गया में रजिस्ट्री कार्यालय के डीड राइटर को ब्लड टेस्ट कराना पड़ गया काफी महंगा, 2.5 लाख रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1114918887 17709659300546064665545309529875 गया में रजिस्ट्री कार्यालय के डीड राइटर को ब्लड टेस्ट कराना पड़ गया काफी महंगा, 2.5 लाख रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब
डीड राइटर अलख निरंजन

गया के रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत डीड राइटर अलख निरंजन को गया जी शहर के एक जांच केंद्र में ब्लड की जांच काफी महंगा पड़ गया। वे अपनी स्कूटी जांच केंद्र के सामने स्टैंड कर केंद्र के अंदर गए और इधर, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी स्कूटी की सीट के अंदर रखे करीब ढाई लाख रुपए नकद सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा दिए। जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाना को दी। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

जांच केंद्र से आगे बढ़ने पर हुआ अहसास

डीड राइटर अलख निरंजन ने बताया कि वे दिनांक 12/02/2026 को शाम लगभग 6:00 बजे ब्लड टेस्ट हेतु जीबी रोड स्थित विवेक जांच केंद्र पर रुके थे। वहाँ से निकलने के बाद जैसे ही वे अपनी स्कूटी से आगे बढ़े, उन्हें महसूस हुआ कि स्कूटी की सीट खुली हुई है। जाँच करने पर पाया कि सीट के अंदर रखा मेरा एक झोला चोरी हो चुका है।

image editor output image 431107821 17709659809555542140654809104029 गया में रजिस्ट्री कार्यालय के डीड राइटर को ब्लड टेस्ट कराना पड़ गया काफी महंगा, 2.5 लाख रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब
इसी जांच केंद्र के पास हुई घटना

सूचना पर पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने बताया गायब हुए झोले में लगभग 4-5 रजिस्टर्ड मूल दस्तावेज, अन्य महत्वपूर्ण कागजात और लगभग ₹2.5 लाख रुपये थे। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना तत्काल थाना कोतवाली में देकर FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारी जांच केंद्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

आमजनों से अपील

अलख निरंजन ने आमजन से सहयोग की अपील की है और कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त विवरण का झोला या संबंधित फाइल/दस्तावेज कहीं भी मिले या इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल नजदीकी थाना या नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर सूचित करें।

संपर्क नंबर

  • 9905880411
  • 7488644311
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *