विश्व रक्तचाप दिवस पर गया जी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
देवब्रत मंडल

गया। विश्व रक्तचाप दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को गांधी मैदान मंडप, गया जी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया शाखा, एपीआई मगध, सीसीडीएसआई एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
इस शिविर में लोगों का रक्तचाप और शुगर की जांच की गई तथा उच्च रक्तचाप से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई। शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों एवं आयोजकों ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण उच्च रक्तचाप एवं शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
कार्यक्रम में आईएमए गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल, एपीआई मगध के चेयरमैन डॉ. नीरज कुमार, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह सहित कई चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. एस. एस. जमा, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. कुंदन कुमार एवं डॉ. संदीप कुमार सिन्हा समेत अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण उच्च रक्तचाप एवं शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को नियमित जांच और जागरूकता की आवश्यकता है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन किया गया।
