देवब्रत मंडल

गया, 18 फरवरी 2026: पूर्व मध्य रेलवे के रेसुब पोस्ट एवं जीआरपी गया द्वारा ऑपरेशन सर्तक के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में तीन व्यक्तियों को 30.375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 32,400 रुपये है।
गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त के दौरान रेसुब और जीआरपी के जवानों ने तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पाया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 81 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुकेश कुमार, विकास कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है। ये सभी व्यक्ति अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे हरियाणा से शराब खरीदकर लाए थे और बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जा रहे थे।
जीआरपी थाना गया में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में रेसुब और जीआरपी के जवानों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
