देवब्रत मंडल

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से भुवनेश्वर के बीच एक ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04466 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर वन-वे स्पेशल का परिचालन 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, पारसनाथ और गोमो मार्ग से होते हुए भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।रेलवे का उद्देश्य बढ़ती भीड़ के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। इस विशेष ट्रेन से झारखंड और बिहार के यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा मिलेगी। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ के अनुसार यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। रेलवे को उम्मीद है कि इस सेवा से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य आवश्यक जानकारी की पुष्टि रेलवे के अधिकृत माध्यमों – IRCTC वेबसाइट, NTES ऐप या रेलवे पूछताछ से कर लें।
