Tag: srp

  • जोधपुर एक्सप्रेस में भारतीय मूल की रहने वाली कैनेडियन महिला यात्री के साथ भीषण चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

    देवब्रत मंडल

    AI से ली गई तस्वीर(कल्पना पर आधारित)

    गया रेलवे स्टेशन: बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक गया रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई चोरी की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।पीड़िता श्वेता शर्मा ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (12307) से यात्रा कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन गया स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान उनका हैंडबैग चोरी हो गया।

    10 लाख के स्वर्णाभूषण, पासपोर्ट, आईफोन, नकद व दस्तावेज हुई चोरी

    श्वेता शर्मा के अनुसार, चोरी हुए बैग में करीब ₹10,000 नकद, लगभग ₹10 लाख के सोने के आभूषण, एक आईफोन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। इस घटना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पहचान से जुड़े जरूरी कागजात खो जाने के कारण परेशानी और बढ़ गई है।पीड़िता ने रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से मामले की तत्काल जांच करने और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने की मांग की है।

    रेल थानाध्यक्ष का है कहना कि सूचना मिली है पर शिकायत पत्र नहीं

    वहीं गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन चोरी की सटीक लोकेशन की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता द्वारा डीडीयू रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और वहां से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन में हुई थी सवार, जाना था जयपुर

    जानकारी के अनुसार, श्वेता शर्मा ने अपनी यात्रा कोडरमा स्टेशन से शुरू की थी। इस घटना को लेकर उनके पति नितेश शर्मा ने भी चिंता जताई है और कहा है कि इससे पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वे एक व्यवसायी हैं। कई पुलिस वाले उनसे पूछताछ की है। भरोसा है कि उनकी पत्नी के पर्स में रहे सारे सामानों को जल्द ही रिकवर कर लेगी। उन्होंने गुरुवार को बताया कि वे अभी पासपोर्ट कार्यालय में कार्यवश पहुंचे हैं, विशेष जानकारी बाद में दे सकते हैं।

    नींद में थी और उसी वक्त हो गई हैंडबैग चोरी

    श्वेता शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ ट्रेन नंबर 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के कोच ए-1 के सीट संख्या 4 में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ जयपुर के लिए यात्रा कर रही थीं, नींद में उन्हें अहसास हुआ कि जब उनका हैंड बैग चोरी हो गया। तो सीट से उठकर कोच में ही उसका पीछा की लेकिन वो दूसरी कोच में चला गया। जिसके हाथ में उन्होंने चोरी गया बैग नहीं देखी तो पुनः अपने सीट पर आ गई। घटना 01 अप्रैल 2026 की सुबह में हुई है।

    चोरी गए सामानों के विवरण निम्नलिखित हैं:

    • नकद: ₹10,000
    • सोने के आह्लाद: लगभग ₹10,00,000
    • 1 आईफोन 12
    • श्वेता शर्मा का ड्राइविंग लाइसेंस
    • प्रिशा शर्मा का यूएस पासपोर्ट (नंबर A35182175)
    • श्वेता शर्मा का भारतीय पासपोर्ट (नंबर W7869359)
    • श्वेता शर्मा का कनाडियन पीआर कार्ड (नंबर 1123344974)
    • प्रिशा शर्मा का कनाडियन पीआर कार्ड (नंबर 1124691130)
    • आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड (अंतिम 4 अंक: 4522)
    • अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज और सामान

    कनाडा में रहती हैं झारखंड की रहने वाली पीड़ित महिला यात्री

    श्वेता शर्मा ने एफआईआर में बताया है कि उन्होंने इस मामले में भारतीय रेलवे / आरपीएफ / गया स्टेशन के कर्मचारियों के साथ जांच शुरू करने और सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने का अनुरोध किया है।  जिन्होंने अपना वर्तमान पता: शिवशक्ति नगर, नियर दत्तो दुर्गा मंडप, झुमरी तिलैया, कोडरमा, झारखंड-8254409
    जबकि कनाडा का पता: यूनिट-21, 7332, 194A स्ट्रीट, सूरी बीसी, वी4एन 6के9, कनाडा बताया गया है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • महाबोधि एक्सप्रेस से हर दिन वेंडर ला रहे थे शराब, गुप्त सूचना पर तीन पकड़े गए, कोच अटेंडेंट भी करते हैं इसका धंधा

    वाशिंग पिट लाइन पर महाबोधि एक्सप्रेस में बेच दी जाती है सीट भी, यही से कुछ लोग बोगी में हो जाते हैं सवार

    देवब्रत मंडल

    नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस से हर दिन भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जाती है। इन वेंडरों के मार्फत गया में सक्रिय शराब मक़फ़ियाओ तक शराब पहुंचाई जा रही है। इस तरह की सूचना रेल पुलिस की एक विशेष टीम को मिल रही थी। इस बात की सूचना कंट्रोल द्वारा यहां के पदाधिकारियों को मिली। इसके बाद वाशिंग पिट लाइन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन वेंडरों को शराब की खेप के साथ पकड़ने में सफल रही।

    पकड़े गए वेंडर महाबोधि एक्सप्रेस से लेकर आए थे शराब

    पकड़े गए वेंडर संविदा पर काम करते हैं। जिन्हें ठीकेदार द्वारा काफी कम मजदूरी दी जाती है तो ऐसे में शराब लाकर अपनी कमी को पूरी करते हैं। इस धंधे में कई लोग शामिल हैं। शुक्रवार की सुबह तीन वेंडरों को 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वेंडरों की पहचान दीपक कुमार, गोरेलाल कुमार और सुभाष कुमार के रूप में हुई है, जो महाबोधी एक्सप्रेस में वेंडर के रूप में काम करते हैं।

    कई कोच अटेंडेंट भी इस धंधे में हैं शामिल

    वहीं जानकारी प्राप्त हुई है कि इस ट्रेन के अलावा कुछ और ट्रेन में वेंडर के अलावा कोच अटेंडेंट का काम कर रहे लोग भी इस धंधे में लिप्त हैं। जो कम मजदूरी मिलने या समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण नई दिल्ली से शराब लेकर गया तक आते हैं। जिसे ऊंची कीमत पर यहां बेच दिया करते हैं। ये धंधा बदस्तूर जारी है।

    वाशिंग पिट लाइन पर ही बेच दी जाती है सीट

    वहीं गया से प्रतिदिन खुलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में वाशिंग पिट लाइन पर लगे इसके बोगियों में रुपए लेकर यात्रियों को बिठाया जाता है। यहां से ट्रेन जब प्लेटफॉर्म के प्लेसिंग की जाती है तो ऐसे यात्रियों को सीट के नीचे छिपा दिया जाता है और जैसे ही प्लेटफॉर्म पर रेक पहुंचती है तो अपनी सीट पर आ जाते हैं। इसके लिए भी अवैध वसूली का खेल चलता है।

    बरामद शराब के विवरण:

    • कुल 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
    • कीमत: 19850 रुपये

    कानूनी कार्रवाई:

    • रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 86/2026 दिनांक 27.03.2026 अन्तर्गत धारा 30(ए) बिहार मघ निषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
    • आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की, जिसमें उनि जावेद एकबाल, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरक्षी शशी शेखर, आरक्षी अमीत कुमार और आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद आदि शामिल थे।
  • सोना लूटकांड: फरार आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार की तैयारी, मोहित को नहीं मिला बेल, अग्रिम जमानत की कोशिश

    देवब्रत मंडल

    मोहित की गिरफ्तारी और डीएसपी भास्कर रंजन की फोटो(फ़ाइल)

    गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ रेल पुलिस अब कड़े एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। यदि न्यायालय आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार की इजाज़त दे देता है तो कि जल्द ही यह कार्यवाही करने में देरी नहीं करेगी। इसके बाद भी यदि आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो कुर्की जब्ती के लिए भी न्यायालय से इजाजत मांगी जाएगी।

    न्यायालय से इश्तेहार के लिए की गई अपील

    इस संबंध में पटना रेल पुलिस मुख्यालय के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि इस कांड में फरार चल रहे सभी छः आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार के लिए न्यायालय से अपील की गई है लेकिन अबतक इजाज़त नहीं मिली है। उन्होंने बताया जैसे ही न्यायालय से आदेश जारी किया जाता है तो आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पाने का काम किया जा सकता है। यदि इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होती है या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय से कुर्की जब्ती के लिए अपील की जाएगी।

    मोहित उर्फ गोलू को नहीं मिली जमानत

    इधर, इस बहुचर्चित सोना लूटकांड में गया जी का एक स्वर्ण व्यवसायी मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रेल पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि मोहित को न्यायालय से जमानत नहीं मिली है। वहीं उन्होंने बताया कि फरार चल रहे सभी छः आरोपियों में से कुछ आरोपियों द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

    तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष को मिल चुकी है जमानत

    बता दें गया रेल थाना कांड संख्या 334/25 सोना लूटकांड से जुड़ा हुआ है। इस मामले में तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी 31 दिसंबर 2025 को हुई थी। जिन्हें 24 जनवरी 2026 को गया व्यवहार न्यायालय से जमानत मिल गई है। जबकि इस मामले गया रेल थाना के चार सिपाही और दो सिविलियन आज भी फरार चल रहे हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए रेल पुलिस मुख्यालय पटना के डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में हुई थी लूट की घटना

    यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया था जब हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से सोना लेकर चल रहे धनञ्जय शास्वत नामक एक यात्री से करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिए जाने की शिकायत तत्कालीन रेल एसपी के निर्देश पर गया रेल थाना में 29.11.2025 को दर्ज हुई थी। घटना 21 नवंबर 2025 की है। इस मामले में धनञ्जय शास्वत का भी बयान न्यायालय में पुलिस दर्ज करा चुकी है।

    इस मामले में बिनोद का भी न्यायालय में दर्ज है बयान

    इसी मामले में बिनोद नामक एक और व्यक्ति जिसने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि लूटे गए सोने की बिस्किट की कटाई की है और इसके एवज में उसे 15 सौ रुपये मिले थे। जिस जगह पर सोना काटने की बात विनोद ने बताया था वह एक आरओ प्लांट है। जो फरार चल रहे एक आरोपी का बताया गया है। पुलिस विनोद का भी बयान न्यायालय में दर्ज करवा चुकी है।

    अधिकारी का है कहना

    ‘इस कांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, आरोपी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर किया है और पुलिस द्वारा इश्तेहार के लिए न्यायालय से अपील की गई है।’ 

    भास्कर रंजन, रेल डीएसपी, पटना मुख्यालय

  • बहुचर्चित सोना लूटकांड: मोहित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, बाकी आरोपी फरार, जानते हैं अबतक क्या-2 हुआ

    देवब्रत मंडल

    File photo

    गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इस मामले में नामजद छह आरोपी अबतक पुलिस पकड़ से दूर है। गया रेलवे के अपर न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मोहित अग्रवाल की तरफ से सीनियर अधिवक्ता नीरज कुमार द्वारा जमानत याचिका दाखिल की गई, उन्होंने न्यायालय से जमानत देने की अपील की। जिसका विरोध सरकार की ओर से लोक अभियोजक ने किया। जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका नामंजूर कर दी गई। इस बात की जानकारी देते हुए वरीय अधिवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि मोहित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इधर, रेलवे कोर्ट के लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने जमानत याचिका को ना मंजूर करने के पक्ष में अपनी ओर से दलीलें दी थी।

    न्यायिक हिरासत में है मोहित अग्रवाल

    बता दें कि गया रेल थाना कांड संख्या 334/25 में इसके पहले तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को जमानत मिल गई है। इस मामले में 31 दिसंबर 2025 को राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद इस कांड की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने गया बुलियन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था। जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में गया के सेंट्रल जेल में बंद है।

    मोहित के घर से 41.75 ग्राम सोना हुआ है बरामद

    पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए मोहित अग्रवाल को लेकर गया रेल थाना में पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि मोहित के घर के एक आलमारी से लूटा गया करीब 41.75 ग्राम सोना बरामद हुआ है। जबकि उसने लूटे गए करीब एक किलोग्राम सोना में से करीब 98 ग्राम सोना खरीदने की बात पुलिस को बताई है।

    चार सिपाही और दो बाहरी व्यक्ति गिरफ्त से बाहर

    इस कांड में गया रेल थाना के तत्कालीन चार सिपाही और दो बाहरी व्यक्ति के विरुद्ध यात्री धनञ्जय शाश्वत से करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिए जाने का आरोप है। एसआईटी की टीम अबतक चार सिपाही एवं दो बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    हावड़ा-जोधपुर एक्स. में 21 नवंबर को हुई थी घटना

    बता दें कि यह घटना 21 नवंबर 2025 को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में गया जंक्शन के पहले मानपुर जंक्शन के आसपास हुई बताई गई है। मनोज सोनी नामक सोने के कारोबारी का सोना लेकर इनका कूरियर धनञ्जय शास्वत हावड़ा से इस ट्रेन से लेकर जयपुर जा रहा था। ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पहले ही यह वारदात हो गई थी।

  • खबर जरा हटके: जरूर पढ़ें और पूरा पढ़ें, सोना लूटकांड के बाद यह तस्वीर एक बार फिर चर्चा में

    देवब्रत मंडल

    कांड संख्या 297/2025 से जुड़ी तस्वीर

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में सोना लूटकांड के बाद एक बार फिर गया रेल थाना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोना को लेकर गया रेल थाना हमेशा चर्चा में आ ही जाता है। ऐसे में एक बार पिछले साल अक्टूबर माह में नेताजी एक्सप्रेस कालका मेल ट्रेन से सोना लेकर चल रहे हरिशंकर वर्मा की गिरफ्तारी और इसके पास से बरामद दो किलोग्राम से अधिक सोने की चर्चाएं तेज है।
    हरिशंकर वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मीडिया को एक फोटो शेयर किए थे। अब इस फोटो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
    इस खबर के साथ लगी तस्वीर को गौर से और ज़ूम कर देखने पर एफआईआर में दर्ज बातों से शायद कुछ मेल नहीं खाती है। गिरफ्तार हरिशंकर के टी-शर्ट के पॉकेट में रखा हुआ जो वस्तु दिखाई दे रहा है जो सिरिस्ता पर रखे सोने के चार सोने के बार(बिस्किट) से कुछ बहुत मेल खाता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन जब्ती सूची में कुछ और दर्शायी गई है। जबकि इस मामले में आरोपी के बदन की तलाशी की बात कही गई है तो क्या इसके टी-शर्ट की ओर तलाशी करने वाले पुलिस पदाधिकारी की नजर नहीं पड़ी? Magadhlive इस तस्वीर के आधार पर अपनी रिपोर्ट आप पाठकों के समक्ष पेश किया है, कुछ और दावा नहीं करता है।

    आइये देखते हैं गया रेल थाना कांड संख्या 297/2025 के एफआईआर में क्या क्या बातें दर्ज है।

    सेवा में

    पुनि सह थानाध्यक्ष, महोदय रेल थाना गया।

    महाशय

    निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं कृष्ण कुमार-पिता-श्री राम चरण सिंह सा०-छोटा हसनपुर थाना-खुसरूपुर, जिला-पटना का स्थायी निवासी हूँ। वर्तमान में रेल थाना गया में पुनि के पद पर पदस्थापित है। आज दिनांक 08.10.25 को समय-22:00 बजे से दिनांक-08.10.25 समय 08:00 बजे तक तृतिय पाली ओ०डी० ड्यूटी में तैनात था। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। दिनांक-09.10.2025 को 04:45 बजे गुप्त सूचना मिली की गाडी सं०-12311 नेताजी एक्सप्रेस के सामान्य बोगी से एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में सोना जैसा पदार्थ लेकर जा रहा है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए तत्क्षण सिपाही/37 रंजय कुमार सिपाही/588 सुजीत कुमार सिपाही/650 नवनीत कुमार, सिपा/634 आनंद गोहन कुमार के साथ रेलवे स्टेशन गया के प्लेटफार्म सं०-01 पर गस्त करने लगे। उक्त गाड़ी समय करीब 05.05 बजे गया स्टेशन पर पहुँची। गस्त दल के साथ गार्ड बोगी से सामान्य दूसरा डब्बा के पास पहुँचा। तो देखा की एक व्यक्ति उक्त कोच से उतर कर इधर-उधर देख रहा था। हमसब को देखकर हड़बडाने लगा और ईधर उधर छिपने का कोशिश करने लगा। जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकडा गया। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पुछने पर वह अपना नाम हरिशंकर वर्मा उम्र-40 वर्ष पे०-स्व० आदित्यनाथ वर्मा, सा०-डुमरी थाना-वासडी रोड जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश) बतलाए। हडबडाने का कारण पुछने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मैं सोना तस्कर हूँ तथा उक्त पदार्थ को अपने जांघ में बाँध रखा हूँ। उक्त व्यक्ति के बदन का तलासी लेना जरूरी था। तत्पश्चात् उक्त पकड़े व्यक्ति को थाना सिरिस्ता कक्ष में लाकर साथ के बल सि०/659 नवनीत कुमार, सि०/634 आनंद मोहन कुमार के समक्ष विधिवत तलाशी नियमों का पालन करते हुए तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति हरिशंकर वर्मा अपने दोनो जांघों में गर्म पट्टी से बाँधा हुआ तथा दो अलग-अलग कपडानुमा थैला में पीले प्लास्टीक टेप से लपेटा हुआ बजनी पदार्थ पाया गया। जिसे खोल कर देखने पर पिली धातु जैसा पदार्थ बरामद हुआ। दोनो पैकेट का कभर हटाने पर 04 सोने जैसा चतुर्भुजाकार पदार्थ (गोल्ड बार जैसा) सभी पर महराजा का चित्र बना हुआ बरामद हुआ। जप्ती स्थल पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगाया गया तथा बारी-बारी से 04 सोने जैसा चतुर्भुजाकार (गोल्ड बार जैसा) को वजन करने पर (1) 619.99 ग्राम जिसपर मार्का ए1 (2) 414.18 ग्राम जिसपर मार्का ए2 (3) 471.84 ग्राम जिसपर मार्का ए3 (4) 496.51 ग्राम जिसपर मार्का ए4 अंकित किया गया। कुल वजन 2002.5 ग्राम बरामद हुआ। पहने हुए फुल पैंट के दाहिने पैकेट से दो राधा कृष्ण जवेलर्स कन्नू लाल लेन बड़ा बजार, कोलकता 700007 इनभाईस नं0-IGST/073 dt-25 Sep-25 द्वारा निर्गत दो प्रति में कागजात बरामद हुआ तथा पैंट के बांए पैकेट से सैमसंग कम्पनी का स्लेटी रंग का स्क्रीन टच मोबाईल जिसका आईएमई नं 352968445492590/352968445492591 सिम नं-8317088376 बरामद हुआ। जिसे जप्ती सूची के नियमों का पालन करते हुए विधिवत जप्त किया गया। उपस्थित दोनो साक्षीयो एंव पकड़ाये व्यक्ति द्वारा स्वेच्छा से जप्ती सूची पर अपना-अपना हस्ताक्षर बना दिया। पकडाये व्यक्ति को जप्ती सूची का एक प्रति प्राप्त करा दिया गया। तत्पश्चात गिरफ्तारी झाप तैयार कर पकडाए व्यक्ति हरिशंकर वर्मा को विधिवत गिरफ्तार किया। बरामद जप्त प्रदर्श तथा एक टंकित आवेदन, तलाशी सह जप्ती सूची, गिरफ्तारी झांप
    एवं गिरफ्तार व्यक्ति को सुपूर्द किया।
    अतः अनुरोध है कि पकडाए व्यक्ति हरिशंकर वर्मा के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।
    विश्वासभाजन
    कृष्ण कुमार, पुअनि, गया रेल थाना
    Resisterd Rail Ps Gaya Case.No.297/25 Dt-09/10/25 U/S 817 (5) B.N’S SI Nisha kumari
    Will be investigate this Case. 09/10/25
    IRP CUM SHO Rail Ps Gaya

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के यात्री से सोना लूटकांड

    गया रेल थाना में दर्ज कांड संख्या 334/2025 की चर्चा सुर्खियों में है। इस कांड की जांच के लिए रेल एसएसपी पटना के निर्देश पर गठित एसआईटी कर रही है। पटना रेल जिला मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन इस टीम को लीड कर रहे हैं। इस मामले में तत्कालीन गया रेल थानाध्यक्ष पुनि राजेश कुमार सिंह न्याययिक हिरासत में हैं। इस कांड में वादी धनञ्जय शाश्वत और विनोद बरनवाल सरकारी गवाह बन गए हैं। दोनों के बयान न्यायालय में दर्ज करा लिया गया है।

    कांड में शेष छः आरोपियों के अलावा अब मोहित की तलाश

    वरीय रेल पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एसआईटी की टीम इस कांड के शेष छः आरोपियों की तलाश में दिन रात छापेमारी कर रही है। इस मामले में विनोद बरनवाल ने बातें पूछताछ में जांच टीम को बताई है, उसके अनुसार उसे कथित लूटे गए सोने की कटाई उसी ने की है। आरोपी परवेज के गया-चाकन्द रोड स्थित एक वाटर प्लांट में सोने के बार(बिस्किट) को टुकड़ों में काटे गए। वितरण किसके किसके बीच और कितने कितने किए गए थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसमें गया बुलियन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू की भूमिका सामने आ रही है। जो इस कांड की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए उसके छिपे रहने के संभावित ठिकानों पर लगातार पुलिस दबिश दे रही है। गोलू का गया सराफा मंडी में दुकान है। जहां भी पुलिस छापेमारी करने
    पहुंची थी लेकिन वह भागने में सफल रहा।

  • बड़ी खबर: कालका मेल ट्रेन से ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक गिरफ्तार, रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    देवब्रत मंडल

    गया जी से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आई है। गया रेल थाना के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई में करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सोना कोलकाता से लेकर एक तस्कर कानपुर ले जा रहा था। रेल पुलिस ने सोने का वजन करीब दो किलोग्राम बताया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
    गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान जारी रखे हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस को देख कर एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था। जिसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग में भारी मात्रा में सोने मिले। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था। जिसे कानपुर ले जाना था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यात्री से विशेष पूछताछ की जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्री के पास रहे सोने का वजन करीब दो किलोग्राम के आसपास है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।
    गया रेल थाना को यह बड़ी सफलता सजगता और सतर्कता को दर्शाती है।

  • ढाई महीने के अंदर दुरंतो एक्स. में चोरी गए लाखों के बरामद सामान कैप्टन को लौटा दिया गया, जताया आभार

    देवब्रत मंडल

    गया जी रेल थाना में कैप्टन करुणाकर अपने सामानों के साथ

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया-डीडीयू रेलखंड पर 26/27 जून की देर रात 12282 आनंद विहार-भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस में चोरी की भीषण घटना हुई थी। अपराधी ट्रेन को वैक्यूम कर गया रेल थाना क्षेत्र में  उतर कर भाग जाते हैं। इस ट्रेन में एक ही परिवार के 10 लोग सफर कर रहे थे। जो इस घटना के शिकार हुए थे। घटना के बाद 29 जून को यह परिवार विजयवाड़ा पहुंच गए थे। Magadhlive ने जब इस पीड़ित परिवार के राजू करुणाकर राजेश से बात की तो सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि, ऐसा कभी सोचे भी नहीं थे कि ऐसी घटना हो जाएगी। श्री राजेश ने बताया कि वे लोग 10 थे। जो डीडीयू जंक्शन से इस ट्रेन के बी-1 कोच में सफर शुरू किया और उन्हें विजयवाड़ा जाना था लेकिन सीधी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो दुरंतो में भुवनेश्वर तक का टिकट बुक किए थे। जहां से वे फिर ट्रेन बदलकर विजयवाड़ा तक पहुंचे थे। श्री राजेश ने बताया कि विजयवाड़ा में ससुराल है।

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    करीब ढाई लाख रुपये के सामान केवल इनके थे, जो मिल गए

    पीड़ित यात्री राजू करुणाकर राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी वसावी रावली और उनकी आंटी के पर्स चोरी हो गई थी। पत्नी के पर्स में दो आईफोन में एक की कीमत 1,40,000 है एवं दूसरा जो पुरानी थी, जिसकी आज कीमत 60-70 हजार कीमत है और ऐरपॉड्स की कीमत 20,000, दो चश्मा जो वाराणसी में खरीदे थे, उसकी कीमत 7,000 रुपये तथा नकद राशि 22,000 थे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात जिसमें कुछ मोबाइल में ही थे आदि सामानों की चोरी हुई थी। यानी करीब 2,50,000 लाख केवल इनके हैं, जो चोरी हुई थी जो 10 सितंबर को न्यायालय के आदेश पर मिल गए।

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    नेवी में कैप्टेन यात्री राजू करुणाकर राजेश ने कुछ इस प्रकार जताया आभार

    Good morning
    I am captain rajesh and vasavi ravali from tirupati Andhra pradesh on June 27th travelling on duranto express we lost our bag and 2 apple iphones after complaining to GRP quick response we got from SHO and our items was recovered safely and after that with the help of lawyer birender and magadhlive news chief editor deo barat mandal after court proceedings on September 10 th ACJM gaya given release order and after SHO sir hand over my recovered items to us . We are really happy gaya lawyer and deo mandal and SHO GAYA and  GRP police helped and supported us very gently with full respect as I from other state Andhra pradhesh.

    ट्रेन में बयान देते यात्री(file photo)

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    कैप्टन श्री करुणाकर मूलरूप से तिरुपति के रहनेवाले हैं। इनकी पत्नी एलुरु ( आंध्र प्रदेश) की रहने वाली हैं। जो इनके घर से कुछ ही दूरी पर है। जिन्होंने magadhlive के माध्यम से जानना चाहा था कि कबतक मिल जाएंगे सामान? उन्होंने बताया कि गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बरामद सामानों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजे थे। जिसकी पहचान उन्होंने कर ली थी।

    07 जून से ही टूर पर निकले हुए थे पीड़ित परिवार

    यात्री श्री राजेश ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, सास, ससुर, आंटी आदि 07 जून से सिक्किम, दार्जलिंग, प्रयागराज, वाराणसी, भुवनेश्वर आदि दर्शन करने के लिए निकले हुए थे। घटना के पूर्व के दिन सभी वाराणसी में दर्शन किए। यहां पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद डीडीयू जंक्शन आए और यहीं से भुवनेश्वर के लिए दुरंतो एक्सप्रेस से जा ही रहे थे कि रास्ते में(गया जी) ही ऐसी घटना हो गई थी।

    ससुराल पहुंचकर सबसे पहले जताया आभार, कहा-बालाजी का दर्शन करने आइए

    कैप्टन आरके करुणाकर

    बुधवार की देर शाम थानाध्यक्ष श्री सिंह ने इनके सामान सुपुर्द कर दिए। दो दिनों तक इन्हें गया जी में इस काम के लिए रूकना पड़ा था। देर शाम पटना के लिए निकले और वहीं से हवाई यात्रा करते हुए गुरुवार की सुबह विजयवाड़ा(ससुराल) पहुंच कर सबसे पहले magadhlive को निःस्वार्थ भाव से सहयोग करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब भी तिरुपति बालाजी का बुलावा आता है तो निःसंकोच चले आएं, इनके दर्शन करें। हमारे परिवार आपके इंतजार में रहेंगे।