राममय हुआ “गयाजी”, धर्मनगरी में तब्दील नजर आया, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा

Deepak Kumar
2 Min Read

देवब्रत मंडल

image editor output image 127835562 17059295555697940364013919713218 राममय हुआ "गयाजी", धर्मनगरी में तब्दील नजर आया, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा
अयोध्या नगरी
image editor output image1503102524 17059294421084242138401028284562 राममय हुआ "गयाजी", धर्मनगरी में तब्दील नजर आया, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा
विष्णुपद मंदिर
image editor output image1672480426 17059291729025120304455952421464 राममय हुआ "गयाजी", धर्मनगरी में तब्दील नजर आया, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा
श्रीराम मंदिर बागेश्वरी

एक तरफ जहां अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर धर्ममय माहौल बना हुआ है। वहीं इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने के गयाजी में भी सभी देवी देवताओं के मंदिर को आकर्षक तरीक़े से सजाया गया। हर तरफ रामधुन ही और जय श्रीराम के उद्घोष सुनाई दे रहे थे। गया शहर का शायद ही कोई मंदिर होंगे जहां विशेष पूजा अर्चना नहीं की गई है।

image editor output image805328259 17059292462211645671570616132569 राममय हुआ "गयाजी", धर्मनगरी में तब्दील नजर आया, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा
जय भारत कमेटी, संजय नगर

हर घर में दिए जलाए गए। घरों के मुडेर पर राम ध्वज लहरा रहे थे। साथ ही मंदिरों में घंटी की आवाज से माहौल राममय था। इसी तरह गया शहर के विष्णुपद मंदिर, बागेश्वरी मोहल्ले में श्रीराम मंदिर, पॉवरगंज, बागेश्वरी रोड, संजय नगर में जय भारत कमेटी के लोगों द्वारा एवं छोटकी नवादा, गांधी मोड़ स्थित देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना, आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जय भारत कमेटी द्वारा बड़े एलसीडी टीवी लगाया गया था। जहां इसके स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोगों ने लाइव देखा। शाम में प्रसाद का वितरण किया गया।

image editor output image 2020085407 1705929316871863105786333207797 राममय हुआ "गयाजी", धर्मनगरी में तब्दील नजर आया, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा
छोटकी नवादा, गांधी मोड़

बागेश्वरी गुमटी के पास हनुमान मंदिर, माँ बागेश्वरी मंदिर, बगलामुखी मंदिर, रामशिला पहाड़ पर श्रीराम मंदिर और पातालेश्वर महादेव मंदिर में, काली मंदिर, बागेश्वरी, छोटकी नवादा, शिव मंदिर सोई पर एवं पाँचमुहानी लोको कॉलोनी में विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों में उत्साह था। पुलिस प्रशासन भी सभी मंदिरों और आयोजन स्थलों पर तैनात थे।

image editor output image786026474 17059293952728535802530877876959 राममय हुआ "गयाजी", धर्मनगरी में तब्दील नजर आया, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा
शिव मंदिर, पाँचमुहानी, लोको कॉलोनी
Share This Article
Follow:
Deepak Kumar – A dedicated journalist committed to truthful, unbiased, and impactful reporting. I am the Founder and Director of Magadh Live news website, where every piece of news is presented with accuracy and integrity. Our mission is to amplify the voice of the people and highlight crucial issues in society. "True Journalism, Unbiased News" – This is our core principle!
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *