देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाएगा। हर गली-मोहल्ले में तिरंगा लहराएगा। लेकिन इसी जश्न की पूर्व संध्या पर magadhlive की नजर जब गया जंक्शन के लोको कॉलोनी स्थित गांधी मंडप पर पड़ी, तो मन व्यथित हो गया।
यह वही जगह है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन रेलमंत्री बाबू जगजीवन राम ने किया था। पूर्व मध्य रेलवे के डीयू मंडल का यह क्षेत्र रेलवे की गौरवशाली विरासत का हिस्सा माना जाता था।
आज की तस्वीर: जलजमाव और उपेक्षा
आज गांधी मंडप की हालत बद से बदतर है। चारों ओर जलजमाव है। उसी गंदे पानी के बीच बापू की प्रतिमा विराजमान है। न मंडप की छत दुरुस्त है, न आसपास साफ-सफाई।
स्थानीय लोग बताते हैं कि अब इस जगह को पूछने वाला कोई नहीं।
सिर्फ 4 दिन याद आते हैं बापू
स्थानीय वार्ड पार्षद, कुछ युवा और कुछ सेवानिवृत्त रेलकर्मी ही इस स्थान पर साल में 4 बार आते हैं:
2 अक्टूबर – गांधी जयंती
30 जनवरी – गांधी पुण्यतिथि
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
इन मौकों पर सिर्फ श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी लौट जाते हैं। बाकी 361 दिन यह स्थल वीरान और उपेक्षित पड़ा रहता है।
सवाल: क्या यही हमारी श्रद्धांजलि है?
1947 में देश आजाद हुआ। आजादी दिलाने वालों की भूमिका पर बहस हो सकती है। देश 1947 से 2026 तक बहुत बदला, उस पर भी बहस हो सकती है।
लेकिन जिस बापू ने हमें अहिंसा और सत्य का रास्ता दिखाया, जिनके नाम पर यह मंडप बना, क्या उनकी प्रतिमा की यह हालत उचित है?
रेलवे का हिस्सा होने के बावजूद गांधी मंडप आज उपेक्षा का शिकार है। 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने से पहले जरूरत है कि हम अपनी विरासतों को भी संभालें।
क्या आजादी का असली जश्न यही है? बापू की विरासत को बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।

देवब्रत मंडल, गया जी। गुरुवार, 06 अगस्त की दोपहर गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक ऐसा दृश्य कैमरे में कैद हुआ, जिसने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और मानवीय गरिमा से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्लेटफॉर्म पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से एक ऑटो रिक्शा प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ता दिखाई दिया। पहली नजर में लगा कि किसी व्यापारी का बुक किया गया पार्सल लेने आया होगा। लेकिन कुछ ही देर में ऑटो प्लेटफॉर्म नंबर-1 के दिल्ली छोर पर जाकर रुका, जहां कुछ सामान रखा था। ऑटो चालक उन पैकेटों को हटाने लगा। तभी मौके पर पहुंचने पर पूरी तस्वीर साफ हुई। वह ऑटो किसी पार्सल के लिए नहीं, बल्कि एक शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने आया था। पास में मौजूद रेल पुलिसकर्मियों ने बताया कि शव को अस्थायी शवगृह से निकालकर नियमानुसार अंतिम संस्कार के लिए भेजा जाना है।
प्लेटफॉर्म पर से शव को ऑटो रिक्शा से ले जाते
सड़ांध से परेशान यात्री, नाक पर रुमाल रखकर खड़े रहे कर्मचारी
शवगृह से उठ रही तेज दुर्गंध इतनी असहनीय थी कि वहां मौजूद रेल पुलिसकर्मी और अन्य लोग नाक पर रुमाल रखे या हाथ से नाक ढके खड़े थे। कुछ देर बाद दो युवक पहुंचे, जिन्होंने बताया कि वे गोह थाना क्षेत्र के एक गांव से आते हैं और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का कार्य करते हैं। थोड़ी देर बाद शव को ऑटो रिक्शा पर रखा गया। इसी बीच “कालिया” नामक व्यक्ति भी वहां पहुंचा, जो शवों के अंतिम संस्कार से जुड़ा कार्य करता है। देर से पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसे फटकार भी लगाई। इसके बाद वह शव के साथ ऑटो पर बैठ गया और वाहन प्लेटफॉर्म नंबर-1 से होकर रवाना हो गया।
शौचालय, पार्सल कार्यालय और आरएमएस के पास बना अस्थायी शवगृह
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस स्थान पर शव रखा जाता है, उसके आसपास रेलवे का पार्सल कार्यालय, ठेके पर संचालित सार्वजनिक शौचालय और आरएमएस कार्यालय स्थित हैं। शव को लेकर जब ऑटो इन कार्यालयों के सामने से गुजरा तो वहां मौजूद कर्मचारी, पार्सल मजदूर और व्यवसायी दुर्गंध से बचने के लिए अपने-अपने कमरों में चले गए। 72 घंटे तक पहचान का इंतजार, फिर रेलवे ने कराया अंतिम संस्कार जानकारी के अनुसार, 02 अगस्त को रेल क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया। निर्धारित अवधि में पहचान नहीं होने पर रेल पुलिस ने नियमों के तहत उसका अंतिम संस्कार कराया।
प्रीमियम ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर यह व्यवस्था कितनी उचित?
प्लेटफॉर्म नंबर-1 गया जंक्शन का सबसे महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस सहित कई प्रीमियम ट्रेनों का परिचालन इसी प्लेटफॉर्म से होता है। प्रतिदिन हजारों यात्री यहां से गुजरते हैं। ऐसे में शवों को अस्थायी रूप से इसी परिसर में रखना और अंतिम संस्कार के लिए खुले प्लेटफॉर्म से ले जाना यात्रियों की भावनाओं, स्टेशन की गरिमा और स्वच्छ वातावरण—तीनों पर सवाल खड़े करता है।
400 करोड़ के विश्वस्तरीय स्टेशन पर अब तक स्थायी शवगृह क्यों नहीं?
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से गया जंक्शन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आधुनिक भवन, यात्री सुविधाएं और अत्याधुनिक तकनीक पर काम हो रहा है, लेकिन आज भी स्टेशन पर एक सम्मानजनक, शीतयुक्त स्थायी शवगृह का अभाव है। रेलवे बोर्ड से लेकर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय और डीडीयू मंडल के वरिष्ठ अधिकारी लगातार गया जंक्शन का दौरा करते रहते हैं। इसके बावजूद इस बुनियादी और मानवीय आवश्यकता की अनदेखी लंबे समय से जारी है।
MagadhLive ने इस गंभीर मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाया है। इसका असर अब दिखाई भी देने लगा है और रेलवे अधिकारियों के बीच स्थायी शवगृह निर्माण की चर्चा शुरू हुई है। उम्मीद है कि यह चर्चा जल्द निर्णय में बदलेगी, ताकि मृतकों की गरिमा, यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की स्वच्छ छवि—तीनों सुरक्षित रह सकें।
…अंत में
किसी भी विश्वस्तरीय स्टेशन की पहचान केवल आधुनिक इमारतों से नहीं, बल्कि उसकी मानवीय संवेदनशीलता से भी होती है।
गया: रेलवे बोर्ड ने मृत शवों को कफन उपलब्ध कराने एवं रेलवे परिसर से उनके निष्पादन (Disposal) के लिए भुगतान की राशि बढ़ाने का आदेश जारी किया है, लेकिन गया जंक्शन पर अब भी पुराने आदेश के अनुसार ही भुगतान किया जा रहा है। इससे रेलवे बोर्ड के ताजा आदेश के अनुपालन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
रेलवे बोर्ड का क्या है आदेश
रेलवे बोर्ड ने 15 जून 2018 को जारी आदेश के तहत शवों के निष्पादन एवं कफन उपलब्ध कराने के लिए ₹1,000 से बढ़ाकर ₹5,000 (या वास्तविक व्यय, जो कम हो) भुगतान करने का प्रावधान किया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 04 मई 2026 को एक नया आदेश जारी कर इस राशि को ₹5,000 से बढ़ाकर ₹7,000 (या वास्तविक व्यय, जो कम हो) कर दिया। आदेश में इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है।
गया जंक्शन पर पुराना आदेश प्रभावी, पुराने दर से हो रहा भुगतान
जानकारी के अनुसार, गया जंक्शन पर शवों के निष्पादन का कार्य करने वाले व्यक्ति को अभी भी ₹5 हजार ही दिए जा रहे हैं। रेलवे सूत्रों का कहना है कि अगस्त महीने में दो शवों के निष्पादन के एवज में स्टेशन अधीक्षक (एसएस) की अनुशंसा के बाद कुल ₹10 हजार का भुगतान किया गया, अर्थात प्रत्येक शव पर ₹5 हजार।
रेलवे अधिकारियों से पूछा गया सवाल, नहीं मिला जवाब
इस संबंध में MagadhLive ने पूर्व मध्य रेल के एक अधिकारी से यह जानने का प्रयास किया कि रेलवे बोर्ड के 2026 के आदेश के बावजूद गया जंक्शन पर ₹7 हजार का भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इसी तरह डीडीयू मंडल के डीआरएम से भी उनके सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर इस संबंध में प्रश्न पूछा गया, लेकिन उनकी ओर से भी कोई उत्तर नहीं मिला।
नया आदेश लागू करने का निर्देश नहीं मिला
इधर, गया रेल थाना की पुलिस ने भी स्टेशन प्रबंधक से मिलकर रेलवे बोर्ड के नए आदेश के अनुसार ₹7 हजार भुगतान करने की मांग की। उन्हें रेलवे बोर्ड के 2026 के आदेश की प्रति भी दिखाई गई। रेल पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि रेलवे बोर्ड का आदेश तो जारी हुआ है, लेकिन उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में विभागीय स्तर से उनके पास कोई अलग निर्देश या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए अभी पुराने आदेश के अनुसार ही ₹5 हजार का भुगतान किया जा रहा है।
बड़ा सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रेलवे बोर्ड ने 4 मई 2026 को ही तत्काल प्रभाव से भुगतान राशि बढ़ाकर ₹7 हजार करने का आदेश जारी कर दिया, तो तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गया जंक्शन पर इसका अनुपालन क्यों नहीं हो रहा है? क्या विभागीय स्तर पर आदेश का क्रियान्वयन नहीं हुआ, या फिर स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है? इसका जवाब अब रेलवे प्रशासन को देना होगा।
गया। एक ओर गया जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम चल रहा है, लेकिन हल्की बारिश ने ही व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को गया में बारिश हुई। प्लेटफॉर्म पर कई तस्वीरों को कैमरे में कैद किया। सच बयां करती यह तस्वीर यहां की कुव्यवस्था पर कुछ लिखने और सोचने पर मजबूर कर दिया।
सीन-1
यात्री शेड से बहता बारिश का पानी
हाल यह है कि बारिश शुरू होते ही गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर केवल छत से बूंदें टपकती नहीं दिखीं, बल्कि कई जगहों पर पानी धारा की तरह बहता नजर आया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को बारिश से बचने के लिए छत के नीचे खड़ा होना था, लेकिन वहीं पानी टपकने और बहने से उन्हें और अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। इससे साफ संकेत मिलता है कि स्टेशन पर किए जा रहे निर्माण और रखरखाव कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर समीक्षा की जरूरत है।
यात्रियों ने कहा
यात्रियों का कहना है कि स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की बात तो की जा रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अब भी संतोषजनक नहीं है। बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म पर पानी गिरना न केवल असुविधा का कारण है, बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक है। फिसलन की स्थिति में किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।
सीन-2
वाटर बूथ में फैली गंदगी
गया जंक्शन पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्टेशन परिसर में लगे वाटर बूथ की हालत ऐसी है कि वहां स्वच्छता के दावों की सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जाती है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण यात्रियों को पेयजल लेने में असहजता का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति केवल अव्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि यात्रियों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय भी है।
लोगों के मन की बात
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि यदि गया जंक्शन को सचमुच विश्वस्तरीय स्टेशन बनाना है, तो केवल बड़े-बड़े दावे और निर्माण कार्य पर्याप्त नहीं होंगे। जरूरी है कि यात्रियों को रोजमर्रा में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं—जैसे साफ प्लेटफॉर्म, सुरक्षित शेड, स्वच्छ पेयजल और बेहतर रखरखाव—पर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जाए।
बड़ा सवाल
प्लेटफॉर्म पर बहता बारिश का पानी
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब हल्की बारिश में ही प्लेटफॉर्म की यह स्थिति हो जा रही है, तो मानसून के दौरान क्या हाल होगा? करोड़ों की लागत से तैयार हो रही परियोजनाओं के बीच यदि यात्रियों को भीगते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़े और गंदे वाटर बूथ से पानी लेने की मजबूरी झेलनी पड़े, तो “विश्वस्तरीय स्टेशन” का दावा आखिर कितना सार्थक रह जाता है।
जरूरत है
अब जरूरत इस बात की है कि रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारी गया जंक्शन की इन बुनियादी खामियों को गंभीरता से लें, मौके पर जांच कराएं और यात्रियों की सुविधा से जुड़े मुद्दों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। क्योंकि किसी भी स्टेशन की असली पहचान केवल उसकी इमारतों या बजट से नहीं, बल्कि वहां यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्था की गुणवत्ता से तय होती है।
गया। कई बार जो दिखाई देता है, वास्तविकता उससे बिल्कुल अलग होती है। बागेश्वरी रोड पर लगा एक बोर्ड इन दिनों कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है। सड़क किनारे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से लगाया गया सूचना बोर्ड लोगों को आगाह करता है कि “सावधान, आगे रास्ता बंद है”, लेकिन मौके की तस्वीर कुछ और ही कह रही है। सड़क पर लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और छोटे-बड़े वाहन लगातार गुजर रहे हैं।
बागेश्वरी सड़क मार्ग पर फर्राटे भरते वाहन
दरअसल, बागेश्वरी रेलवे गुमटी (एलसी/गेट) के स्थान पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर यह सूचना लगाई गई है। करीब 100 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गया शहर को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत दिलाना है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा योजना का शिलान्यास किया जा चुका है तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भूमि पूजन भी कर चुके हैं।
भूमि पूजन करते विधानसभा अध्यक्ष
हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि आरओबी निर्माण की दिशा में अब तक कोई बड़ा भौतिक कार्य दिखाई नहीं देता। निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक प्लान को मंजूरी मिल चुकी है और चयनित एजेंसी भी आवश्यक संसाधनों तथा बेस कैंप की व्यवस्था कर चुकी है। पुल निर्माण निगम के अधिकारी समय-समय पर बागेश्वरी रोड और पावरगंज-स्टेशन रोड का निरीक्षण भी करते रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक धरातल पर शुरू नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि आरओबी के पिलर निर्माण के लिए सड़क पर एक गड्ढा तक नहीं खोदा गया है। सड़क किनारे मौजूद पेड़-पौधों और बिजली के तारों का स्थानांतरण भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में “रास्ता बंद” की सूचना और वास्तविक स्थिति के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है।
अधिकृत एजेंसी का प्लांट का जायजा लेते अभियन्ताओं की टीम
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस परियोजना का इंतजार किया जा रहा है। अब राज्य में नई सरकार बनने के बाद भी लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर आरओबी निर्माण कार्य कब शुरू होगा और कब पूरा होगा। बागेश्वरी और आसपास के इलाकों के निवासियों के लिए यह सवाल आज भी एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है। लोगों की अपेक्षा है कि कागजों और बैठकों से आगे बढ़कर अब परियोजना को जमीन पर उतारा जाए, ताकि गया शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके और बहुप्रतीक्षित बागेश्वरी आरओबी का सपना साकार हो सके।

पुरानी नाली तोड़कर छोड़ दी, दो बाइक गिर चुकीं, ठेकेदार गायब, अधिकारियों की चुप्पी से वार्ड पार्षद ने जताया दर्द
गया, 16 जून 2026। देवब्रत मंडल
गया नगर निगम के वार्ड नंबर 12 की मिर्चइया गली में नाली निर्माण का काम दो महीने से अधर में लटका है। काम आधा-अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
2 महीने में आधा भी काम नहीं
स्थानीय लोगों के अनुसार नाली का काम शुरू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक आधे से भी कम काम हुआ है। ठेकेदार ने पुरानी नाली तोड़कर उसे खुला ही छोड़ दिया है।
खुली नाली से 5 बड़ी समस्याएं:
डेंगू-मलेरिया का खतरा: खुले नाले में मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का डर लोगों को सता रहा है।
दुर्घटनाएं: हाल ही में दो बाइक फिसलकर नाली में गिर गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
आवाजाही ठप: मोहल्ले में किसी का कार्यक्रम करना मुश्किल हो गया है।
बदबू और गंदगी: खुले नाले से बदबू और कचरा पूरे इलाके में फैल रहा है।
बच्चों-बुजुर्गों को खतरा: रात में खुले नाले में गिरने का खतरा बना रहता है।
वार्ड पार्षद का दर्द: ‘अधिकारी चुप, ठेकेदार गायब’
वार्ड पार्षद ने अधिकारियों की शिथिलता पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है, “अधिकारी को बार-बार बोलने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं ली जा रही है। ठेकेदार खुद बहुत दिनों से गायब है।”
उन्होंने सवाल उठाया, “अगर आगे कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”
जनता की मांग: काम जल्द पूरा हो
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि काम को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
बारिश का मौसम नजदीक है। ऐसे में खुली नाली से जलजमाव और बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को तुरंत संज्ञान लेकर ठेकेदार पर कार्रवाई करनी चाहिए और काम पूरा कराना चाहिए।
सैटेलाइट टाउनशिप की घोषणा से जमीन खरीद-बिक्री की रफ्तार घटी, निबंधन स्लॉट 124 पर पहुंचे
गया, 2 मई 2026 गया जिला अवर निबंधन कार्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए उन्नयन कार्य जारी है। लेकिन इसी बीच कार्यालय की एक बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां क्रेता-विक्रेता और गवाहों की फोटोग्राफी के लिए लगा कैमरा लकड़ी की पट्टी और सुतली के सहारे बांधा गया है।
सैटेलाइट टाउनशिप की घोषणा का असर, भीड़ घटी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा गया समेत कई शहरों को सैटेलाइट टाउनशिप में बदलने की घोषणा के बाद जमीनों की खरीद-बिक्री की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। पहले जहां कार्यालय में रोज भारी भीड़ रहती थी, अब उसमें काफी कमी आई है।
शनिवार को ‘मगध लाइव’ की टीम कार्यालय पहुंची तो पता चला कि निबंधन के लिए कुल 124 स्लॉट मिले हैं। इनमें एक विवाह निबंधन भी शामिल है।
सुतली से बंधा हुआ कैमरा और फोटो कराते व्यक्ति
सुतली से बंधा कैमरा, जिम्मेदार कौन?
बिहार सरकार को सीधा राजस्व देने वाले इस कार्यालय के फोटो काउंटर का नजारा हैरान करने वाला था। जिस विंडो पर क्रेता, विक्रेता, गवाह और पहचानकर्ता की फोटोग्राफी होती है, वहां कैमरे को लकड़ी की पट्टी के सहारे सुतली से बांधकर रखा गया था।
कर्मचारी उसी जुगाड़ से कैमरे का लेंस लोगों के चेहरे के सामने सेट कर फोटो खींच रहे थे। सवाल यह है कि उन्नयन के दौर में इस बदहाल व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है?
बैठने की व्यवस्था ठीक, पंखे भी चल रहे
हालांकि कार्यालय में बैठने की व्यवस्था ठीक-ठाक मिली। लगे हुए पंखे भी चल रहे थे, जिससे जमीन खरीद-बिक्री के लिए आए लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। काउंटर पर बैठे कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। आम लोगों को भी कैमरे की इस हालत से ज्यादा मतलब नहीं था, उनका मकसद सिर्फ काम पूरा कराना था।
अब देखना होगा कि अत्याधुनिक सुविधाओं के दावे के बीच इस तरह की लचर व्यवस्था पर विभाग कब संज्ञान लेता है।
हर साल ठंड के मौसम में 2009 से नगर आयुक्त व सफाईकर्मियों को करते आ रहे हैं सम्मानित
देवब्रत मंडल
नगर निगम, गयाजी के वार्ड नं 20 के पार्षद सशक्त स्थायी समिति के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को ठंड के प्रकोप से बचने के उन्हें गर्म वस्त्र प्रदान करते हुए आ रहे हैं। श्री कुमार ने मंगलवार को स्थानीय आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों को साड़ी, शॉल, कार्डिगन तथा पुरुष कर्मचारियों को फुलपैंट(जिंस), स्वेटर एवं जैकेट प्रदान किया।
इनका कहना है कि सफाई कर्मचारी हर मौसम की मार झेलकर गया जी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखते हैं। खासकर वार्ड नं 20 के सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए वार्ड पार्षद ने कहा कि इन कर्मियों की वजह से ही उनके वार्ड में साफ सफाई बेहतर रहता है। हालांकि वार्ड नं 20 व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां निरंतर हर दिन लाखों लोगों का आना जाना लगा रहता है। वैसे में गंदगी स्वाभाविक रूप से अन्य वार्डों की अपेक्षा अधिक होती है, बावजूद सफाई कर्मचारियों और सफाई से जुड़े पदाधिकारी के सम्यक प्रयास से सफाई व्यवस्था अच्छी रहती है।
इस मौके पर उपस्थित प्रभारी नगर आयुक्त उपनगर आयुक्त शशिकांत को वार्ड पार्षद श्री कुमार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी नगर आयुक्त ने वार्ड पार्षद के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों के कारण ही आज गयाजी में सफाई बेहतर है। इस मौके पर लोक स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्र मोहन उर्फ चिंटू, स्टोर प्रभारी जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू, सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। बता दें कि वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार 2009 से ये नेक कार्य करते आ रहे हैं। इनके इस नेक कार्य की प्रशंसा पूर्व नगर आयुक्त सावन कुमार तथा अभिलाषा शर्मा भी कर चुके हैं और व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होते आए थे।