवाल है कि निगम के आय के श्रोत टैक्स ही है। लेकिन वसूली के लिए लगे कर्मचारियों के साथ कई प्रकार की समस्या है तो इसका निदान किसके पास है। जरूरत है समय समय पर टैक्स की समीक्षा करने की और इसे सरल और सुदृढ करने की।

  • अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ले जाने व पुलिस को धक्का मारने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ले जाने व पुलिस को धक्का मारने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

    कोंच। आंती थाना की पुलिस ने खैरा निवासी एक ट्रैक्टर चालक को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ले जाने व पुलिस को धक्का मारने के मामले में गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।
    जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कांड संख्या 29/23 में कोंच थाना के ग्राम खैरा निवासी रवि रंजन कुमार पिता प्रमोद यादव को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को लेकर आंती थाना क्षेत्र के ग्राम अचूकी खटनही मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त चालक को सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, बिना लाइसेंस के ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाकर जान बूझकर धक्का पुलिस कर्मी को मारा गया है। जिसके प्राथमिकी अभियुक्त को दल बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया और कोविड 19 जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

  • एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम में जारी अनिश्चितकालीन धरना के आठवें दिन पहुंचे भाकपा माले विधायक कहा…

    एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम में जारी अनिश्चितकालीन धरना के आठवें दिन पहुंचे भाकपा माले विधायक कहा…

    बेलागंज:एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम परिसर बिगत एक सप्ताह में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन महाधरना के आठवें दिन धरनास्थल पर अरवल से भाकपा माले के विधायक कामरेड माहनंद सिंह पहुंचे। विधायक ने पंडित यदुनंदन शर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। आश्रम समिति ने भी विधायक का अंग वस्त्र से स्वागत किया। विधायक ने धरनास्थल को संबोधित करते हुए कहा कि इस एतिहासिक धरोहर को बचना और विकसित करने के हमारी पार्टी दृढ़ संकल्पित है।हमने बीते विधानसभा सत्र मे सदन में आवाज उठाई है। पंडित यदुनंदन शर्मा जमींदारी उन्मूलन के प्रमुख रणनीतिकार थे। स्वामी सहजानंद और पंडित शर्मा एक दूसरे के पूरक थे। जबतक पंडित जी को उचित सम्मान नहीं मिलता है तबतक स्वामी जी का सम्मान अधूरा है। इसके उन्नयन के आंदोलन मे हमारी पार्टी का सड़क से सदन तक के आंदोलन मे पूरी मजबूती से खड़ा है।मैं विधानसभा सभा पर्यटन विभाग समिति का सदस्य हूं और हमारे पार्टी के सत्यदेव राम उसके सभापति हैँ इसका पर्यटन स्थल के रूप हर हाल में विकसित होगा। इसके लिए जिलाधिकारी से प्रतिवेदन माँगा गया है उसके आधार पर जल्द ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों का दल यहां आकर सवेक्षण करेगी। य़ह देश का एतिहासिक धरोहर है जिसको हम सबों को बचाने के प्रयास करना होगा। हमने धरना पर बैठे लोगों से बात करने के लिए जिलाधिकारी को पहल करने का अपील किया उन्होंने इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। किसानों पुनः एकजुट होकर अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके संघर्ष करना होगा। उसमें हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा। इस दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सचिव रामाधार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा, भाकपा माले के मुद्रिका राम शेरजहाँ आश्रम समिति के सरोज सिंह रविशंकर कुमार धर्मेन्द्रनाथ रामप्रवेश सिंह राजेश कुमार कृष्णा शर्मा मुन्ना शर्मा मोo शेरउद्दीन मोहन वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे ।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार , बेलागंज