देवब्रत मंडल

गया जी: गया जंक्शन पर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही आरपीएफ की एक टीम ने झारखंड के रहनेवाले मादक पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब 12.50 लाख रुपए की प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया है।
आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि शुक्रवार को वे तथा प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार सीआईबी गया के नेतृत्व में सउनि पवन कुमार, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, प्रधान आरक्षी सरवजीत राय और आरक्षी दीपक कुमार, उप निरीक्षक मुकेश कुमार सीपीडीएस संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 2/3 के दिल्ली छोर के यात्री सीट पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैग के साथ बैठा दिखाई दिया। जिससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम फ़हिंद्र डांगी उम्र-56 वर्ष पिता-चरण महतो ग्राम-बकचुंबा, थाना-राजपुर, जिला-चतरा (झारखंड) बताया। उसके बैग की जांच की गई। जिसमें अफीम मादक पदार्थ पाया गया। कुल वजन 2.5 किलोग्राम पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एवं जप्त मादक मादक पदार्थ को जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां कांड दर्ज किया गया। उन्होंने बताया जप्त अफीम का अनुमानित कीमत करीब ₹12,50,000 है।