देवव्रत मंडल

ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया ने शनिवार को एक सफल कार्यवाही की। इस दौरान, आरपीएफ और जीआरपी गया की संयुक्त टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी हुई थी। इसी क्रम में, टीम ने दो व्यक्तियों को पकड़ा, जो पुलिस को देखकर अपना बोरा उठाकर भागने लगे थे। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते हैं।
गिरफ्तार व्यक्तियों के विवरण:
- पंकज कुमार: उम्र 35 वर्ष, पिता रतन साहू, स. गंगोरा वार्ड संख्या 03, थाना चंडी जिला नालंदा बिहार
- कंचन कुमार: उम्र 35 वर्ष, पिता राम इकबाल यादव सकीम डिहरा वार्ड नंबर 13 थाना चंडी जिला नालंदा बिहार
बरामद शराब के विवरण:
- पंकज कुमार के पास से: 48 पीस किंगफिशर स्ट्रांग बियर प्रत्येक 500 ML
- कंचन कुमार के पास से: 120 पीस ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की प्रत्येक 180 ML
कुल बरामद शराब: 45.6 लीटर
बरामद शराब की कीमत: ₹ 23040
पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां कांड संख्या 173/25 दिनांक 14.06.25 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे, डीडीयू मंडल, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया की ओर से दी गई है।