गया जंक्शन स्थित आरएमएस ऑफिस के पास से आकाशवाणी में कार्यरत कर्मचारी की बाइक हुई चोरी, लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1030264971 17755846074155500542183948644721 गया जंक्शन स्थित आरएमएस ऑफिस के पास से आकाशवाणी में कार्यरत कर्मचारी की बाइक हुई चोरी, लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं
चोरी गई बाइक की तस्वीर

गया जंक्शन के अंदर और बाहर अपराधियों का बोलबाला है। आप ट्रेन से सफर कर रहे हों या फिर किसी अन्य कार्यवश स्टेशन आ रहे हैं तो यहां अपराधियों से बच पाना मुश्किल है। ताजी घटना मंगलवार की रात 8:20 से 8:30 के बीच की है। आकाशवाणी(आल इंडिया रेडियो) में कार्यरत एक युवा कर्मचारी की बाइक आरएमएस(रेल डाक सेवा) के कार्यालय के पास से चोरी हो गई।

चोरी गई बाइक युवक के मामा की है

पीड़ित युवक ने तत्काल इस घटना की सूचना रेल थाना को दी। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटना की छानबीन शुरू कर दी। युवक गया जी शहर के कर्बला मोहल्ले का रहनेवाला साजिद इकबाल है। जो आरएमएस में डाक सेवा के लिए अपने मामा शाहवार आलम की होंडा शाइन एसपी बाइक लेकर स्टेशन स्थित आरएमएस आया था। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर  BR02AE1981 है। बाइक का रंग काला है।

पुलिस तुरंत एक्शन में आई

साज़िद इक़बाल ने बताया कि उन्होंने बाइक आरएमएस ऑफिस के बाहर स्टैंड कर पोस्ट(डाक) के काम से गया। जब लौटा तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक उस जगह पर नहीं है जहां उन्होंने स्टैंड किया था। उन्होंने बताया रात करीब 8:20 से 8:25 के बीच उनकी बाइक चोरी हो गई है। जिसे आसपास ढूंढा पर नहीं दिखाई दिया। तब उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके उपरांत पुलिस तुरंत एक्शन में आई।

सीसीटीव कैमरे का फुटेज दिखाया गया

साज़िद इक़बाल को आरपीएफ पोस्ट के सीसीटीव कंट्रोल रूम में ले जाया गया। जहां उन्होंने देखा कि उनके बाइक से आने का फुटेज दिखाई दे रहा है लेकिन काफी धुंधला है। कारण कि सीसीटीवी कैमरा काफी दूर है। उन्होंने बताया कि आरएसएस कार्यालय के बाहर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फूटेज को देखना चाहा तो डाक विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय एपी कॉलोनी में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की चाबी रहती है तो कल ऑफिस खुलने पर ही कुछ हो सकता है।

एफआईआर कल दर्ज कर लिए जाने का मिला आश्वासन

आकाशवाणी ईटानगर में आरजे के पद पर कार्यरत साज़िद इक़बाल ने मगध लाइव के इस संवाददाता को बताया कि लिखित शिकायत आज(मंगलवार) की रात दर्ज करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी से कहा गया तो उन्होंने कहा कि कल(बुधवार) को आइए, आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। हम सभी इस घटना की जांच कर रहे हैं। कोशिश करते हैं कि आपकी चोरी बाइक का पता लगा लें।

लगातार हो रही है आपराधिक घटनाएं, लेकिन अपराधी पकड़ से दूर

बता दें इस घटना के पहले प्लेटफॉर्म पर चढ़ते वक्त पुष्पा देवी नामक एक महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया गया था। घटना राजधानी एक्सप्रेस में हुई। वहीं श्वेता शर्मा नामक अप्रवासी एक महिला का हैंडबैग जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रा के क्रम में गया जंक्शन या इसके आसपास ही चोरी हो गई। जिसमें सोने के गहने, आईफोन, पासपोर्ट आदि समेत कई महत्वपूर्ण कागजत व 10 हजार रुपए भी नकद थे। इसके पूर्व एक और मीडिया कर्मी आकाश प्रियदर्शी के साथ पॉकेटमारी की भी घटना हो चुकी है। लेकिन अबतक अपराधी पकड़ से दूर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *