
टिकारी संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी टिकारी विधानसभा स्तरीय एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली दी। भाजपा नेत्री माया सिंह व सिंधु जैन ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगो ने वाजपेई जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा किया। इस मौके पर कोंच उत्तरी अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कोंच दक्षिणी के अध्यक्ष सुनील सिंह, टिकारी दक्षिणी अध्यक्ष अनिल पासवान, टिकारी दक्षिणी के महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, कार्यकर्ता कामना शर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष कोंच उत्तरी सुधीर शर्मा,वरीय भाजपा नेता सिद्धेश्वर सिंह उर्फ गांधी जी, राजेंद्र सिंह, राजकुमार पासवान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।