देवब्रत मंडल

गया: प्रखंड कार्यालय टिकारी में कार्यरत प्रधान सहायक श्री राणा प्रताप के खिलाफ अनधिकृत अनुपस्थिति और लंबित आपराधिक प्रकरण को लेकर निलंबन व विभागीय कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री से की गई है।
3 माह से बिना सूचना गायब
मंजू कुमारी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि राणा प्रताप दिनांक 01.04.2026 से बिना सूचना और बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं।
उन्होंने कहा है कि BDO टिकारी ने पत्रांक-714, दिनांक 27.05.2026 के माध्यम से इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी, गया को पहले ही दे दी थी। RTI के तहत जारी पत्रांक-1056, दिनांक 13.07.2026 में भी पुष्टि की गई है कि उनकी अनुपस्थिति के कारण 01.04.2026 से वेतन भी रोक दिया गया है।
यौन शोषण का आपराधिक मामला भी लंबित
पत्र में आगे कहा गया है कि राणा प्रताप के विरुद्ध विष्णुपद थाना कांड संख्या 242/2026 दर्ज है। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया गया। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गया के न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज की जा चुकी है।
CM से हस्तक्षेप की मांग
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बिहार सरकारी सेवक सेवा नियमों के तहत राणा प्रताप को तत्काल निलंबित कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही जिला पदाधिकारी, गया को इस संबंध में निर्देश देने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने अपने पत्र के साथ BDO का पत्र, RTI का जवाब, थाना कांड की कॉपी और जमानत खारिज आदेश की प्रति भी संलग्न की है।
