देवब्रत मंडल

यह जो आरओबी की तस्वीर आप देख रहे हैं, गया-डीडीयू रेलखंड पर पहलेजा में बनाया गया है और जिस निर्माण कंपनी/ऐजेंसी ने यह आरओबी बनाया है। उस ऐजेंसी की कार्यक्षमता और कुशलता को देखते सरकार ने गया जी में भी बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने कहा-
कल(31.01.2026) को गया जिला भू अर्जन पदाधिकारी से जब इस आरओबी के निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तो बताया कि सिर्फ एक शीर्ष अधिकारी का हस्ताक्षर बाकी है, प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।
पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी ने बताया–
इधर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से जुड़े इस विभाग के एक पदाधिकारी ने कहा- बस! साहेब के आदेश का इंतजार कर रहे हैं, हमारी तरफ से कोई देरी नहीं, हम तैयार हैं
सरकार ने बेस कैम्प के लिए जमीन मुहैया कराया

वहीं आरओबी निर्माण करने वाली ऐजेंसी को सरकार ने बेस कैम्प के लिए जमीन मुहैया करा दिया है, कंपनी के लोग बेस कैम्प बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है।
एक से डेढ़ साल में आरओबी बना देने का दावा
सबकुछ सामान्य रूप से चलता रहा तो निर्माण कंपनी के लोगों का कहना है कि हम एक से डेढ़ साल में आरओबी बनाकर दे देंगे, बसर्ते साइट क्लियर मिल जाए। किसी तरह की अड़चने न आए।
विस्थापित हो रहे लोगों के दर्द
इधर, विस्थापित हो रहे प्रभावित लोगों का कहना है हमें उचित मुआवजा मिलना चाहिए क्योंकि रोजी रोटी छीन रही है और बेघर हो रहे हैं तो हमें हमारा हक़ बगैर परेशानी के समय से मिल जाना चाहिए…

जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति
गया जी में जाम की समस्याओं से हर पल रूबरू हो रहे नागरिकों को इससे मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ में यहां आरओबी निर्माण की घोषणा की और आधारशिला भी रख चुके हैं और अब ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में इसी महीने सीएम नीतीश कुमार के गया जी आने की उम्मीद है
