Tag: crime

  • तस्करों के लिए सुरक्षित ‘हब’ बनता गया जी, नेपाल से लेकर कई प्रदेशों से आती है प्रतिबंधित वस्तुएं यहां

    देवब्रत मंडल

    बरामद प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ सुरक्षा बल

    गया जी। आदर भाव से बिहार सरकार ने यह नया नाम दिया। यहां गौतम को ज्ञान मिला। पितरों को यहां मिलती है मुक्ति। आदिशक्ति पालनपीठ के रूप में यहां मां मंगला विराजमान हैं। भगवान श्रीविष्णु के चरण यहां पड़े। ऐसे कई स्थान हैं जो वंदनीय हैं। यहां श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता भी आए। दुनियां भर से भगवान बुद्ध का दर्शन करने के लिए बौद्ध धर्मावलंबियों का आना जाना लगा रहता है। कितनी पावन धरा है गया जी, जिसका आख्यान वेद पुराण में मिलते हैं। सूफ़ी संतों की भी पावन भूमि है गया जी।

    सड़क मार्ग, रेलमार्ग और हवाई मार्ग से जुड़े होने के कारण यहां सालों भर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। देश-विदेश से सभी धर्मों के लोगों का गया जी आदरपूर्वक स्वागत करता है। संपूर्ण जिले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक रूप से इंतेजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था यहां काफी सुदृढ़ है। इन सभी की कोशिशें जारी है कि कहीं भी किसी जनमानस के साथ कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो। काग चेस्टा, बको ध्यानं, स्वान निंद्रा के मूल अवधारणा के तहत सभी सजग प्रहरी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

    लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद अवैध मादक पदार्थों के तस्कर, प्रतिबंधित जीव जंतुओं के तस्कर गया जी में अपना पांव पसार रहे हैं। चाहे सड़क मार्ग हो, चाहे रेलमार्ग या फिर हवाई मार्ग। इन रास्तों से तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे। इसके एक नहीं सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों व लाखों उदाहरण हैं। जितनी भी सुरक्षा एजेंसियां यहां कार्य कर रही है। इनके कार्यालयों के सरकारी दस्तावेजों पर गौर फरमाएंगे तो हकीकत सामने आ जायेगी कि तस्करों ने गया जी को अपने अपने हब के रूप में स्थापित कर दिया है।

    ताजा उदाहरण रेलमार्ग से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को ही ले लें। नेपाल से गांजा लेकर एक तस्कर गया जंक्शन पर लेकर आ गया। गया जी तक इसे लेकर आने वाले तस्कर को बीच रास्ते में किसी ने नहीं पकड़ सका। पकड़ा गया तो गया रेलवे स्टेशन पर। यह अच्छी बात है कि गया जंक्शन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक लग गई और तस्कर पकड़ा गया। इसके पहले भी वन्य जीव प्राणी, शराब, गांजा, आर्म्स, सोना, नोट, विदेशी सामान आदि पकड़े गए हैं।

    जिला पुलिस बल, सीआईएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ द्वारा हथियार, शराब, गांजा, अफीम, डोडा, सोना चांदी, नकली आर्म्स बनाने की फैक्ट्री का उदभेदन करते रहे हैं। नामी गिरामी नक्सलियों की गिरफ्तारी से लेकर आत्मसमर्पण कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अवैध बालू परिवहन और अवैध शराब निर्माण व इसकी बिक्री पर अंकुश लगाने के किस्से तो रोज सुनने और देखने को मिल रहे हैं।

    बिहार में शराबबंदी कानून 2016 से लागू है। तब से लेकर आजतक इसके अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों का एक बड़ा नेटवर्क है। जो पड़ोसी राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से हर दिन शराब की छोटी बड़ी खेप गया जी में लेकर आ रहे हैं। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में जुटे कर्मियों के भी अपने अपने सूत्र हैं। जिनकी सूचना पर कार्रवाई हर दिन हो रही है लेकिन अबतक इस गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने में कोई भी एजेंसी पूर्णतः सफल नहीं हो पाई है। हाल की ही घटना सामने आई है कि गया जी के मेयर के सरकारी और निजी अंगरक्षक भारी मात्रा में शराब के साथ गया जी शहर में ही पकड़े गए थे।

    अंत में, इस तरह की घटनाओं को एक कड़ी में जोड़ कर देखें तो यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि गया जी तस्करों के लिए सुरक्षित हब बनता जा रहा है?

  • गया जंक्शन पर नवादा जिले के पांच अपराधी गिरफ्तार, आठ मोबाइल, चेन कटर, चाकू, ब्लेड बरामद

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस की टीम

    गया जंक्शन पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच लोगों को आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार किया है।  इन लोगों के पास से आठ मोबाइल, ब्लेड, चेन कटर व चाकू बरामद हुआ है।
    ऊनि. जावेद एकबाल, उनि. विकास कुमार, प्र.आ.एस. के. राय, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी विकास कुमार, और आरक्षी आलोक सक्सेना एवं आरक्षी शशि शेखर सभी रेसुब पोस्ट गया, सीआईबी गया के आरक्षी नवीन कुमार एवं साथ जीआरपी गया की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अपराधी गतिविधि का निगरानी किया जा रहा था। इसी क्रम में गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01/C पर हावड़ा छोर के पास पाँच व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एकांत में बैठे थे। जिन पर शक होने पर उन्हें घेरकर रोका गया। नाम पता पूछने पर क्रमशः (01) गडु मिश्रा उम्र-35 वर्ष, पिता- कपील मिश्रा सा०-पचगामा थाना-नेमदारगंज, जिला-नवाद (बिहार) (02) राजा मिश्रा, उम्र-26 वर्ष पे०-पिंकु मिश्रा (03) सुबाष मिश्रा उम्र-25 वर्ष पे०-विनोद मिश्रा (04) सुमन मिश्रा उम्र-19 वर्ष पे० पिंकु मिश्रा (05) गौतम मिश्रा उम्र-19 वर्ष पे०-अरूण मिश्रा क्रम सं0-02 से 05 निवासी ग्राम-फरहा, थाना-नेमदारगंज, जिला-नवादा, (बिहार) बताया। पाँचो की तलाशी ली गई तो 08 अदद मोबाइल फोन, एक चेन कटर, पाँच ब्लेड का टुकड़ा एव चाकू पाया गया। आगे पूछताछ करने पर उपरोक्त पांचो ने बताया कि वह गैंग बनाकर सुंयोजित तरीके से यात्रियों के समान की चोरी करते हैं तथा उपरोक्त बरामद मोबाईल भी रेल यात्रियों से चुराया हुआ है। तत्पश्चात अपराध का जुर्म बताते हुए मौके की कार्रवाई कर उक्त पाँचो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया जहां दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 267/25 अंतर्गत धारा 313, 317(05) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया। बरामद एवं जप्त मोबाइल का कीमत 1,05,000 रुपया है।

  • गया जंक्शन पर 3.35 लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ राजस्थान का एक तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    बरामद मादक पदार्थ के साथ पदाधिकारी व जवान

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने एक व्यक्ति को 16.66 किलोग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल का रहने वाला है जिसके पास से बरामद 16.66 किलोग्राम डोडा की अनुमानित कीमत 3,35,000 रुपये है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव और अपराध आसूचना शाखा गया के इंस्पेक्टर चंदन कुमार के निर्देशन में उ.नि. विकास कुमार और उनकी टीम ने गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01(B) पर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के दौरान मनीष कुमार को दो बैग के साथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से डोडा बरामद हुआ, जिसे जप्त कर लिया गया और व्यक्ति को निरुद्ध कर जीआरपी थाना गया लाया गया। इंस्पेक्टर श्री यादव ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध जीआरपी थाना गया में मु.अ.सं.-260/25 दिनांक 01.09.25 U/S 8/18(C) /20(B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता मिली है।

  • गया पुलिस लाइन में एएसआई ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत – जांच में जुटी पुलिस

    देवब्रत मंडल

    गया। गया पुलिस लाइन में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुलिस लाइन के बैरक नंबर दो के समीप स्थित पार्क में आधी रात के बाद हुई। चौंकाने वाली बात यह रही कि गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी।

    सुबह जब पुलिसकर्मी पार्क में पहुंचे, तो उन्होंने एएसआई को खून से लथपथ पाया। उनकी कनपटी से खून बह रहा था और मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई, जो गया जिले के मुफस्सिल थाना में पदस्थ थे। मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के निवासी नीरज कुमार हाल ही में 40 दिनों की छुट्टी पर थे और ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गया पहुंचे थे।

    जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या के कारण अज्ञात

    घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर ली है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी ठोस वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत या मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और तकनीकी टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच करवाई गई है।

    परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस महकमे में शोक की लहर

    जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना मृतक एएसआई के परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह का पता चल सकेगा।एसएसपी ने बताया कि गया पुलिस इस घटना को लेकर शोकाकुल है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। साथ ही, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।

  • गया के कोंच में माओवादियों के पोस्टर से ग्रामीणों में भय का माहौल

    गया के कोंच में माओवादियों के पोस्टर से ग्रामीणों में भय का माहौल

    कोंच: कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम गरजु विगहा में माओवादियों द्वारा प्रतिबंधित जमीन के खरीद-फरोख्त पर जानलेवा धमकी भरे पोस्टर चिपकाए जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पोस्टर में कई ग्रामीणों के नामों का उल्लेख करते हुए उन पर प्रतिबंधित जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया गया है और जन अदालत लगाकर सजा देने की बात कही गई है। पोस्टर में थाना क्षेत्र के ग्राम तरौची के दुर्गा पासवान, खैरा के रामाशीष यादव, गुरारू के संजय सिंह, शंकर विगहा के शम्भू सिंह, बारा के संतोष पासवान, रूकन विगहा के राजेश प्रजापति पर प्रतिबंधित जमीन की खरीदी व बेचने का आरोप लगाया गया है। जिस पर जन अदालत लगाकर सजा देने का फरमान जारी किया गया है।

    पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह के अनुसार, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टर में लिखे गए नारों से यह स्पष्ट होता है कि माओवादी संगठन अपने प्रतिबंधित जमीन के नियमों को लेकर कितना सख्त है और वे इसे तोड़ने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतने का संकेत दे रहे हैं।

    इस घटना से एक बार फिर यह प्रश्न उठता है कि क्या ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा और कानून का राज स्थापित हो पाया है? इस तरह की घटनाएं न केवल ग्रामीणों के जीवन में असुरक्षा की भावना को बढ़ाती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि कैसे कुछ संगठन अपने नियमों को थोपने के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी

  • बेलागंज में हथियार का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख सोलह हजार रुपये की लूट

    बुधवार की शाम बेलागंज खिजरसराय सड़क मार्ग पर पल्सर सवार दो की संख्या में रहे अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख सोलह हजार की लूट कर ली। पीड़ित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने बेलागंज थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम बेलागंज खिजरसराय सड़क पर बेलागंज थाना क्षेत्र के नरमा मोड़ के समीप अपराधियों ने उस समय घटना का अंजाम दिया जब फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी संजीव कुमार थाना क्षेत्र के विरहपुरा गांव से वसूली कर खिजरसराय लौट रहा था। पीड़ित फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी संजीव कुमार जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पुन्हदा गांव का रहने वाला है। जो खिजरसराय में संचालित चैतन्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था और बुधवार को विरहपुरा से वसूली कर लौट रहा था। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विनय कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि की है। मगर कुछ बताने से इंकार करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस और तकनीकी सेल के द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।

  • गया के एक प्राचीन मंदिर से चांदी के मुकुट सहित अन्य मूर्तियों की चोरी

    बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में एक प्राचीन मंदिर से मूर्तियां चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह से लक्ष्मी नारायण और ठाकुर भगवान जी के चांदी के मुकुट और अन्य छोटे-छोटे मूर्तियों को चुरा लिया है। यह मंदिर अतरी थाना क्षेत्र के सीढ़ दुंदडीचक गांव में स्थित है और यह मंदिर सैंकड़ों वर्ष पुराना है और आसपास के क्षेत्र में इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत है।

    मंदिर के पुजारी अरविन्द पांडे एवं सचिव अनमोल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को 1 बजे के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा और मूर्तियों को ले गए। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित भगवान की प्रतिमा को ले जाने में असफल रही।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से अतरी थाना पुलिस को दिया गया है। खबर लिखे जाने तक इस घटना के संबंध में लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं इस घटना के बाद मंदिर के भक्तों और गांव के लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है।

  • अलीपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोर को किया गिरफ्तार

    अलीपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोर को किया गिरफ्तार

    टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी में शामिल एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि अलीपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 50/23 के अनुसंधान के क्रम में ट्रैक्टर को मगध मेडिकल थानाक्षेत्र के कोशडीहरा ग्राम से बरामद किया गया। चोरी की गई ट्रैक्टर कोशडीहरेया निवासी महावीर यादव के पुत्र छोटू कुमार के घर से बरामद हुआ था। मौके पर से छोटू फरार हो गया था। जबकि घटना में संलिप्त कुंदन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

    पुलिस द्वारा छोटू कुमार को कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से छोटू फरार चल रहा था। शुक्रवार को अलीपुर थानाध्यक्ष श्री शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि छोटू अपने घर पर ही है। सूचना मिलते ही श्री शर्मा दल बल के साथ मगध मेडिकल थाना की पुलिस के सहयोग से छोटू को गिरफ्तार कर ली। पुलिस द्वारा पूछताछ कर छोटू को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

  • किसान हत्याकांड में दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा, पकड़े गए दोनो आरोपी रिश्ते में हैं सगे भाई, जमीन विवाद में हुई थी हत्या

    किसान हत्याकांड में दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा, पकड़े गए दोनो आरोपी रिश्ते में हैं सगे भाई, जमीन विवाद में हुई थी हत्या

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    गया जिले में किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थाना के वेलहंटी के रहने वाले भोला यादव तथा उसके भाई सरवन यादव को डेल्हा थाना के बस स्टैंड के समीप से पकड़ा गया है। हालांकि की दोनों की गिरफ्तारी डेल्हा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करने के बाद दोनों को मुफस्सिल थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। दोनों को मुफस्सिल पुलिस अपने साथ ले गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में भोला यादव मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में तीन आरोपी और है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

    एक वर्ष पहले हुई हुई थी हत्या

    मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वेलहंटी गांव के रहने वाले किशोरी यादव की अपराधियों ने बीते वर्ष गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब वे अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे। बिसार पहाड़ के पास ऑटो से उतर कर पैदल ही अपने गांव वेलहंटी को जा रहे थे। इसी क्रम में ताक में रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने किशोरी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

    जमीन विवाद में की गई थी हत्या

    जिसके बाद परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों को आरोपित बनाया था। घटना का कारण जमीन में तार के पेड़ का विवाद बताया गया था। मुफस्सिल थाना के वेलहंटी के रहने वाले एक किसान किशोर यादव की हत्या 9 जून 2022 को अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। जिसमें 5 लोगों को आरोपित किया गया था। इनमें मुख्य आरोपी भोला यादव एवं उसका भाई सरवन यादव को सोमवार की मध्यरात्रि डेल्हा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है दोनों हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

  • मोहनपुर प्रखंड प्रमुख पर जानलेवा हमला मामले में गया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    मोहनपुर प्रखंड प्रमुख पर जानलेवा हमला मामले में गया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    मोहनपुर प्रखंड प्रमुख दीपक सिंह और उपप्रमुख मुन्ना यादव पर बीते दिनों हुए जानलेवा हमला मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो बीते दिनों 10जुलाई को मोहनपुर प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख एवं उसके दो अन्य साथी स्कूल की जांच करने घुघरी गांव जा रहे थे। तभी घुघरी गांव से पहले जंगल में गाड़ी रुकवाकर करीब 10 के संख्या में रहे अपराधियों ने रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिसके बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मोहनपुर में भर्ती कराया गया था जहां से बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल भेजा गया था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की बीते दिनों यानी 11 जुलाई को मोहनपुर प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस घटना को गंभीरता से देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया, थानाध्यक्ष बाराचट्टी, मगध विश्वविद्यालय एवं मोहनपुर थानाध्यक्ष को शामिल किया गया। उक्त गठित एसआईटी टीम के द्वारा इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा है। इसी दौरान बुधवार को प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त छोटु यादव, पिता तुलसी यादव,
    सा० घुघरी, थाना मोहनपुर, जिला गया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।