नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की हुई मौत, जांच में जुटी रेल पुलिस, पुलिस ने फोटो जारी किया

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 2099790474 17865030315127636978407658659127 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की हुई मौत, जांच में जुटी रेल पुलिस, पुलिस ने फोटो जारी किया
मृतक की पहचान के लिए फोटो अनिवार्य है

12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। ट्रेन के गया जंक्शन पर आने के बाद रेल थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

गया रेल थानाध्यक्ष को सूचना को मिली थी कि नई दिल्ली से चलकर गया जंक्शन आ रही महाबोधि एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-1 के बर्थ नंबर 33(लोअर) पर सफर कर रहे एक यात्री की मृत्यु हो गई है। इसके बाद गया जंक्शन पर उक्त कोच से शव को उतरवाया गया।

मृतक के बारे में रेल पुलिस को जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार मृतक का नाम के. के. पचेरिवाला(73) है। जो विंध्याचल स्टेशन से गया के लिए चले थे। पुलिस के अनुसार एक मोबाइल नंबर भी मिला है लेकिन उस नंबर पर कॉल नहीं लग रहा है।

रेल पुलिस ने मृतक यात्री की पहचान के लिए उनका फोटो magadhlive को उपलब्ध करवाया है ताकि मृतक के कोई भी परिचित या परिजन उनका पहचान कर सकें। थाना आकर शेष कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *