देवब्रत मंडल

गया। पूर्व मध्य रेलवे, डीडीयू मंडल के रेल सुरक्षा बल RPF पोस्ट गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को RPF और GRP गया की संयुक्त टीम प्लेटफार्म 6/7 के मिडिल फुट ओवरब्रिज के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग लेकर तेजी से बाहर निकलता दिखा।
पूछताछ पर उसने अपना नाम मुकेश कुमार, 28 वर्ष, पिता शिवलाल यादव, निवासी ग्राम हिरोन, थाना वीरांल, जिला दरभंगा बताया। तलाशी लेने पर बैग से 03.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹5,000 आंकी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर GRP थाना गया के सुपुर्द कर दिया गया।
GRP में कांड संख्या 207/26 धारा 30(a) बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
RPF अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए स्टेशन पर निगरानी और सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
