कम उम्र की आठ लड़कियों के आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर बालिग बनाकर ले जाया जा रहा था तमिलनाडु, आरपीएफ ने धनबाद जंक्शन पर रोका

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 222693903 17468965325015372624055878163305 कम उम्र की आठ लड़कियों के आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर बालिग बनाकर ले जाया जा रहा था तमिलनाडु, आरपीएफ ने धनबाद जंक्शन पर रोका

09/05/25 को मुखबिर खास से धनबाद आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13351 अलेप्पी एक्स्प्रेस से बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद एक टीम गठित किया गया। सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई। पाया गया कि 15 से 20 लड़कियों का झुंड प्लेटफार्म संख्या 6/7 पर जाते देखा जा रहा है। जिनमे कुछ लड़कियाँ नाबालिग लग रही थी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि उनके नेतृत्व में तत्काल गठित टीम द्वारा सत्यापन किया गया एवं पाया गया कि कुल 17 लड़कियों में से 8 लड़की नाबालिग हैं।

image editor output image 243011365 17468965719114140509220733931193 कम उम्र की आठ लड़कियों के आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर बालिग बनाकर ले जाया जा रहा था तमिलनाडु, आरपीएफ ने धनबाद जंक्शन पर रोका

जिसमें सात लड़की का धनबाद जिलान्तर्गत SSLNT, Dhanbad के पास स्थित आधार सेवा केंद्र में सत्यापन करने पर सातों लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम पाया गया। जांच में पता चला कि आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर 18 वर्ष से अधिक उम्र दिखाते हुए अपने साथ ले जाया जा रहा था।  एक लड़की का आधार कार्ड बिल्कुल गलत पाया गया। आधार कार्ड में किसी अन्य लड़की का नाम पाया गया। आठ लड़कियों में से सात बच्ची झारखंड के गिरीडीह जिला के और एक बच्ची उत्तर प्रदेश के बाराबांकी जिला के रहने वाली पाई गई। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने अपने वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा है कि आठ लड़कियों को ले जाने वाले तीन तस्कर (1) सुमित कुमार, उम-23 वर्ष, पिता अमरेन्द्र शर्मा, पता- हसनपुर सूरत थाना – शाहपुर पटोरी जिला समस्तीपुर (2) बेबी देवी, उम्र-36 वर्ष, पति – प्रमोद कुमार महतो, पता- तरंगाबस्ती, थाना चंद्रपुरा, जिला- बोकारो (झारखंड) तथा (3)अंजनी कुमारी, उम्र-24 वर्ष, पिता – रामु महतो, पता-तोपचांची अंबाडीह, थाना तोपचांची, जिला- धनबाद की रहने वाले हैं। जिनकी गिरफ्तारी की गई।उन्होंने बताया कि आवश्यक पूछताछ के क्रम में बताया गया कि सभी बच्चियों को तिरुप्पुर, तमिलनाडु ले जाया जा रहा है। सभी के पास से यात्रा टिकट भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच में ज्ञात हुआ कि भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे दीनदयाल अंतोदय योजना एवं मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत JSDMS (JHANBAD SKILL DEVELOPMEN MISSION SOCIETY) संगठन अंतर्गत अलारगो (चंद्रपुरा) मे स्थित विजनरी नोलेज एवं मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सभी को 3 महीने का सिलाई की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इन सभी को तिरुपुर स्थित S.P APPARELS. LTD में नौकरी दिलाने ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया शाहिना इस्लाम के द्वारा एक लिखित शिकायतपत्र दिया गया। जिसके आधार पर कांड संख्या- 34/25, DTD 09/05/25, U/S – 137(2) 143(5)/318(4)/ 338/339/3(5)BNS, 75/81JJ ACT दर्ज किया गया। नाबालिक सभी 8 बच्चियों को चाइल्ड हेल्प डेस्क धनबाद को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया। 18 वर्ष से अधिक सभी 09 महिलाओं को एनजीओ के सेंटर मैनेजर सुजीत कुमार मिश्रा एवं ट्रेनिंग ट्रेनर संध्या रानी को उचित हिदायत के साथ लिखित रूप में सुपुर्द कर दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *