बात पुरानी पर कारनामा जारी, पटना-गया रेल सेक्शन में अवैध वसूली का आरोप, RPF स्टाफ और वेंडर ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image385540062 17651938372252870709699360362404 बात पुरानी पर कारनामा जारी, पटना-गया रेल सेक्शन में अवैध वसूली का आरोप, RPF स्टाफ और वेंडर ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग
File photo

गया/दानापुर: पटना-गया रेल सेक्शन में RPF स्टाफ और अवैध वेंडर ठेकेदारों द्वारा अवैध वसूली और मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए एक ठेकेदार ने वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

क्या है मामला


साहू इंटरप्राइजेज के नाम से शिकायत में कहा गया है कि पटना-गया TSV सेक्शन में मिसलेनियम आईटम सप्लाई का ठेका उनके पास है। आरोप है कि इस सेक्शन में कुछ लोग RPF स्टाफ के साथ मिलकर लाइसेंसी कर्मचारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

शिकायत में 4 अवैध वेंडर ठेकेदारों का नाम लिया गया है:

  1. बबलू यादव – पुनपुन स्टेशन
  2. मनोज कुमार – मसौढ़ी स्टेशन
  3. मिथुन कुमार – जहानाबाद स्टेशन
  4. कालका यादव – सरगना बताया गया है

साथ ही गया रेलवे के 2 RPF स्टाफ का नाम भी लिया गया है:

  1. आलोक सक्सेना
  2. संतोष सिंह

आरोप: वर्दी का रोब दिखाकर मारपीट


शिकायतकर्ता का कहना है कि वसूली नहीं देने पर RPF स्टाफ और ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की जाती है। ठेका अनुबंध और सामग्री लिस्ट के दस्तावेज दिखाने के बावजूद RPF स्टाफ उन्हें मानने से इनकार कर देते हैं।

आरोप है कि RPF स्टाफ को “वर्दी का रोब” है और उन्हें किसी का डर नहीं है। इसी कारण उनके कर्मचारी काम छोड़ रहे हैं जिससे आर्थिक हानि हो रही है।

बार-बार शिकायत, कार्रवाई नहीं


शिकायत में कहा गया है कि इस संबंध में पहले भी सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्या मांग की गई


शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर और माननीय महानिरीक्षक, RPF से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर दोषी RPF स्टाफ और वेंडर ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

शिकायत पुरानी पर बात आज भी वही है

रेलवे सूत्रों की मानें तो यह शिकायत कुछ महीने पहले की गई थी लेकिन बात आज भी वही है। पिछले दिनों भी एक महिला वेंडर ने इसी तरह की शिकायत की थीं। जिसकी जांच स्थानीय स्तर पर आरपीएफ के अधिकारी ने की। चर्चा है कि मामले में ‘सेटलमेंट’ हो गया और बात वहीं रह गई। इस नए प्रकरण में एक और जवान का नाम शामिल होने की बात बताई गई थी लेकिन अब यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *