पितृपक्ष मेला: यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि से राजस्व में इजाफा, छः दिनों में सवा करोड़ प्राप्त हुए

देवब्रत मंडल

गया जंक्शन का प्रस्तावित मॉडल

गया रेलवे स्टेशन पर पितृपक्ष मेले के दौरान यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे रेलवे को अच्छा राजस्व मिला है। छह सितंबर से 11 सितंबर तक कुल एक लाख 21 हजार 106 यात्रियों ने टिकट बुक किए, जिससे रेलवे को लगभग 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 755 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

आइए दैनिक आंकड़ों पर नजर डालें:

  • 6 सितंबर: 16,809 यात्री, राजस्व – 17 लाख 48 हजार 835 रुपये
  • 7 सितंबर: 18,550 यात्री, राजस्व – 22 लाख 63 हजार 155 रुपये
  • 8 सितंबर: 19,284 यात्री, राजस्व – 18 लाख 82 हजार 150 रुपये
  • 9 सितंबर: 21,200 यात्री, राजस्व – 21 लाख 75 हजार 55 रुपये
  • 10 सितंबर: 23,057 यात्री, राजस्व – 23 लाख 53 हजार 115 रुपये
  • 11 सितंबर: 22,206 यात्री, राजस्व – 20 लाख 29 हजार 445 रुपये

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं, जैसे कि अतिरिक्त टिकट काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), और विशेष ट्रेनों का संचालन। इसके अलावा, पुनपुन घाट हाल्ट पर भी कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया गया है ताकि तीर्थयात्रियों को सुविधा मिल सके। डीडीयू मंडल के सीनियर डीसीएम राजीव रंजन ने मीडिया को उक्त जानकारी देते हुए कहा है कि पितृपक्ष मेला को लेकर कई और यात्री सुविधाओं में जहां भी कमी महसूस की जा रही है उसे तत्काल दूर करने का निर्देश गया जंक्शन के वाणिज्यिक विभाग के पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *