देवब्रत मंडल

रफीगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन और सीनियर डीएसटीई के नेतृत्व में रफीगंज स्टेशन,जाखिम एवं बोगोई कुशा स्टेशन पर सफलतापूर्वक स्वचालित ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का शुभारंभ किया गया। जिसमें 42 सिग्नल रूट एवं 22 ऑटोमेटिक सिग्नल लगाए गए हैं। जिसमें अति आधुनिक चार एमएबीएस भी हैं। वहीं चार एलसी गेटों को इंटरलॉकिंग भी किया गया। ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली के शुभारंभ से सुरक्षा वृद्धि सुविधाओं के साथ सरल और तेज़ संचालन में भी मदद मिलेगी तथा ट्रेन संचालन की क्षमता बढ़ेगी। आगामी कुछ ही दिनों में कवच सिस्टम का भी शुभारंभ हो जाएगा। जिससे रेल दुर्घटनाओं की संख्या क्षीण हो जाएगी। मौके पर उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता स्वाति शेखर,आरके सिंह,विक्रमा राम,एडीएसटीई गया अमिताभ कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य विनय सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संकेत रफीगंज जय प्रसाद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्लानिंग अशोक कुमार राय,सीनियर सेक्शन इंजीनियर रफीगंज पंकज कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलिकॉम गया ईशान दिक्षित, जीतेन्द्र कुमार ,पप्पू कुमार सहित कई कुशल और अर्द्धकुशल कर्मचारी उपस्थित थे।
