गया। गया जंक्शन पर ट्रेनों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में टाटानगर की एक महिला यात्री ने गया रेल थाना में लिखित शिकायत देकर पर्स काटकर चोरी होने का आरोप लगाया है। दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला यात्री 30 मई 2026 को 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एसी कोच बी-13 में यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान गया स्टेशन पहुंचने से पहले उनका पर्स काटकर चोरी हो गया। यात्री ने बताया कि बैग(पर्स) में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। शिकायत में चोरी गए सामान का कुल मूल्य करीब 1.22 लाख रुपये बताया गया है। यात्री के अनुसार, पर्स काटकर गायब होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। महिला यात्री ने रेल थाना से चोरी गए सामान की बरामदगी तथा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि गया जंक्शन और इसके आसपास ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की निगरानी को लेकर रेल प्रशासन तथा रेल पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
गया जंक्शन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अप्रैल 2026 में ही दर्जनों यात्री अपना नकद, मोबाइल, गहने और जरूरी दस्तावेज गंवा चुके हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ज्यादातर वारदातें गया जंक्शन पहुंचने से ठीक पहले, प्लेटफॉर्म पर या उतरते-चढ़ते वक्त हुई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने डीडीयू मंडल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
लाखों का नुकसान, जंक्शन और संबंधित ट्रेनों में चोरी के 13 बड़े मामले दर्ज हुए:
पीड़ित यात्रियों का आरोप है कि चोरों के निशाने पर खासकर महिला यात्री और अकेले सफर करने वाले लोग हैं। गया-डीडीयू, गया-कोडरमा और गया-पटना रेलखंड पर चलती ट्रेन में सामान पार कर देना अब आम बात हो गई है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने के बावजूद गया जंक्शन पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
आरपीएफ-जीआरपी की कार्यशैली पर सवाल
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत चलती ट्रेन और स्टेशन परिसर में चोरी रोकने की जिम्मेदारी आरपीएफ और जीआरपी की है। लेकिन अप्रैल के बाद मई में भी घटनाएं जारी रहने से इन एजेंसियों की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर सीसीटीवी तो लगे हैं, पर मॉनिटरिंग और त्वरित कार्रवाई नहीं हो रही।
यात्रियों की मांग: गश्त और निगरानी बढ़े
लगातार हो रही वारदातों के बाद यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि:
प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में वर्दीधारी जवानों की गश्त बढ़ाई जाए
सीसीटीवी मॉनिटरिंग 24×7 एक्टिव रहे और संदिग्ध दिखते ही कार्रवाई हो
सादे कपड़ों में सुरक्षा बल तैनात किए जाएं
अनाउंसमेंट सिस्टम से यात्रियों को लगातार सतर्क किया जाए
फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी सभी मामलों की जांच कर रही है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान अपने कीमती सामान, नकदी और दस्तावेजों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 139 या रेल मदद ऐप पर सूचना दें।
मई में भी नहीं थमी वारदातें
मगध लाइव मई महीने में हुई चोरी की घटनाओं की जानकारी भी जल्द प्रकाशित करेगा। अप्रैल के आंकड़े बता रहे हैं कि अगर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए तो गया जंक्शन की छवि और यात्रियों का भरोसा दोनों को नुकसान पहुंचेगा।
नोट:प्राप्त जानकारी का आधार दर्ज शिकायत के अनुसार, लिपिकीय भूल के लिए मगध लाइव की टीम जिम्मेदार नहीं
गया जंक्शन और आसपास के रेलखंडों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी, मई में अबतक 18 मामले दर्ज
देवब्रत मंडल
गया। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीडीयू मंडल अंतर्गत गया जंक्शन से जुड़ी घटनाएं यात्रियों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। बीते मई महीने में हुई आपराधिक घटनाओं के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो हर दिन किसी न किसी यात्री को अपराधी अपना ग्राह्य(शिकार) बना रहे हैं। कुछ यात्री ऐसे भी होंगे जिन्होंने कहीं शिकायत नहीं दर्ज कराया हो।
गया जंक्शन और उससे जुड़े रेलखंडों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में यात्रियों के मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, नकदी, दस्तावेज और अन्य सामान चोरी होने की शिकायतें दर्ज की गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जंक्शन, डीडीयू, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम और प्रयागराज के बीच चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश मामलों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी हुए, जबकि कई मामलों में लेडीज पर्स, नकदी, दस्तावेज और अन्य कीमती सामान भी गायब होने की शिकायत की गई।
आइए देखें कुछ प्रमुख घटनाएं
18 मई को ट्रेन संख्या 01930 अप में मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई।
19 मई को ट्रेन संख्या 13349 अप, 12308 डाउन और 15293 अप में मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं सामने आईं।
20 मई को ट्रेन संख्या 05589 अप, 09709 डाउन, 03436 डाउन और 18611 अप में मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान चोरी होने की शिकायतें दर्ज की गईं।
यदि आंकड़ों की बात करें तो 21 मई को तो घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। ट्रेन संख्या 22465 अप, 12321 अप, 10351 अप, 04153 डाउन, 12142 अप, 12366 डाउन, 18624 डाउन समेत कई ट्रेनों में मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, नकदी और दस्तावेज चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई गईं।
आंकड़ों के अनुसार 21 मई तक दर्ज घटनाओं में सबसे अधिक मामले मोबाइल फोन चोरी के रहे। इसके अलावा कई यात्रियों ने लेडीज पर्स, नकदी, दस्तावेज, घड़ी और मोबाइल चार्जर तक चोरी होने की शिकायत की है।
देखा जाए तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को इन मामलों की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी उच्चाधिकारियों ने दिए हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यात्रियों का कहना है कि गया जंक्शन और उससे जुड़े रेलखंडों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो कदम उठाए गए हैं उसे और मजबूत करने तथा ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।
गया जंक्शन और आसपास के रेलखंडों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी, मई में अबतक 18 मामले दर्ज
देवब्रत मंडल
प्रतीकात्मक फोटो
गया। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीडीयू मंडल अंतर्गत गया जंक्शन से जुड़ी घटनाएं यात्रियों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। बीते मई महीने में हुई आपराधिक घटनाओं के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो हर दिन किसी न किसी यात्री को अपराधी अपना ग्राह्य(शिकार) बना रहे हैं। कुछ यात्री ऐसे भी होंगे जिन्होंने कहीं शिकायत नहीं दर्ज कराया हो।
गया जंक्शन और उससे जुड़े रेलखंडों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में यात्रियों के मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, नकदी, दस्तावेज और अन्य सामान चोरी होने की शिकायतें दर्ज की गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जंक्शन, डीडीयू, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम और प्रयागराज के बीच चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश मामलों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी हुए, जबकि कई मामलों में लेडीज पर्स, नकदी, दस्तावेज और अन्य कीमती सामान भी गायब होने की शिकायत की गई।
आइए देखें कुछ प्रमुख घटनाएं
18 मई को ट्रेन संख्या 01930 अप में मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई।
19 मई को ट्रेन संख्या 13349 अप, 12308 डाउन और 15293 अप में मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं सामने आईं।
20 मई को ट्रेन संख्या 05589 अप, 09709 डाउन, 03436 डाउन और 18611 अप में मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान चोरी होने की शिकायतें दर्ज की गईं।
यदि आंकड़ों की बात करें तो 21 मई को तो घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। ट्रेन संख्या 22465 अप, 12321 अप, 10351 अप, 04153 डाउन, 12142 अप, 12366 डाउन, 18624 डाउन समेत कई ट्रेनों में मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, नकदी और दस्तावेज चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई गईं।
आंकड़ों के अनुसार 21 मई तक दर्ज घटनाओं में सबसे अधिक मामले मोबाइल फोन चोरी के रहे। इसके अलावा कई यात्रियों ने लेडीज पर्स, नकदी, दस्तावेज, घड़ी और मोबाइल चार्जर तक चोरी होने की शिकायत की है।
देखा जाए तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को इन मामलों की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी उच्चाधिकारियों ने दिए हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यात्रियों का कहना है कि गया जंक्शन और उससे जुड़े रेलखंडों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो कदम उठाए गए हैं उसे और मजबूत करने तथा ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।
एक महीने में मोबाइल, मंगलसूत्र, पर्स की झपटमारी; पत्रकार की बाइक तक चोरी, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थम रहीं वारदातें
देवब्रत मंडल
गया, 17 जून 2026।रेलवे की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के तमाम दावों के बीच गया जंक्शन पर यात्रियों के साथ आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां कई गिरोह सक्रिय हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जून महीने में हुई घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। आम यात्रियों व लोगों का कहना है कि सोना लूटकांड के बाद बदले गए पुलिस पदाधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के योगदान देने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि गया जंक्शन अपराधमुक्त हो सकता है लेकिन उनकी उम्मीदें भी अब टूटने लगी है।
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस: अपराधियों की पहली पसंद
ट्रेन नंबर 13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गई है। इसी ट्रेन में जून में 4 बड़ी वारदातें हुईं:
S-5 कोच, बर्थ-11: यात्री का मोबाइल गायब।
S-6 कोच, बर्थ-4: महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र झपटा। ट्रेन खुलते ही वारदात।
S-3 कोच, बर्थ-12: महिला यात्री का मोबाइल झपटकर अपराधी फरार।
S-1 कोच, सीट-35: यात्री की जेब से मोबाइल फोन चोरी।
दूसरी ट्रेनों में भी वारदात
13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस: S-1 कोच में बर्थ 73, 74, 78 पर धनबाद से DDU जा रहे परिवार का लेडीज पर्स चोरी। पर्स में 3000 रुपये कैश था। गया जंक्शन पहुंचने से कुछ पहले घटना।
15137 ट्रेन: B-1 कोच, बर्थ-44 के पास से बिहारशरीफ से डेहरी-ऑन-सोन जा रहे यात्री का पिट्ठू बैग चोरी।
प्लेटफॉर्म पर: एक यात्री का लहसुन का बोरा गायब हुआ, बाद में मिल गया।
महाबोधि एक्सप्रेस में सीट बेचने वाला गिरफ्तार
महाबोधि एक्सप्रेस में सीट बेचने का मामला भी सामने आया। पीड़ित महिला यात्री की शिकायत पर रफीगंज निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पहले गया जंक्शन पर अवैध रूप से पानी बेचता था।
NRI महिला और पत्रकार भी बने शिकार
अप्रवासी भारतीय महिला श्वेता शर्मा के बच्चे का पासपोर्ट समेत सामान चोरी।
पुष्पा देवी नामक महिला यात्री के साथ भी चोरी।
दो पत्रकार भी शिकार: आकाशवाणी अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत पत्रकार की बाइक गया जंक्शन के बाहरी परिसर, RMS ऑफिस के पास से चोरी हो गई। वहीं एक का पर्स प्लेटफॉर्म पर गायब हो गया।
‘शिकायतें कम, घटनाएं ज्यादा’
कई यात्री ऐसी घटनाओं को अपनी लापरवाही समझकर शिकायत दर्ज नहीं कराते। इससे अपराध का सही आंकड़ा सामने नहीं आता।
गिरोह के कुछ सदस्य और पॉकेटमार गिरफ्तार भी हुए हैं, लेकिन गया जंक्शन पर अपराधियों का बोलबाला कायम है। यात्रियों का सामान गायब होने के बाद उन्हें पुलिस-कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
‘ट्रेन में सुखद यात्रा’ की बात अब बेमानी लगती है। यात्री सवाल उठा रहे हैं कि जब सुरक्षा के इतने दावे हैं तो गया जंक्शन पर रोज अपराध क्यों हो रहे हैं?
गया। रेल यात्रा के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक महिला यात्री का बैग चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना उस समय हुई जब परिवार ट्रेन से यात्रा कर रहा था। बताया गया कि गया स्टेशन पहुंचने से पहले देर रात करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने महिला यात्री का बैग चोरी/छीन लिया।
कई महत्वपूर्ण चीजों समेत नकद राशि की हुई चोरी
पीड़ित परिवार के अनुसार बैग में दो मोबाइल फोन, नकद राशि, चांदी का जेवर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। घटना की जानकारी रेल थाना को दी गई है। घटना गया रेल थाना और आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पटना रेल थाना में दर्ज कराई शिकायत
चुकी पीड़ित परिवार झारखंड के रहने वाले हैं। जो एक सरकारी स्कूल में जिम्मेदार पद पर सेवा में हैं। ये अपने परिवार के साथ रेल यात्रा पर थे। जिन्हें पटना पहुंचना पहले जरूरी था। इस कारण पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत पटना जंक्शन पर पहुंचने के बाद वहां के रेल थाना में दर्ज कराई है। रेल पुलिस को दिए आवेदन पत्र में अनुरोध किया गया है कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
बीते माह भी चोरी व छिनतई की हुई घटनाएं
गया जंक्शन पर या फिर चलती ट्रेन में इस तरह की चोरी या छीना झपटी की घटना पहली नहीं है। बीते अप्रैल माह में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है। जिसमें महिला यात्री के साथ साथ कुछ पत्रकार भी शिकार हुए हैं। गया आरपीएफ पोस्ट व रेल थाना क्षेत्र में बढ़ते इस प्रकार के अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है।
पीड़ित परिवार ने घटना की पुष्टि करते हुए की अपील
इस सम्बंध में जब पीड़ित परिवार से magadhlive ने जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने कहा कि घटना हुई है लेकिन मीडिया में खबरें नहीं आनी चाहिए। ऐसे में रेल यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। रात के समय कीमती सामान को सिरहाने या सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेल पुलिस को सूचना दें।
GRP-RPF पर FIR न दर्ज करने का आरोप, स्टाफ की मिलीभगत का संदेह
देवब्रत मंडल
चलती ट्रेन में यात्रियों के समान चोरी होने या फिर झपट लिए जाने का मामला इन दिनों बढ़ गया मालूम होता है। इस बार इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर शोध कार्य करने वाले एक यात्री के साथ पलामू एक्सप्रेस में चोरी की घटना हुई है। यात्री प्रियंकर का कहना है कि वे गढ़वा रोड से अपना सफर शुरू कर गया जंक्शन पहुंचे थे। इनका कहना है कि उनका एसी कोच से लगेज बैग चोरी हो गया। पीड़ित यात्री प्रियंकर कुमार ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों को शिकायत भेजकर FIR दर्ज करने और जांच की मांग की है। यात्री का आरोप है कि शिकायत के बाद भी GRP/RPF ने गंभीरता नहीं दिखाई।
क्या है पूरा मामला?
दरभंगा जिले के रहने वाले यात्री प्रियंकर कुमार ने बताया कि 06 मई को ट्रेन संख्या 13347 के कोच B4, बर्थ 33 और 36 पर यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनका लगेज बैग एसी 3 टियर कोच से चोरी हो गया। घटना के बाद उन्होंने तुरंत GRP/RPF थाने में सूचना दी, लेकिन आरोप है कि न तो FIR दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।
रेल स्टाफ पर मिलीभगत का आरोप
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस बात और घटना की शिकायत रेलमंत्री से भी की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि एसी कोच में बिना कोच अटेंडेंट, टीटीई या सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही के चोरी संभव नहीं है। यात्रियों को रेलवे पर भरोसा होता है, मगर इस तरह की घटनाएं डर पैदा करती हैं।
पटना में दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने बताया कि जब यहां उनकी नहीं सुनी गई तो पटना पहुंचने पर रेल थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जो बैग चोरी गई है। उसमें उनका Dell कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, बैंक का पासबुक, सोने की कान की बाली, चांदी के पायल व कुछ कपड़े भी थे।
पीड़ित की समस्या
उन्होंने बताया कि पटना रेल थाना के पुलिस पदाधिकारी ने उनकी शिकायत पत्र की प्राप्ति दिए हैं, लेकिन जबतक एफआईआर की प्रति नहीं मिलती है तो उनके साथ कई परेशानी होगी।
पीड़ित यात्री प्रियंकर कुमार ने मांग की है:
चोरी की घटना पर तत्काल FIR दर्ज हो।
निष्पक्ष जांच कराई जाए।
ड्यूटी पर तैनात कोच अटेंडेंट, टीटीई और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की जांच हो।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
एसी कोचों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
भूल सुधार: खबर के हेडिंग में ‘शोधकर्ताओं’ की जगह ‘शोधकर्ता’ पढेंगे
गया जंक्शन पर रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं ने यह संकेत दे दिया है कि यहां सक्रिय चोर-उचक्कों का गिरोह मानो यात्रियों की सुरक्षित यात्रा में खलल डालने का ठेका ले चुका है। हालात ऐसे हैं कि एक घटना की जांच पूरी भी नहीं हो पाती कि दूसरी, तीसरी और चौथी वारदात सामने आ जाती है। हाल ही में एक अप्रवासी भारतीय (NRI) महिला के साथ हुई चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और महिला यात्री का बैग काटकर मोबाइल चोरी कर लिया गया।
चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म:दोनों जगह खतरा
ताजा घटना में महिला यात्री पटना जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी सक्रिय गिरोह ने उसके बैग को काटकर मोबाइल उड़ा लिया। यह कोई पहली घटना नहीं है। चलती ट्रेनों में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।
पत्रकार और आम यात्री भी निशाने पर
गया जंक्शन पर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पत्रकार भी इससे अछूते नहीं रहे। किसी का पर्स चोरी हुआ, तो किसी का मोबाइल। यहां तक कि ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) ईटानगर में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक तक स्टेशन परिसर से चोरी हो चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा मामला
अप्रवासी महिला श्वेता शर्मा का मामला अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुका है। पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए लगातार न्याय की गुहार लगा रही है और मामला अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों तक चर्चा में है। पुष्पा सिंह के गले से सोने का चेन की चोरी, हिमांशु जैन आदि यात्री की शिकायतें फ़ाइल में ही दर्ज होकर केवल मानो रह गई है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की घटना भी बढ़ते अपराध की सूची में है।
सुरक्षा के दावे बनाम जमीनी हकीकत
रेल पुलिस के डीएसपी की तैनाती अंचल निरीक्षक की मौजूदगी आरपीएफ के सहायक कमांडेंट की नियुक्ति सीआईबी टीम की सक्रियता, रेल थानाध्यक्ष, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक की टीम। इसके बावजूद अपराधियों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना और मामलों का सफल उद्भेदन न हो पाना कई सवाल खड़े करता है।
यात्रियों में असुरक्षा की भावना
लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल है। लोग अब अपने सामान और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, खासकर महिला यात्रियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
ठोस कार्रवाई व त्वरित जांच,तथा गिरफ्तारी जरूरी
गया जंक्शन पर बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि केवल सुरक्षा बलों की तैनाती पर्याप्त नहीं है, बल्कि ठोस कार्रवाई, त्वरित जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी जरूरी है। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक यात्रियों की “सुखद और निरापद यात्रा” सिर्फ एक दावा बनकर रह जाएगी। सोना लूटकांड तो मानो पहेली बनकर रह ही गई है।
गया रेलवे स्टेशन पर 1 अप्रैल 2026 को हुई चोरी की घटना अब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। एनआरआई महिला श्वेता शर्मा ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, रेल मंत्री और रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों को टैग कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि घटना के इतने दिनों बाद भी उन्हें ठोस न्याय नहीं मिला है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
क्या है पूरा मामला
1 अप्रैल की सुबह ट्रेन संख्या 12307 अप हावड़ा–जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान गया स्टेशन पर उनका हैंडबैग चोरी हो गया। उस समय श्वेता शर्मा अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ कोच में सो रही थीं। जागने पर उन्होंने एक संदिग्ध का पीछा भी किया, लेकिन वह दूसरे कोच में जाकर ओझल हो गया।
चोरी हुए सामान: करोड़ों की नहीं, पर भारी नुकसान
पीड़िता के अनुसार बैग में मौजूद थे: ₹10,000 नकद करीब ₹10 लाख के स्वर्ण आभूषण आईफोन 12 भारतीय व विदेशी पासपोर्ट कनाडियन पीआर कार्ड (मां-बेटी दोनों के) बैंक कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
यह घटना केवल आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि पहचान और यात्रा से जुड़े दस्तावेज खोने के कारण गंभीर संकट बन गई है।
विदेश मंत्रालय से क्या मांग की गई
1.श्वेता शर्मा ने अपनी अपील में कई अहम बिंदु उठाए हैं: 2.घटना की समयबद्ध जांच 3.विदेशी नागरिकों के दस्तावेज चोरी होने पर स्पष्ट प्रक्रिया 4.एनआरआई परिवारों के लिए फास्ट-ट्रैक सिस्टम 5.पासपोर्ट से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों की समीक्षा
रेल पुलिस की कार्रवाई: FIR दर्ज, छापेमारी जारी
रेल पुलिस ने गया रेल थाना में कांड संख्या 108/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संदिग्धों की पहचान के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
आईफोन बंद, लोकेशन ट्रेस नहीं
पुलिस के अनुसार चोरी हुआ आईफोन फिलहाल स्विच ऑफ है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही फोन चालू होगा, अपराधी तक पहुंचने में आसानी होगी।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गया रेल थाना क्षेत्र में इससे पहले भी विदेशी महिला पर्यटक नीना निकोनोवा का आईफोन चोरी हुआ था। हालांकि उस मामले में पुलिस और आरपीएफ की तत्परता से मोबाइल बरामद कर लिया गया था, जिससे पुलिस की कार्यशैली की सराहना हुई थी।
यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल गया स्टेशन पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा है, खासकर विदेशी और एनआरआई यात्रियों के बीच। पीड़िता श्वेता शर्मा मूल रूप से झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में कनाडा में निवास करती हैं।
विचारणीय प्रश्न
गया रेलवे स्टेशन की यह घटना केवल एक चोरी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बन गई है। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां कितनी तेजी से कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिला पाती हैं।
गया जंक्शन पर जहां एक चलती ट्रेन 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में हैंडबैग की चोरी की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ चेन स्नेचिंग की एक दूसरी घटना सामने आई है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गया से नई दिल्ली की यात्रा कर रही एक महिला यात्री के साथ यह घटना उस समय घटी जब वह ट्रेन के कोच में चढ़ रही थीं।
कोच में चढ़ते ही गले से सोने का चेन झपट लिया
बताया जाता है कि महिला जैसे ही कोच में प्रवेश कर रही थीं, दरवाजे के पास पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि यात्री को संभलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, इस दौरान महिला को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई।
20 ग्राम था चोरी गए चेन का वजन,कीमत लगभग तीन लाख
यात्री के अनुसार छीनी गई चेन का वजन लगभग 20 ग्राम बताया गया है। इस वक्त इसकी कीमत तीन लाख रुपए से ऊपर की होगी। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद संबंधित कोच में जांच की गई और मामले की जानकारी दर्ज की गई।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित यात्री ने आगे गंतव्य स्टेशन पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। इस घटना के बाद गया रेलवे स्टेशन और गया जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
फिर एक बार महिला यात्री शिकार हुईं
इस तरह की घटना से यात्रियों में सफर के दौरान चिंताएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। अभी हाल ही में जहां 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री श्वेता शर्मा के साथ जहाँ चोरी की बड़ी घटना हुई थी। इस बीच राजधानी एक्सप्रेस की घटना ने सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।
श्वेता शर्मा के मामले में कोडरमा पहुंची जांच टीम
इधर, सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की रात पटना रेल पुलिस मुख्यालय से टेक्निकल टीम गया रेल थाना पहुंची थी। जिनके साथ गया रेल थानाध्यक्ष व एक दो पदाधिकारी श्वेता शर्मा के साथ हुई घटना की जांच के लिए कोडरमा गई है। विशेष जांच शुरू कर दी गई है।
रेल प्रशासन से यात्रियों की अपेक्षा
रेल प्रशासन से यात्रियों द्वारा अपेक्षा की जा रही है कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्लेटफॉर्म और कोच के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा और निगरानी को और सख्त किया जाए, ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित रह सके।