देवब्रत मंडल

गया जी शहर के वार्ड नं 05 अंतर्गत विदेशी गली मोहल्ले में रास्ते की जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर एक वाद सदर एसडीओ के पास दायर किया गया है। एसडीओ ने दायर वाद के आलोक में भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत विपक्षी सहित डेल्हा थाना, अंचलाधिकारी, सदर को विवादित स्थल की जांच करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बावजूद इसके विपक्षी कृष्णदेव प्रसाद उर्फ कृष्णा प्रसाद पिता स्व. सोहराई महतो द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में प्रथम पक्ष रानी देवी पति उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विवादित स्थल पर डेल्हा थाना की पुलिस जांच करने के लिए मंगलवार(14.10.2025) को पहुंची तो निर्माण कार्य को जारी रहते हुए देखा, परंतु कार्य पर रोक नहीं लगाया गया। प्रथम पक्ष को इतना ही कहा कि उनका काम जांच करना है न कि कार्य पर रोक लगाने का आदेश है।
रानी देवी ने पुलिस को अपनी जमीन से संबंधित निबंधित केवाला (सेल डीड) प्रस्तुत कर उनसे कहा कि जब केवाला में प्रस्तावित रास्ता दर्शाया गया है तो कृष्णदेव प्रसाद उर्फ कृष्णा प्रसाद कैसे और क्यों रास्ते की जमीन की घेराबंदी कर दिया है। रानी देवी के पति उमेश प्रसाद ने बताया कि सदर एसडीओ द्वारा निर्गत नोटिस ज्ञापाक 1673/22.09.2025 की एक प्रति डेल्हा थाना को उपलब्ध करा दिया था लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य द्वितीय पक्ष के द्वारा करवाया जा रहा है। जिसके निर्माण हो जाने से अगल बगल रह रहे मकान मालिकों को काफी परेशानी उठाना पड़ सकता है और साथ में आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाने पर किसी भी समय खून खराबा होने की संभावना है।
इस संबंध में प्रथम पक्ष के अधिवक्ता अलका कुमारी ने कहा कि फिलहाल चुनाव को लेकर सदर एसडीओ अधिक व्यस्त हैं। उन्होंने बताया अगली सुनवाई की तारीख पर जांच रिपोर्ट आएगी। जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट में क्या लिखा जाता है, जिसके अवलोकन उपरांत ही आगे की ओर वाद में अपना पक्ष रखा जा सकता है।
