देवब्रत मंडल

गया, 22 फरवरी 2026: पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया एवं राजकीय रेल थाना द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है, जिसकी कीमत 42350₹ है।
बरामद शराब में 5 अदद विदेशी शराब रेड लेवल व्हिस्की 750 मि.ली., 13 अदद ब्लेंडर प्राइड 750 मि.ली. और 17 अदद रॉयल स्टैग 750 मि.ली. शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिक्रम कुमार और मोनू कुमार के रूप में हुई है, जो गया और शेखपुरा जिले के रहने वाले हैं।
यह कार्रवाई उप निरीक्षक विकास कुमार और उनकी टीम ने प्लेटफार्म सं०6 पर की, जहां उन्होंने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग के साथ तेजी से बाहर के तरफ़ जाते हुए देखा और उन्हें रोका। पूछताछ करने पर उनके कब्जे से विदेशी शराब बरामद हुई।
इस मामले में जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 52/26 दिनांक 22.02.2026 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
