गया जंक्शन: रूठने-मनाने से लेकर वायरल वीडियो चर्चे में, नो पार्किंग के खेल ही निराले, साहेब से लेकर बाबू तक परेशान

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1229669779 17571372787231571270426078859850 गया जंक्शन: रूठने-मनाने से लेकर वायरल वीडियो चर्चे में, नो पार्किंग के खेल ही निराले, साहेब से लेकर बाबू तक परेशान

कुछ किस्से ऐसे होते हैं जो ऑफ द रिकॉर्ड होते हैं। जिसकी पुष्टि नहीं होती है लेकिन चर्चा में आ ही जाते हैं। आइए गया जंक्शन कुछ किस्से जो जाने अनजाने चर्चा में आ ही जाते हैं।

1. पिछले दिनों गया जंक्शन के पास एक अद्वितीय कार्यक्रम हुए। इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एक रेलकर्मी रूठ गए थे, जिन्हें दूरभाष पर मनाने के लिए मनुहार करते एक पदाधिकारी देखे गए। मामला था कि उन्हें आमंत्रण नहीं भेजा गया था, इधर से पदाधिकारी ने कहा-सबकुछ आप ही कर रहे हैं और आप इसलिए रूठ गए कि आमंत्रित नहीं किया गया, आइए जल्द, हम सभी यहीं हैं।

2. एक खाकी वर्दी वाले सब इंस्पेक्टर साहेब को पत्रकार के ऊपर वाले पॉकेट में रखे मोबाईल फोन से डर लगता है। साहेब भी इसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जब पत्रकार उनके पास पहुंचा तो झट से कह दिए-मोबाइल फोन फुलपैंट वाले पॉकेट में रखा कीजिए, नहीं तो ऊपर वाले पॉकेट से गिर जाने का डर रहता है। पत्रकार ने साहेब से कहा-डरिए नहीं! कोई रेकॉर्डिंग नहीं कर रहे हैं।

3. पिछले दिनों गया जंक्शन पर अवैध वेंडर का एक वीडियो वायरल हुआ तो इंस्पेक्टर साहेब की धिग्गी बंध गए। उन्होंने एक व्यक्ति से कहा कि वायरल वीडियो को डिलीट करवाइये, नहीं तो वेबजह परेशानी बढ़ जाएगी। खैर वायरल वीडियो डिलीट नहीं किया गया लेकिन आगे से इस तरह का वीडियो वायरल नहीं करने के लिए अनुरोध किया गया।

4. पिछले दिनों एक अवैध वेंडर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई। पता चला कि एक खाकी वर्दी वाले के द्वारा ही अवैध वेंडर को प्लेटफॉर्म पर काम पर रखवाया गया था और उन्हीं के विभाग के पदाधिकारी ने वेंडर के खिलाफ कार्रवाई करवाया। अंत में हुआ यह कि लाइसेंस प्राप्त एक ऐजेंसी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि ऐसे वेंडरों से उनका किसी तरह का लेना देना नहीं है।

5. पिछले दिनों ऑटो कुछ चालकों को नो पार्किंग स्थल से गिरफ्तार किए जाने का मामला इन दिनों चर्चा में है। रेलवे के उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंच गया है। अब शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर कहा है बगैर उचित और निष्पक्ष जांच के मामले को बंद कर दिया गया है जो पूरी तरह गलत और न्याय के विरूद्ध कार्यवाही है।

6. पिछले दिनों गया जंक्शन पर आला अधिकारियों की फौज खड़ी थी और साफ सफाई कर रहे मजदूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खबर के रूप में आई तो संबंधित विभाग के पर्यवेक्षक की क्लास लग गई, आगे से इस तरह की गलतियां नहीं हो, सतर्क रहने की सलाह दी गई।

7. नो पार्किंग स्थल से कथित रूप से गिरफ्तार किए गए ऑटो रिक्शा चालकों के मामले में साहेब को सफाई देना पड़ रहा है। साहेब ने वरीय अधिकारियों को बताया है कि इस साल 28 मार्च तक नो पार्किंग में कार्रवाई करते हुए 190 से अधिक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उतने ही मुकदमे किए गए हैं। जबकि हर दिन/रात में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में टिकट बुकिंग घर के सामने से लेकर कई जगहों पर जैसे प्रवेश द्वार(प्लेटफॉर्म नम्बर एक) के पास, डेल्हा साइड में प्रवेश-निकास द्वार के पास बेतरतीब ऑटो आपको लगे दिखाई देंगे।

8. ऑटो स्टैंड(पूरब दिशा) के लिए निर्धारित स्थल है। जिसके लिए 930 वर्गमीटर रेलवे ने जमीन आवंटित कर रखा है लेकिन इससे हटकर आने जाने मार्ग पर या यत्र तत्र ऑटो व ई रिक्शा लगे रहते हैं लेकिन न तो वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक और न तो इसे देखने वाले अन्य संबंधित पदाधिकारी ही कुछ कर पाते हैं, सुनने में आता है कि यहां सब कुछ ‘सेट’ है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *