बागेश्वरी आरओबी निर्माण क्षेत्र में लगा हाई गेज बैरियर क्षतिग्रस्त, हादसा टला, लोग व्यवस्था पर उठाए सवाल

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image812757368 17829619470096831487805250362769 बागेश्वरी आरओबी निर्माण क्षेत्र में लगा हाई गेज बैरियर क्षतिग्रस्त, हादसा टला, लोग व्यवस्था पर उठाए सवाल


गया। बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास निर्माणाधीन आरओबी को लेकर कलाली मोड़ के पास लगाया गया हाई गेज बैरियर गुरुवार सुबह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना एक मालवाहक वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी निर्माण कार्य के कारण बड़े और मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कलाली मोड़ के पास हाई गेज बैरियर लगाया गया था। लेकिन गुरुवार सुबह एक मालवाहक वाहन बैरियर से टकरा गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

image editor output image 951672574 17829607953064631415869051201602 बागेश्वरी आरओबी निर्माण क्षेत्र में लगा हाई गेज बैरियर क्षतिग्रस्त, हादसा टला, लोग व्यवस्था पर उठाए सवाल


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब यह बात पहले से सार्वजनिक हो चुकी है कि आगे रास्ता बंद है और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक है, तब भी इस मार्ग से भारी वाहनों का प्रवेश लगातार जारी है। इससे इलाके में हमेशा हादसे का खतरा बना हुआ है।

कलाली मोड़ के पास नहीं सूचना पट्ट


स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय नगर मोहल्ले की ओर सूचना पट्ट लगाकर आगे रास्ता बंद होने की जानकारी दी गई है, लेकिन कलाली मोड़ के आसपास ऐसी कोई स्पष्ट सार्वजनिक सूचना नहीं लगाई गई है। यही नहीं, इस इलाके में ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती नहीं की जाती, जिससे इस तरफ से आने वाले भारी वाहनों को समय रहते रोका जा सके।

नागरिकों का है आरोप

लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण विभाग ने केवल औपचारिकता निभाते हुए बैरियर लगा दिया, लेकिन सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियाती इंतजामों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगें


कलाली मोड़ के पास भी स्पष्ट सूचना पट्ट लगाया जाए
भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो
बैरियर के साथ वैकल्पिक सुरक्षा व्यवस्था भी की जाए
आरओबी निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *