रेल आईजी ने अनुशासन एवं बेहतर समन्वय के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का दिया निर्देश

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

महानिरीक्षक ने किया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया का निरीक्षण

image editor output image822849197 1773499074007595067072312202312 रेल आईजी ने अनुशासन एवं बेहतर समन्वय के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का दिया निर्देश
अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक करते आईजी अमरेश कुमार

गया, 14 मार्च। महा निरीक्षक, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर अमरेश कुमार ने शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महा निरीक्षक श्री कुमार ने पोस्ट कार्यालय, अभिलेखों, शस्त्रागार, बैरक, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

श्री कुमार ने ड्यूटी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता, अनुशासन एवं बेहतर समन्वय के साथ कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

img 20260314 wa00523996813175453138882 रेल आईजी ने अनुशासन एवं बेहतर समन्वय के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का दिया निर्देश
प्लेटफॉर्म पर निरीक्षण करते आईजी

आगे उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण उपरांत श्री कुमार ने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिससे रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर वारीय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू दिनेश सिंह तोमर, निरीक्षक प्रभारी गया बनारसी यादव, अपराध आसुचना शाखा गया चंदन कुमार साथ अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *