देवब्रत मंडल

गया: गया वासियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने धनबाद-कोयम्बटूर के बीच एक और साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रही है। जिसकी मंजूरी मिल गई है। ट्रेन संख्या 22363/64 अब गया होकर गुजरेगी।
अमृत भारत ट्रेनें LHB कोच और आधुनिक सुविधाओं वाली पूरी तरह से साधारण यात्रियों के लिए चलाई जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें हैं।
समय सारणी
22363 धनबाद – कोयम्बटूर अमृतभारत एक्सप्रेस
- दिन: प्रत्येक शनिवार
- धनबाद से प्रस्थान: दोपहर 16:10
- कोयम्बटूर आगमन: सोमवार शाम 18:30
22364 कोयम्बटूर – धनबाद अमृतभारत एक्सप्रेस
- दिन: प्रत्येक मंगलवार
- कोयम्बटूर से प्रस्थान: सुबह 07:50
- धनबाद आगमन: गुरुवार दोपहर 13:00
गया के अलावा यहां है स्टॉपेज
इस ट्रेन का स्टॉपेज गया जंक्शन पर होगा। इसके अलावा बिहार-झारखंड में कोडरमा, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू में भी रुकेगी। ट्रेन आगे जबलपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, रेनिगुंटा, सेलम, इरोड होते हुए तमिलनाडु के कोयम्बटूर तक जाएगी। कुल 38 स्टॉपेज हैं। फिलहाल गया जंक्शन पर ठहराव का समय निर्धारित नहीं किया जा सका है। पहले इसे ट्रायल के रूप में चलाया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से इसके परिचालन की घोषणा की जाएगी।
कोच संरचना
पूरी ट्रेन में 22 LHB कोच होंगे:
- 08 स्लीपर
- 12 द्वितीय साधारण
- 01 पेंट्रीकार
- 01 एसएलआर
किराया सबसे कम और सुविधा सबसे ज्यादा – यही अमृत भारत ट्रेन की पहचान है।
गया के यात्रियों को फायदा
अब गया से दक्षिण भारत के लिए सीधी कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। खासकर नागपुर, विजयवाड़ा, सेलम, कोयम्बटूर जाने वाले मजदूर, छात्र और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन मुम्बई और बैंगलोर के लिए गया से सीधा ट्रेन की मांग अबतक पूरी नहीं हो सकी है।
