गया जंक्शन के रिज़र्वेशन बुकिंग काउंटर से टिकट दलाल गिरफ्तार, बंग्ला स्थान, पहसी का है निवासी

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1309284302 17840343970892145958465481515828 गया जंक्शन के रिज़र्वेशन बुकिंग काउंटर से टिकट दलाल गिरफ्तार, बंग्ला स्थान, पहसी का है निवासी


गया रेलवे स्टेशन के रिज़र्वेशन टिकट बुकिंग काउंटर पर टिकट दलाल हावी है। यहां दलालों  की गहरी पैठ बना हुआ है। इसी क्रम में आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध टिकट कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से ₹9780 का तत्काल टिकट बरामद किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल, RPF पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध तरीके से टिकट बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण
दिनांक 14.07.2026 को स.उ.नि. मृत्युंजय कुमार अकेला के नेतृत्व में RPF की टीम गया रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर गश्त कर रही थी। टीम में पहेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार राय, सिपाही आलोकसक्सेना, शशि शेखर, आ मुकेश कुमार एवं  रौशन कुमार भी शामिल थे।

इसी दौरान टीम ने टिकट कटा कर निकल रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल राज, उम्र 29 वर्ष, पिता स्व. संजय कुमार बताया। पता: मुहल्ला बंगला स्थान पहसी, वार्ड-09, पोस्ट-RS गया, थाना-कोतवाली, जिला-गया

क्या बरामद हुआ
पूछताछ में राहुल राज ने बताया कि वह जरूरतमंद लोगों से टिकट का ऑर्डर लेकर काउंटर से टिकट कटवाता है और टिकट के मूल्य पर ₹200 से ₹500 तक अतिरिक्त कमीशन लेता है।

उसके पास से 1 अदद तत्काल टिकट  बरामद हुआ:

  • PNR: 6946667744
  • यात्रा दिनांक: 15.07.2026
  • ट्रेन: 12792 दानापुर – सिकंदराबाद
  • कीमत: ₹9780
    साथ ही 1 अदद Poco कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

कानूनी कार्रवाई
रेल टिकट का अवैध कारोबार करने के आरोप में स.उ.नि. मृत्युंजय कुमार अकेला के लिखित शिकायत पर RPF पोस्ट गया में कांड संख्या 1965/2026, दिनांक 14.07.2026 के तहत धारा 143 रेल अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *