अभिषेक कुमार की सफलता से गयाजी गौरवान्वित, 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर पर लहराया तिरंगा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 10448942 17789312448918880050227699409152 अभिषेक कुमार की सफलता से गयाजी गौरवान्वित, 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर पर लहराया तिरंगा
6 बिहार बटालियन के कैडेट अभिषेक


गयाजी। National Cadet Corps की 6 बिहार बटालियन के कैडेट अभिषेक कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर को सफलतापूर्वक फतह कर जिले एवं संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में वे अरुणाचल प्रदेश में आयोजित एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप में भाग ले रहे हैं।
कैडेट अभिषेक कुमार को यह अवसर 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा प्रदान किया गया। इससे पूर्व उन्होंने पिछले वर्ष National Institute of Mountaineering and Adventure Sports से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और साहस को देखते हुए उन्हें एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप के लिए चयनित किया गया।
हाल ही में उन्होंने एनसीसी की ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर Pankaj Kumar ने कहा कि यह सफलता अन्य कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सुबेदार मेजर विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं Gaya College के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र एवं 3/6 कंपनी 6 बिहार बटालियन एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट संजय तिवारी ने भी कैडेट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *