गया शहर से दो बड़ी खबर: वार्ड पार्षद पर चली गोली, बाल बाल बचे, वहीं जमीन विवाद में गोली लगने से एक की हालत गंभीर

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image884562829 1747646634114147285124138368070 गया शहर से दो बड़ी खबर: वार्ड पार्षद पर चली गोली, बाल बाल बचे, वहीं जमीन विवाद में गोली लगने से एक की हालत गंभीर
वार्ड पार्षद गोपाल पासवान के पैर में लगी गोली के निशान

गया शहर से इस वक्त दो बड़ी खबर सामने आ रही है। वार्ड नं 10 के पार्षद गोपाल पासवान को लक्षित कर गोली मारी गई थी लेकिन वे बाल बाल बच गए। गोली इनके दाहिने पैर के जांघ के पास छूती हुई निकल गई। पार्षद श्री पासवान ने बताया कि उन्हें लक्षित कर गोली मारी गई थी लेकिन शुक्र रहा कि गोली जांघ को छूती हुई निकल गई है। वे बाल बाल बच गए हैं। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले कि उन्होंने पहचान कर ली है। इस संबंध में उनका कहना है कि वे डेल्हा थाना पहुंच कर अपना बयान दर्ज कराएंगे।

image editor output image886409871 17476467423285194410869413089414 गया शहर से दो बड़ी खबर: वार्ड पार्षद पर चली गोली, बाल बाल बचे, वहीं जमीन विवाद में गोली लगने से एक की हालत गंभीर
निजी नर्सिंग होम में घायल दिनेश यादव

इधर, चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा क्षेत्र के कंडी नवादा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने की खबर है। गोली आकाश दीप नामक एक युवक को लगी है जबकि इस लड़ाई में दिनेश यादव को गहरी चोट आई है। दोनों का इलाज शहर के एपी कॉलोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। आकाश दीप की हालत नाजुक बताई जा रही है। जो आईसीयू में हैं। इन घायलों के परिजनों का कहना है कि गोली मारने की पहचान कर ली है। वो भी उन्हीं के गांव का रहनेवाला है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *