अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दूरदर्शन बिहार के ‘बिहार विहान’ कार्यक्रम में शिवेन्द्र कुमार मालवीय के विचारों ने दर्शकों को किया प्रेरित

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 2069314281 17865245340885408290528289289956 अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दूरदर्शन बिहार के ‘बिहार विहान’ कार्यक्रम में शिवेन्द्र कुमार मालवीय के विचारों ने दर्शकों को किया प्रेरित
शिवेंद्र कुमार मालवीय

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र, पटना द्वारा प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘बिहार विहान’ में युवा विकास, शिक्षा एवं हिन्दी संप्रेषण विशेषज्ञ शिवेन्द्र कुमार मालवीय, युवा शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय विलौंग (अनु० जा०), पुरा, वजीरगंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन बिहार पर प्रातः 8:00 बजे किया गया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन उद्घोषिका सुश्री ऋचा कुमारी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री मालवीय ने युवा सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण, जी-20 के आधिकारिक सहभागी समूह Y20 में युवाओं की भूमिका, हिन्दी भाषा के महत्व तथा ‘विकसित भारत @2047’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उनकी प्रभावशाली वक्तृत्व शैली, विषयों पर गहरी पकड़ तथा काव्यात्मक अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

श्री मालवीय ने अपने संबोधन में जिस सहजता, स्पष्टता और प्रेरणादायी दृष्टिकोण के साथ युवाओं के समक्ष विचार रखे, उसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्हें नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों एवं श्रोताओं ने श्री मालवीय के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरक व्यक्तित्व बताया। शिक्षा, युवा विकास और हिन्दी भाषा के क्षेत्र में उनके अनुभव तथा समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बना दिया।

‘बिहार विहान’ का यह विशेष संस्करण अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के लिए प्रेरणा, जागरूकता और सकारात्मक चिंतन का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ, जिसमें श्री शिवेन्द्र कुमार मालवीय की प्रभावशाली उपस्थिति और उत्कृष्ट अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *